महिलाओं की सेहत को समर्पित अनूठी पहल, हेलिओस हॉस्पिटल में मुफ्त मेडिकल कैंप बना जागरूकता का केंद्र
स्वर्णिम ग्राम विकास एवं परिणय बंधन समिति में नई जिम्मेदारियों पर अभिनंदन
पंचांग और राशिफल
बंगाल की झालमुड़ी का अनूठा स्वाद... जीत का आगाज़ - मधु भूतड़ा 'अक्षरा'

News View All List

महिलाओं की सेहत को समर्पित अनूठी पहल, हेलिओस हॉस्पिटल में मुफ्त मेडिकल कैंप बना जागरूकता का केंद्र
बठिंडा। समाज सेवा और महिला स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए हेलिओस हॉस्पिटल एवं माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा माहेश्वरी समाज की महिलाओं के लिए 4 मई से 10 मई तक विशेष मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चल रहे इस कैंप में महिलाओं को मुफ्त ओपीडी सुविधा के साथ लेबोरेटरी जांचों पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जा रही है।कैंप में महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गरिमा महाजन महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दे रही हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठा रही हैं, जिससे महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।7 मई, वीरवार को माहेश्वरी महिला संगठन की प्रधान अंजू मालपानी के नेतृत्व में संगठन की पदाधिकारी एवं सदस्य हेलिओस हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर रविंद्र माहेश्वरी एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गरिमा महाजन को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा महिलाओं के लिए आयोजित इस सेवा कार्य की सराहना की।प्रधान अंजू मालपानी ने कहा कि महिलाएं अक्सर परिवार और जिम्मेदारियों के बीच अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं, जिससे बाद में गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि हेलिओस हॉस्पिटल द्वारा लगाया गया यह कैंप समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है और माहेश्वरी महिला संगठन भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्य करता रहेगा।महिला संगठन की सचिव नीलम होलानी ने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाना बेहद आवश्यक है, क्योंकि जागरूकता ही बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। कैशियर प्रीति ढागा ने हेलिओस हॉस्पिटल की समाज सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज में स्वास्थ्य चेतना को मजबूत करते हैं।
07 May 2026
स्वर्णिम ग्राम विकास एवं परिणय बंधन समिति में नई जिम्मेदारियों पर अभिनंदन
उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से स्वर्णिम ग्राम विकास एवं राष्ट्रीयोत्थान समिति की राष्ट्रीय समिति सह प्रभारी नियुक्त होने पर सरिता बिहाणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। साथ ही स्वर्णिम परिणय बंधन समिति की राष्ट्रीय समिति सह प्रभारी नियुक्त होने पर सुनीता डागा को भी हृदय से शुभकामनाएँ दी गईं।संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि आप दोनों के कुशल नेतृत्व, समर्पण एवं सकारात्मक सोच से संस्था निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगी तथा समाजहित एवं राष्ट्रीय उत्थान के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।इस अवसर पर संगठन की ओर से मंगलकामना व्यक्त करते हुए कहा गया कि आप दोनों का मार्गदर्शन समाज एवं संस्था के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगा।शुभेच्छु :अध्यक्ष — सुनीता बिहाणीराष्ट्रीय कार्यसमिति — निशा झवरसचिव — विभा बिहानीउत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन
06 May 2026
लायन राजकुमार जाखेटिया, कासगंज बने गवर्नर एडवाइजर
कासगंज निवासी लायन राजकुमार जाखेटिया के गवर्नर एडवाइजर नियुक्त होने पर समाज में हर्ष और गौरव का माहौल है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें चारों ओर से बधाइयों और शुभकामनाओं का तांता लग गया है। अनुराग माहेश्वरी, ए. के. सिंह पुंडीर, देवेंद्र चौहान, प्रभात गर्ग, विनय कुमार माहेश्वरी, अरविंद माहेश्वरी, राजीव काबरा, ललित अजमेर, डॉ. सौरव माहेश्वरी, दुर्गेश माहेश्वरी, सुनील गुप्ता, मनोज जाखेटिया, शिवकुमार गुरार, डॉ. अमित शर्मा, अभिषेक तोमर, अनिल कुमार जैन, प्रकाश जाखेटिया, दीपक जाखेटिया, सांतुनू चौधरी, अनिल माहेश्वरी, महंक विरला, हरप्रीत सिंह, कुनाल गुरार, महेंद्र चाडक्य, शेष काबरा, सुरेंद्र माहेश्वरी, विनीत केला, राकेश माहेश्वरी, सुभाष माहेश्वरी, राकेश मोहता, नवनीत माहेश्वरी, कृष्णदेव चाडक्य सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और समाज सेवा के कार्यों में और अधिक गति आएगी।
05 May 2026
नारी शक्ति का महाकुंंभ स्वर्णमंगलम के शंखनाद से गूंजायमान हुई सूरत की धरा, रचा गया स्वर्णिम इतिहास
12 एवं 13 अप्रैल 2026 को माहेश्वरी लग्जरिया, पर्वत पटिया, सूरत (गुजरात) में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की दशम राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं चतुर्थ कार्यकारिणी बैठक, स्वर्ण जयंती शुभारंभ, त्रयोदश सत्र के पदाधिकारियों का सम्मान तथा चतुर्दश सत्र के पदाधिकारियों के चयन का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। यह गरिमामयी आयोजन डायमंड नगरी सूरत में गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी महिला संगठन के आयोजकत्व तथा सूरत जिला माहेश्वरी महिला संगठन के आतिथ्य में आयोजित किया गया।यह आयोजन केवल एक बैठक न होकर एक महोत्सव के रूप में उभरकर सामने आया, जिसमें नारी सशक्तिकरण, अटूट एकता एवं समाज सेवा के संकल्प का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस ऐतिहासिक आयोजन का सफल संचालन त्रयोदश सत्र की यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड़ एवं ऊर्जावान राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती ज्योति राठी के ओजस्वी नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विमला साबू का विशेष मार्गदर्शन एवं अतुलनीय योगदान प्राप्त हुआ। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने संगठन की समृद्ध परंपराओं एवं अनुभव को नई पीढ़ी से जोडऩे का महत्वपूर्ण कार्य किया।दिनांक 12 अप्रैल 2026 को औद्योगिक मेले का भव्य शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़, राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा मंच पूजन के साथ किया गया। प्रात: 11 बजे उद्घाटन समारोह विधिवत प्रारंभ हुआ। आयोजक संस्था द्वारा कुमकुुम तिलक एवं पुष्प वर्षा के साथ सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं संगठन की बहनों का भावभीना स्वागत किया गया, जिससे पूरे वातावरण में आत्मीयता और उत्साह का संचार हुआ।इस गरिमामय उद्घाटन समारोह में मुंबई की इनकम टैक्स कमिश्नर माया माहेश्वरी उद्घाटक के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के सभापति श्री संदीप काबरा, कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़, प्रमुख अतिथि के रूप में विख्यात उद्योगपति श्री नरेंद्र साबू तथा प्रधान अतिथि के रूप में श्री रामरतन भूतड़ा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्योति राठी एवं आशा माहेश्वरी, स्वागत अध्यक्ष के रूप में विमला साबू तथा विशेष उपस्थिति में मध्यांचल उपाध्यक्ष उर्मिला कलंत्री, प्रदेश अध्यक्ष मंजूश्री काबरा एवं सूरत जिला अध्यक्ष वीणा तोषनीवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।भव्य उद्घाटन समारोह में देशभर से आई महिला प्रतिनिधियों एवं सूरत समाज की बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्यजनों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। माहेश्वरी स्कूल के बच्चों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं आकर्षक बैंड की धुन के साथ अतिथियों का सभागार में स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की सुंदर प्रस्तुति दी गई। सूरत की बहनों द्वारा प्रस्तुत महेश वंदना एवं महिला सशक्तिकरण को दर्शाता मनोहारी स्वागत नृत्य अत्यंत सराहनीय रहा, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब प्रशंसा दी। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा भगवान उमा महेश का पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। अंत में राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी द्वारा राष्ट्रीय महिला संगठन के त्रयोदश सत्र के कार्यों का पीपीटी के माध्यम से विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसे सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।कार्यक्रम का शुभारंभ श्वेता जाजू के कुशल संचालन में हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों को मंचासीन कराया गया। तत्पश्चात सूरत जिला अध्यक्ष वीणा तोषनीवाल द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया, जिसके उपरांत गुजरात प्रांतीय अध्यक्ष मंजूश्री काबरा ने भी अपने शब्दों से सभी का अभिनंदन किया। कार्यक्रम की स्वागत अध्यक्ष विमला साबू ने अपने सुमधुर शब्दों द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया।राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ता मंजू बांगड़ ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि 'स्वर्णमंगलम केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा और भावना है। 'स्वर्ण' हमारे गौरवशाली इतिहास और हमारी एकता की चमक का प्रतीक है, वहीं 'मंगलमÓ हमारे प्रत्येक प्रयास में निहित शुभता, सकारात्मकता और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना का प्रतीक है।Ó उन्होंने आगे कहा कि इस त्रयोदश राममय सत्र में जो कुछ भी सृजित हुआ, वह केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि एक सामूहिक शक्ति साधना है, जिसमें प्रत्येक सदस्य का योगदान, सहयोग और समर्पण स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है।उन्होंने एकता पर बल देते हुए कहा— 'एकता की डोर में बंधकर जब कदम सभी बढ़ते हैं, तभी रामराज्य के सपने सजीव रूप लेते हैं।'डिजिटल युग पर विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि हमें तकनीक का सदुपयोग करते हुए भी अपने रिश्तों की गर्माहट और संवाद की सच्चाई को बनाए रखना चाहिए—'मोबाइल की रोशनी में रिश्ते कहीं धुंधले ना हो जाएँ,आओ मिलकर मन के दीप जलाएँ।संगठन की डोर से बंधकर हम परिवार बन जाएँ,मधुरता, अपनापन और संस्कारों से जीवन को महकाएँ।'उद्घाटनकर्ता, मुंबई इनकम टैक्स कमिश्नर माया माहेश्वरी ने स्वर्ण जयंती सत्र की हार्दिक बधाई देते हुए महिला संगठन के मूल सिद्धांतों एवं उसकी उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने संगठन द्वारा बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों तथा समाज में सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास के क्षेत्र में दिए गए योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि समाज केवल पद या प्रतिष्ठा से नहीं बनता, बल्कि ऐसे सार्थक कार्यों से ही प्रगतिशील सोच विकसित होती है और नारी सशक्तिकरण को वास्तविक बल मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि नारी को उचित अवसर मिले, तो वह परिवार, समाज ही नहीं, बल्कि राष्ट्र को भी बदलने की क्षमता रखती है।प्रमुख अतिथि श्री नरेंद्र साबू एवं प्रधान अतिथि श्री रामरतन भूतड़ा ने अपने उद्बोधन में महिला संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि आज भी प्रत्येक कार्यक्रम में समस्त पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बहनें एकजुट होकर सक्रिय सहभागिता निभाती हैं।इस सत्र में राष्ट्रीय महिला संगठन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली बहनों एवं युवतियों को 'शक्ति वंदनम्Ó सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में निम्न विभूतियों को सम्मानित किया गया—प्रशासनिक अधिकारी (IPS) सौ. वेदिका बिहानीमहिला उद्यमी सुश्री इशा झवरसैन्य अधिकारी सुश्री आरुषि बाहेतीमहिला उद्यमी सौ. शिप्रा राठीएडवोकेट विजया माहेश्वरी (कॉर्पोरेट लॉ विशेषज्ञ)कार्यक्रम का सफल संचालन समिति प्रभारी अनुराधा जाजू द्वारा किया गया।बालिका सुरक्षा अभियान के अंतर्गत संगठन द्वारा एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए सर्वाधिक विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन कर गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया गया। इस अभियान के अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष एवं नेपाल के 354 विद्यालयों में योग्य प्रशिक्षकों द्वारा 38,120 बेटियों को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए गए। इस महान कार्य के सफल संचालन में संस्कार सिद्धा समिति की राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमती अंजलि तापडिया के नेतृत्व में उनकी संपूर्ण टीम, विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्ष, स्थानीय जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी तथा संयोजिकाओं ने एकजुट होकर उल्लेखनीय योगदान दिया। त्रयोदश सत्र में यह तीसरा गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड संगठन के नाम दर्ज होना अत्यंत गर्व का विषय है। यह गौरवशाली उपलब्धि न केवल संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि आने वाले समय में अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और समाज में बेटियों के लिए एक सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।जैसा कि हम सभी जानते हैं, वर्ष 2026 में संगठन के 50 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इस स्वर्णिम अवसर पर 51 दीप प्रज्वलित कर सुंदर गीत के साथ अतिथियों द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष का शुभारंभ किया गया। संपूर्ण सभागार को स्वर्णिम आभा से सजाया गया, जिससे वातावरण अत्यंत भव्य एवं उत्साहपूर्ण बन गया। संगठन के 50 वर्षों के गौरवशाली कार्यकाल में जिन बहनों ने अपनी अमूल्य सेवाएं दीं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में दायित्व निभाया, उन्हें इस विशेष अवसर पर राष्ट्र की ओर से सम्मानित किया गया। महामंत्री ज्योति राठी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए सभी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों द्वारा किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया तथा उनका सामाजिक परिचय भी सभागार के समक्ष रखा। इस अवसर पर आदरणीय लता लाहोटी, गीता मूंदड़ा, विमला साबू, शोभा सादानी, सुशीला काबरा, कल्पना गगरानी, आशा माहेश्वरी, मंजू बांगड़ तथा अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्योति राठी को मंचासीन अतिथियों द्वारा राष्ट्र की ओर से सम्मानित किया गया। मध्यांचल उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कलंत्री ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रथम उद्घाटन सत्र के समापन की घोषणा की।

Article View All List

सीता नवमी विशेष: जनकनंदिनी वैदेही के आदर्श जीवन का प्रेरक संदेश-श्रीमती विमला जाजू
जनकसुता जग जननि जानकी, अतिसय प्रिय करुणानिधान की॥ ताके युग पद कमल मनावउँ जासु कृपा निर्मल मति पावउँ॥सीता नवमी की आप सभी को बहुत बहुत बधाई। वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पुष्य नक्षत्र, दोपहर में जानकी जी का प्राकटय हुआ था। इसीलिए इस नवमी को हम सीतानवमी या जानकीनवमी के नाम से मनाते है। युग निर्मात्री भारत की सभ्यता संस्कारों का पुंज, तप, त्याग, धैर्य व सहनशिलता की प्रतिमूर्ति, उर्जा का स्रोत, धमनिष्ठ, कर्मनिष्ठ, वाल्मिको महाकाव्य की नायिका, श्री राम की प्राण बल्लभा, जनक नंदिनी सीता को हम उनके प्राकटय दिवस नमन करते हैं। हम उनकी अर्चाविग्रह का पूजन भी करते हैं, बड़ी धूमधाम से उत्सव भी मनाते हैं परंतु जिनका उत्सव मनाते हैं उनके चरित्र को पढ़ने और समझने की कोशिश नहीं की जा रही है। मेरे इस लेख का उद्धेश्य यह कि हम इनके अद्भुत चरित्र के बारे में पूर्णरूपेण समझे।पतिव्रत धर्म का निर्वाह करते हुए सीता जी ने 14 वर्ष वनवास में प्रभु श्रीराम के साथ बिताये। परंतु भाग्य की विडंमना कि लंका पति रावण ने उनका वनवास काल में अपहरण कर लिया और आकाश मार्ग से लंका में ले, गया भगवान राम ने रावण से युद्ध कर अपनी प्राणप्रिय सीता को मुक्त कराया। परन्तु लंका से लौटने पर श्री राम ने मां सीता को ग्रहण करने से इन्कार करते हुए कहा रावण तुम्हें अपनी भुजाओं में उठाकर ले गया, तुम पर दूर्षित दृष्टि डाल चुका। ऐसी दशा में अपने कुल की मर्यादा हेतु तुम्हें कैसे ग्रहण कर सकता हूं।इस प्रकार के कठोर कर्ण कटु, अनुचित शब्द सुनकर जनक नंदिनी सीता श्री राम को उपालंम भरा उत्तर देते हुए कहने लगी मैं भुतल से प्रकट हूं, विलक्षण हूं मेरा अचार विचार आलोकिक व दिव्य है। मुझ में चरित्र बल है। मैं इस मिथ्या कंलक से कलंकित होकर जीवित नहीं रह सकती। हे सुमित्रानंदन मेरे लिए चिता तैयार करो, मेरे दुख की यही दवा है। उन्होंने श्रीराम की परिक्रमा की और हाथ जोड़कर अग्नि देव की परिक्रमा कर प्रज्वलित अग्नि में समा गई। कुछ ही समय में अग्नि देव विदेह नंदिनी सीता को पिता की भांति गोद में लिए चिता से ऊपर उठे उसी समय सीता जी प्रातः काल के सूर्य की भांति अद्भूत कांति से प्रकाशित हो रही थी। वह स्वर्ण आभूषणों आभा से युक्त थी। उनके अंग पर लाल रंग की रेशमी साड़ी लहरा रही थी। इस प्रकार अग्नि परीक्षा के बाद प्रभु श्री राम ने सीताजी को स्वीकार कीया।कुछ समय सुखपूर्वक राजभवन बीता था कि प्रभु के पास संदेश आया कि जनपद के पुरवासियों में आपकी कीर्ति अपयश की चर्चा हो रही है। प्रभु श्रीराम की लोक निंदा, लोकापवाद के कारण राज धर्म की मर्यादा को केंद्र में रखते हुए सगर्भावस्था में मिथिलेश कुमारी का त्याग करना पड़ा। राम ने कहा जनपद के लोगों का सीता के प्रति घृणा पूर्ण भाव मेरे मर्म स्थल को विर्दीण कर रहा है। मैं और सीता दोनों ने उत्तम कुल में जन्म लिया है। जनक नंदिनी निष्पाप है। मेरी अंतरात्मा यशस्विनी सीता को विशुद्ध मानती है। उनकी अग्नि परीक्षा हो चुकी है। परंतु जनपद के लोगों में निंदा से मेरा हृदय व्याकुल है। लोकापवाद के कारण लक्ष्मण को आदेश दिया तुम सीता को ऋषियों के आश्रम के आसपास मुनिजन सेवित वन में पहुंचाओ। लक्ष्मण जी ने वैसा ही किया। वह महर्षि वाल्मीकि आश्रम के सन्निकट छोड़कर जाने के बाद जनक नंदिनी अपने आप को अकेली निःसहाय महसूस करते हुए किंकर्तव्यविमुढ होकर विलाप करते हुए प्राण त्यागने की निश्चय करने लगी। जैसे ही उन्होंने सोचा कि मैं सगर्भावस्था में हूं। ऐसे में पति का राजवंश नष्ट हो जाएगा। प्रभु ने तो मुझे लोकापबाद के डर से त्यागा है। इस अपवाद को दूर करना मेरा कर्तव्य है। इस प्रकार विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने अपनी कर्तव्यपरायणता पर बल दिया।सीता जी को विलाप करते हुए कुछ ऋषि कुमारों ने देखा, और वाल्मीकिजी को सब घटना सुनाई, महर्षि ने आकर सीता जी को सांत्वना देते हुए कहा, मेरे आश्रम के पास तपस्विनी स्त्रियां रहती है, वह तुम्हारा पूर्ण ध्यान रखेंगी। तुम निश्चित निर्भय होकर यहां पर रहो। महर्षि ने उन तपस्वी स्त्रियों से सीताजी को मिलवाया। सीता जी बहुत समय तक वहां निवास किया। लव कुश का जन्म भी इस आश्रम में हुआ। कुछ समय के अंतराल प्रभुश्रीराम ने अश्वमेध यज्ञ का आयोजन किया। वहां वाल्मीकिजी का लव कुश के साथ आगमन हुआ। वाल्मीकिजी के आदेश पर लव कुश ने वहां रामायण महाकाव्य का गान शुरू किया। उससे पता चला दोनों कुमार सीता के ही पुत्र हैं। तब श्री राम ने दूतों को वाल्मीकि ऋषि के पास भेजा और कहा कल मिथिलेश कुमारी इस सभा में आकर जन समुदाय में अपनी शुद्धता प्रमाणित कर मेरा कलंक दूर करने के लिए शपथ करें।अगली प्रातः रामचंद्र जी यज्ञ शाला में पधारे समस्त ऋषियों एवं सहस्त्रों संख्या में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य भी वहां पधारे सीता जी का शपथ ग्रहण देखने के लिए ज्ञान निष्ठ, कर्म निष्ठ, योग निष्ठ सभी लोग पधारे महर्षि वाल्मीकिजी के पीछे जनक नंदिनी सिर झुकाए आ रही थी उनके नेत्रों से अविरल अश्रुधार बह रही थी। वाल्मीकिजी ने कहा हे रघुनंदन आपने लोकापवाद के कारण मेरे आश्रम के समीप त्याग किया था। परंतु सीता धर्मपरायण व निष्पाप है। वह लोकापवाद से डरे हुए आपको अपनी शुद्धता का विश्वास दिलाएंगी।तभी सीता जी ने तपस्वियो अनुरूप गैरूये वस्त्र धारण किये सभा में हाथ जोड़कर कहा, यदि मैंने प्रभु श्री राम के अतिरिक्त अपने मन, वचन कर्म से किसी भी अन्य पुरुष का चिंतन नहीं किया यह सत्य है तो भूदेवी मुझे अपनी गोद में स्थान दे। इसी समय भूतल से दिव्य रतनों से सुशोभित एक अद्भुत सिंहासन प्रकट हुआ। सिंहासन के साथ पृथ्वी की अधिष्ठात्री देवी भी प्रकट हुई। उन्होंने साध्वी सीता को दोनों भुजाओं से गोद में उठाकर सिंहासन पर बिठाया देखते-देखते भगवती जानकी रसातल प्रवेश करने लगी तभी आकाश से पुष्प वर्षा होने लगी। देवता धन्य धन्य शब्द उच्चरित करने लगे। सीता नवमी के इस पर्व पर जनक नंदिनी सीता के बारे में मैं यह कहना चाहूंगी नारी शक्ति का आधार स्तंभ सीता का जीवन चरित्र कर्तव्यपरायणता, धर्मपरायणता, पतिपरायणता एवं कूलोचित मर्यादाओं के रक्षण का, विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में पलायन न करने का, नारी शक्ति के लिए विशेष संदेश देता है। इस प्रकार जीवन जीने की कला सिखाने का नाम वैदेही है। अति विशिष्ट होने का नाम वैदेही है। वर्तमान परिस्थितियों में उनके उच्च आदर्श हमें सन्मार्ग पर चलने को प्रेरित पर करते हैं।

Panchang View All List

पंचांग और राशिफल
*आज का पञ्चाङ्ग**दिनांक*:- 7 मई 2026*वार* :- गुरुवार*विक्रम संवत्* :- 2083*अयन*:- उत्तरायण *ऋतु* :- ग्रीष्म*मास*:- ज्येष्ठ *पक्ष* :- कृष्ण*तिथि* :-  पंचमी 10:17am तक पश्चात :- षष्ठी *नक्षत्र* :- पूर्वासाढ़ा 06:46pm तक पश्चात:- उत्तराषाढा *योग*:- साध्य *करण*:- तैतिल *सूर्यराशि* :- मेष*चंद्रराशि* :-  धनु 01:14am तक पश्चात:- मकर *दिशाशूल*  :- दक्षिणसूर्योदय :- 05:55amसूर्यास्त :- 07:13pm*राहुकाल का समय*  2:15pm से 03:45pm तक रहेगा *अभिजित मुहूर्त :-*12:15pm से 12:54pm तक *ब्रह्म मुहूर्त*:- 04:45am  से 05:28amआज व्रत एवं त्यौहार *वार विशेष*आज का वार :- गुरुवार अधिदेव :- भगवान विष्णु  और इंद्र * यदि जन्म कुंडली में फलादेश के हिसाब से गुरु ग्रह कमजोर हो तो पुखराज सोने या पीतल में गुरुवार को धारण करना चाहिए । जब तक आप पुखराज धारण नहीं कर सकते है तब तक आप केले की जड़ या हल्दी की गांठ धारण कर सकते हैं , हल्दि या केसर का तिलक लगाएं । हल्दी की माला से मंत्र जाप करें ।मंत्र :- * ।। ॐ  ग्रां  ग्रीं  ग्रौं  सः  गुरुवे  नमः ।।* यदि फलादेश के हिसाब से गुरु ग्रह किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो इससे संबंधित दान किसी ब्राह्मण, पुरोहित या गुरु को करना चाहिए ।दान :-* पीला वस्त्र , हल्दी , चने की दाल, धार्मिक पुस्तक , पिला फलउपाय :-* बुधवार को रात को चने की दाल भिगोकर रखें गुरुवार को प्रातः रोटी में चने दाल, हल्दी भर  गाय को खिलाएं । पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें । किसी सच्चे साधु , महात्मा या गुरु का अपमान नहीं करना चाहिए ।गुरुवार को करणीय कार्य :-* विद्या का प्रारंभ, वैवाहिक - कार्यक्रम, उच्चाधिकारियों से मिलना,  नवीन काव्य लेखन प्रारंभ करना, लेखन, प्रकाशन, धन - संग्रह आदि शुभ कार्य के लिए श्रेष्ठ है।वार संज्ञा :-* गुरुवार को लघु व सामान्य  संज्ञा दी गई है गुरुवार शुभ वार है।घात वार :-* दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करेंवार:- गुरुवारराशि :- तुला, कुंभ अशुभ फल नाशक पदार्थ :-* गुरुवार अगर किसी जातक के लिए अशुभ हो तो वह जातक चने की दल का दान कर सकता है जिससे की अशुभता  नाश होगी*राशिफल*मेष राशि :-गुरुवार का दिन आपका खुशखबरी से भरा रहेगा. जॉब के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो  गुरुवार को आपको सफलता मिलने के चांस हैं. परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है. गुरुवार को आपसी मतभेद दूर होकर परिवार में एक शानदार माहौल देखने को मिलेगा.वृषभ राशि :-आपके पार्टनर आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं. गुरुवार को आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां महसूस हो सकती हैं. हो सकता है आपको व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़े. स्वास्थ्य कारणों से भी मन चिंतित रहेगा. परिवार में अपनों से कुछ बातों पर मतभेद बन सकता है.मिथुन राशि :-मौसमी बीमारियों के चलते आप और आपका परिवार पीड़ित हो सकता है. गुरुवार को आप कुछ व्यक्तिगत समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी परिवार में आ सकती है. साथ ही व्यापार-व्यवसाय में इस समय गिरावट का दौर नजर आएगा. परिवार में कोई दुखद समाचार सुनने को मिलेगा.कर्क राशि :-परिवार में बहुत दिनों से चल रहा विवाद गुरुवार को खत्म हो सकता है. गुरुवार को आपका मूड अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको लाभ महसूस होगा. आप किसी बीमारी से छुटकारा पाएंगे. शाम को आप परिवार या मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. गुरुवार को व्यापार-व्यवसाय में  ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद आपको मिल सकती है, जिससे कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे. दफ्तर में सीरियर्स के साथ रिश्ते सामान्य रखें. गुस्सा आने पर भी वाणी पर संयम रखें.सिंह राशि :-दिया हुआ उधार पैसा गुरुवार को ब्याज सहित प्राप्त हो सकता है. गुरुवार का दिन जातक का अच्छा रहने वाला है. कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा. जातक के मान-सम्मान में वृद्धि होगी. धन लाभ होगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.कन्या राशि :-परिवार में भाई-भतीजे से झगड़ा हो सकता है. गुरुवार को आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. काम अधिक होने के कारण शारीरिक कमजोरी और मानसिक तनाव आपको महसूस होगा. किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. आप कोई नया काम शुरू गुरुवार को ना करें वरना परेशानी का सामना करना पड़ेगा. नौकरी का प्रयास कर रहे हैं, तो गुरुवार को सफलता हाथ लगना मुश्किल है. गुरुवार को पत्नी से मतभेद होंगे.तुला राशि :-परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा. गुरुवार को आपका कहीं अपने परिवार के साथ बाहर जाना हो सकता है. परिवार के लोगों के साथ गुरुवार को का समय अच्छा बीतेगा. बिजेनस में कोई बड़े काम का ऑफर को मिल सकता है, जिससे घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा. नौकरी में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा.वृश्चिक राशि :-परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा. गुरुवार को आपका कहीं अपने परिवार के साथ बाहर जाना हो सकता है. परिवार के लोगों के साथ गुरुवार को का समय अच्छा बीतेगा. बिजेनस में कोई बड़े काम का ऑफर को मिल सकता है, जिससे घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा. नौकरी में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा.धनु राशि :-परिवार में कोई नया मेहमान आएगा. गुरुवार को आप कोई बड़ा काम शुरू न करें वरना हानि उठानी पड़ सकती है. खासकर कर्ज से बचें. स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी. पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. व्यापार में सहयोगी लोगों के साथ छोड़ने से धन की हानि होगी.मकर राशि :-आज आप कुछ बातों को लेकर मानसिक तौर से दबाव महसूस करेंगे. आप किसी काम के पूरे करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे। परंतु सफलता आज आपको मिलना थोड़ा कठिन होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में वाद-विवाद से दूर रहें. बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.कुम्भ राशि :-गुरुवार को परिवार में कोई मांगलिक काम का योग बन सकता है. गुरुवार को आप परिवार (पत्नी और बच्चों) के साथ बाहर कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं. बहुत दिनों बाद परिवार के साथ जाएंगे तो अच्छा लगेगा. इससे परिवार में चल रहे विवाद भी दूर होंगे. दफ्तर में सहयोगियों से मदद मिलेगी. व्यापार-कारोबार में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी.मीन राशि :-गुरुवार को व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. गुरुवार को आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. मित्र और परिवार के लोगों का सहयोग आपको कार्यक्षेत्र में मिलेगा. यात्रा आदि पर अपने सामान और धन की रक्षा करें. गुरुवार को परिवार में माता-पिता की सेहत प्रभावित हो सकीत है. किसी बात को लेकर पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं. वाणी पर संयम रखना बेहतर होता है, क्योंकि ऐसा नहीं करने से रिश्तों के टूटने का खतरा रहता है.*मेरा और आपका सुविचार*अपने धर्म और कर्म की चिंता करना ही सत्कर्म है
06 May 2026
पंचांग और राशिफल
आज का पञ्चाङ्गदिनांक:- 6 मई 2026वार :- बुधवारविक्रम संवत् :- 2083अयन:- उत्तरायण ऋतु :- ग्रीष्ममास:- ज्येष्ठपक्ष :- कृष्णतिथि:- चतुर्थी  :- 07:54am तक पश्चात:- पंचमीनक्षत्र :-  मूल 03:56pm तक पश्चात:- पूर्वाषाढ़ योग :- सिद्ध करण :- बालवसूर्यराशि :- मेषचंद्रराशि :- धनु दिशाशूल  :- उत्तरसूर्योदय :- 05:55amसूर्यास्त :- 07:15pm राहुकाल का समय  12:22pm से 01:50pm तक रहेगा अभिजित मुहूर्त :-बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नही होता हैब्रह्म मुहूर्त:-04:45am  से 05:28amआज व्रत एवं त्यौहार वार विशेष देव :- भगवान गणेश अधिदेव :- भगवान विष्णु * यदि जन्म कुंडली में बुध फलादेश के अनुसार अगर लाभ नही पहुंचा रहा हो और कमजोर हो तो पन्ने को  सोने या पीतल में  बुधवार को  धारण करना चाहिए , जब तक आपके पास पन्ना धारण करने की व्यवस्था ना हो तब तक विधारा की जड़ धारण कर सकते हैं या बुध का मंत्र जाप कर सकते हैं ।   मंत्र :-* ॐ  ब्रां  ब्रीं  ब्रौं  सः  बुधाय  नमः ।। * यदि जन्म कुंडली में बुध फलादेश के हिसाब से किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो उससे संबंधित दान एवं उपाय करना चाहिए दान :-* हरा वस्त्र , सबूत मूंग , हरि सब्जी, हरि कांच की चूड़ी किसी कन्या को दान दे।उपाय :-* मूंग को मंगलवार की रात को जल में भीगा दें एवं बुधवार को दिन में पंछियों को खिलाएं । बुधवार को गाय को हरा चारा, घास या हरी शब्जी खिलाएं, बहन या बुआ को वस्त्र एवं मिठाई भी दान कर सकते हैं ।बुधवार को करणीय कार्य :-* विद्या, कला,काव्य का प्रारंभ करना नवीन व्यापार करना, नवीन लेखन, पुस्तक का प्रकाशन, धन - सहग्र, प्रार्थना पत्र देना शुभ है।वार संज्ञा :- * बुधवार को मिस्र व साधारण संज्ञा दी गई है अर्थात बुध सामान्य दृष्टि वाला है ना ज्यादा शुभ ना ही ज्यादा अशुभ घात वार :-* दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करेंवार:- बुधवारराशि :-  कर्कअशुभ फल नाशक पदार्थ :-* बुधवार अगर किसी जातक के लिए अशुभ हो तो वह जातक तिल व पके हुवे दूध का दान कर सकता है जिससे की अशुभता  नाश होगीअभिजीत मुहूर्त* बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नही होता है क्योंकि बुधवार को अभिजीत मुहूर्त वाले समय राहु काल चल रहा होता है परंतु कुछ विशेष चोगड़ियो में आप कार्य कर सकते हैंलाभ :- * 6:50am से 8:15amअमृत :- * 8:16am से 9:34amशुभ :- * 11:00am से 12:28pmराशिफलमेष राशि :-मेष राशि के जातकों का आज का दिनऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। करियर में नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जहां आपकी नेतृत्व क्षमता चमकेगी। धन की स्थिति मजबूत बनी रहेगी, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा, विवाहितों के लिए जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर थकान महसूस हो सकती है।वृषभ राशि :-वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा, रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं या कोई पुराना निवेश लाभ दे सकता है। नौकरी या बिजनेस में बदलाव के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाजी न करें। परिवार में खुशहाली रहेगी, प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन आंखों या गर्दन का ध्यान रखें।मिथुन राशि :-मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन संचार और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा या छोटे-मोटे बदलाव से फायदा हो सकता है। करियर में टीम वर्क अच्छा रहेगा, लेकिन विवाद से बचें। प्रेम में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए संवाद बनाए रखें। स्वास्थ्य में सिरदर्द या तनाव हो सकता है, आराम करें। धन के मामले में मध्यम स्थिति रहेगी।कर्क राशि :-कर्क राशि के जातक के आज के दिन भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे। घरेलू मामलों में सुधार होगा, परिवार के सदस्यों से अच्छी खबर मिल सकती है। करियर में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन नई शुरुआत के लिए थोड़ा इंतजार करें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है।सिंह राशि :-सिंह राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। नेतृत्व भूमिका में आप चमकेंगे। धन लाभ के योग हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। प्रेम में रोमांचक पल आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन गर्मी से सावधान रहें।कन्या राशि :-कन्या राशि के जातकों का आज के दिन व्यावहारिकता और विस्तार पर फोकस रहेगा। नौकरी में मेहनत रंग लाएगी, लेकिन बॉस या सहकर्मियों से सतर्क रहें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी, निवेश के लिए अच्छा समय नहीं। प्रेम संबंधों में समझदारी से काम लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव हो सकता है। तुला राशि :-तुला राशि के जातकों का आज के दिन रिश्तों और साझेदारी पर जोर रहेगा। विवाहित जीवन सुखमय होगा, प्रेम में नई शुरुआत संभव। करियर में अवसर आएंगे, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। धन लाभ मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य में ऊर्जा बनी रहेगी।वृश्चिक राशि :-वश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। गुप्त मामलों या रिसर्च से फायदा हो सकता है। करियर में चुनौतियां आएंगी, लेकिन आपका दृढ़ संकल्प सफलता दिलाएगा। प्रेम में गहराई बढ़ेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जोड़ों या पीठ का दर्द हो सकता है।धनु राशि :-धनु राशि के जातकों का आज के दिन साहस और यात्रा के योग हैं। करियर में प्रगति होगी, विशेषकर शिक्षा या विदेश संबंधी कामों में। धन प्रवाह अच्छा रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं, खुशियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।मकर राशि :-मकर राशि के जातकों का आज के दिन अनुशासित रहेगा। करियर में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन प्रमोशन के लिए थोड़ा समय लगेगा। धन के मामले में सावधानी बरतें, अनावश्यक खर्च न करें। प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है।कुम्भ राशि :-कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन नए विचार और सामाजिक गतिविधियां फायदेमंद रहेंगी। नेटवर्किंग से नए अवसर मिल सकते हैं। करियर में बदलाव संभव है। प्रेम में रोमांस रहेगा। स्वास्थ्य में मानसिक शांति बनी रहेगी।मीन राशि :-मीन राशि के जातकों का आज के दिन आध्यात्मिक और भावनात्मक पक्ष मजबूत रहेगा। करियर में रचनात्मक कामों से सफलता मिलेगी। धन की स्थिति सुधरेगी। प्रेम और परिवार में खुशियां रहेंगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, नींद पूरी करें।*मेरा और आपका सुविचार* जो हमे प्राप्त है वो प्रयाप्त है
05 May 2026
पंचांग और राशिफल
*आज का पञ्चाङ्ग**दिनांक*:- 5 मई 2026*वार* :- मंगलवार *विक्रम संवत्* :- 2083*अयन*:- उत्तरायण *ऋतु* :- ग्रीष्म*मास*:- ज्येष्ठ*पक्ष* :- कृष्ण*तिथि*:- चतुर्थी*नक्षत्र* :- ज्येष्ठा 12:55 pm तक पश्चात:- मूल *योग* :-  शिव *करण* :- बव *सूर्यराशि* :- मेष*चंद्रराशि* :-  वृश्चिक 12:55pm तक पश्चात:- धनु*दिशाशूल*  :- उत्तर  सूर्योदय :- 05:52amसूर्यास्त :- 07:13 pm *राहुकाल का समय*  साय 03:45pm से 05:18pm तक रहेगा *अभिजित मुहूर्त :-* प्रातः- 12:25pm से 01:15pm तक रहेगा*ब्रह्म मुहूर्त*:- 04:16am  से 05:28amआज व्रत एवं त्यौहार * संकष्टी चतुर्थी व्रत *वार विशेष* आज का वार :- मंगल अधिदेव :- भूमि * यदि मंगल कुंडली में कमजोर हो तो इसको प्रबल करने के लिए  मंगलवार को मंगल का मंत्र जाप करें । तांबे की अंगूठी या कड़ा धारण करें । अनंतमूल का जड़ धारण करें ।   मंत्र :-* ॐ  क्रां  क्रीं  क्रौं  सः भौमाय नमः ॥  * यदि जन्म कुंडली में मंगल किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो मंगल से संबंधित दान एवं उपाय ( मंगलवार को ) करना चाहिए ।दान :-* गुड़ , मसूर की दाल , शहद , लाल वस्त्र , लाल चंदन , तांबा , सिंदूर ।उपाय :-* गाय को रोटी में गुड रखकर खिलाए । हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाएं । मंगल भाई का कारक ग्रह है तो इस लिए भाई से अच्छा संबंध रखें । स्वास्थ्य ठीक हो तो रक्त दान करें । मंगल वार को करणीय कार्य :-* यात्रा, कर्ज देने, सभा में जाने, मुकदमा प्रारम्भ करने के लिए शुभ हैघात वार :-* दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करेंवार:- मंगलवार राशि :- मकर अशुभ फल नाशक पदार्थ * मंगलवार अगर किसी जातक के लिए अशुभ हो तो वह जातक गुड़ व कांजी बड़े का दान कर सकता है जिससे की अशुभता  नाश होगीराशिफलमेष राशि :-17 मार्च को मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा और अनुकूल रहने वाला है. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी के संकेत हैं. पैतृक संपत्ति या परिवार से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है. परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि आज किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें. संतान की पढ़ाई या प्रतियोगिता से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. साथ ही धार्मिक कार्यों या पूजा-पाठ में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है.वृषभ राशि :-वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ अच्छी खबरें लेकर आ सकता है. करियर और कारोबार के मामले में दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा. जो काम लंबे समय से अधूरे पड़े थे, वे आज पूरे हो सकते हैं और सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा. किसी रुके हुए काम के पूरा होने से आपको राहत महसूस होगी. आय में वृद्धि के योग हैं जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है और वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी. प्रेमी जोड़ों को साथ में अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है.मिथुन राशि :-मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं, जिनका आपको धैर्य और समझदारी से सामना करना होगा. आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को किसी नए अवसर या जिम्मेदारी का मौका मिल सकता है, जिससे पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. शाम के समय आपका मन धर्म और अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है. निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी रखें और सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए योग और व्यायाम करते रहें.कर्क राशि :-कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. नौकरी या व्यवसाय में अच्छी सफलता मिल सकती है. अचानक धन लाभ या आय के नए स्रोत मिलने से कई जरूरी काम पूरे हो सकते हैं. व्यापार करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है और कोई अटकी हुई डील भी पूरी हो सकती है. घर-परिवार में सुख और सहयोग का माहौल बना रहेगा. प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी. हालांकि आज किसी दूसरे का वाहन चलाने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा.सिंह राशि :-सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और नौकरी में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है. कुछ नए और बड़े अवसर मिलने की संभावना है. हालांकि आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए अनावश्यक खर्च से बचना जरूरी होगा. परिवार में किसी छोटी बात को लेकर तनाव हो सकता है, इसलिए समझदारी से काम लें. प्रेम संबंधों में साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है. पुराने विवादों का समाधान मिलने से राहत महसूस होगी.कन्या राशि :-कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा और भाग्यशाली रहने वाला है. किस्मत का साथ मिलने से करियर और कारोबार में बड़ा अवसर मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं. हालांकि कुछ विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और मित्र भी आपके लिए मददगार साबित होंगे. प्रेम जीवन में साथी के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा. ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिल सकता है और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.तुला राशि :-तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा मिलाजुला रह सकता है. खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें. नौकरीपेशा लोगों को काम का दबाव और तनाव महसूस हो सकता है. जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें अभी धैर्य रखना चाहिए. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भाग्य का साथ मिल सकता है. संतान से जुड़ी किसी चिंता का समाधान मिलने से मन हल्का होगा. प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी रखें, क्योंकि साथी के साथ किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है.वृश्चिक राशि :-वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और सफलता से भरा रहेगा. भाग्य का साथ मिलने से करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी. आर्थिक मामलों में दिन लाभदायक रहेगा और कारोबार में भी फायदा हो सकता है. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. हालांकि किसी भी काम में जरूरत से ज्यादा उत्साह दिखाने से बचें और सावधानी से निर्णय लें. नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है.धनु राशि :-धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. योजनाओं में अचानक बदलाव होने से फायदा हो सकता है. खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, खासकर किसी शुभ कार्य में धन खर्च हो सकता है. शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें. सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं. प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने वालों को कोई अच्छी डील मिल सकती है. अचानक धन लाभ के संकेत भी मिल रहे हैं और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं.मकर राशि :-मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा और लाभदायक रहने वाला है. नौकरी में बदलाव या नए अवसर मिलने के योग हैं. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. लंबे समय से रुका हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है. सरकारी कामकाज से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है. आपको कोई सुखद सरप्राइज भी मिल सकता है. भाग्य का साथ मिलने से नए संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर लाभदायक साबित होंगे. हालांकि किसी भी मामले में जल्दबाजी या भावुक होकर निर्णय लेने से बचना चाहिए.कुम्भ राशि :-कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है और किस्मत आपका साथ देगी. आपकी कुछ महत्वपूर्ण इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. नई योजना या काम की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है. आपके अनुभव और ज्ञान का लाभ मिलेगा. सरकारी योजनाओं से भी फायदा हो सकता है और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. हालांकि दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से बचें. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और पुराने विवादों से दूरी बनाए रखें. वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है.मीन राशि :- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा. आर्थिक योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है. सहकर्मियों और मित्रों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा मिल सकता है. हालांकि किसी लालच में आकर कोई निर्णय लेने से बचना चाहिए. नौकरीपेशा लोगों को कुछ नया करने या अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. सेहत के मामले में थोड़ी सावधानी रखें और अपने खानपान पर ध्यान दें.आज का विचार*जो हो रहा है जैसा हो रहा है सब भगवान की कृपा से ही हो रहा है
04 May 2026
पंचांग और राशिफल
 श्री गणेशाय नमः आज का पञ्चाङ्गदिनांक:- 4 मई 2026वार :- सोमवारविक्रम संवत् :- 2083अयन:- उत्तरायणऋतु :- ग्रीष्ममास:- ज्येष्ठपक्ष :- कृष्णतिथि :- तृतीयानक्षत्र :- अनुराधा 09:59am तक पश्चात:- ज्येष्ठायोग :- परिघकरण :- वणिजसूर्यराशि :- मेषचंद्रराशि :- वृश्चिकदिशाशूल  :- पूर्वसूर्योदय :- 05:55amसूर्यास्त :- 07:10pmराहुकाल का समय  7:35am से 09:14am तक अभिजित मुहूर्त :-12:05pm से 01:15pm तकब्रह्म मुहूर्त:-05:45am  से 06:28amआज व्रत एवं त्यौहारवार विशेषआज का वार :-   सोमवारअधिदेव :- जल* यदि कुंडली में चंद्रमा पीड़ित या कमजोर है तो सोमवार को मोती चांदी में धारण करना चाहिए, जब तक आप  मोती धारण नहीं  करते है तब तक आप चंद्रमा का मंत्र जाप कर सकते हैं । सफेद चंदन का तिलक लगा सकते हैं । खिरनी का जड़ धारण कर सकते हैं ।मंत्र :-* ।। ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः ।।* यदि चंद्रमा फलादेश के हिसाब से किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो चंद्रमा का दान शिव मंदिर में  करना चाहिए ।दान :-* पूर्णिमा की रात्रि को खीर बनाकर छत पर चंद्रमा की रोशनी में रखें ( चलनी से ढक देना चाहिए ताकि कोई कीड़ा उसमें ना पड़े ) दूसरे दिन प्रातः उसको प्रसाद के रूप में ग्रहण करें ।उपाय :-* चंद्रमा किसी भी ग्रह को शत्रु दृष्टि से नहीं देखता है । बहुत कम ही देखा गया है कि चंद्रमा प्रबल होकर किसी प्रकार की परेशानी करे । परंतु फिर भी यदि ऐसा होता है तो चंद्रमा से संबंधित दान एवं उपाय करना चाहिए । दान :-* सफेद वस्त्र , दूध , चावल , शंख , मोती , सफेद चंदन , मिश्रीसोमवार को करणीय कार्य :-* सभी कार्यों के लिए शुभवार संज्ञा : -* सोमवार को चर संज्ञा दी गई हैघात वार :-* दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करेंवार:-  सोमवारराशि :-  मिथुनअशुभ फल नाशक पदार्थ :-* अगर किसी जातक का चंद्रमा अशुभ हो तो वह जातक  दूध या खीर का सेवन अथवा  दान  कर सकता है जिससे की अशुभता नाश होगी।राशिफलमेष राशि :-मेष राशि के जातकों में आज के दिन आत्मविश्वास और नई शुरुआत करने की ऊर्जा भरपूर रहेगी। करियर में नई जिम्मेदारियां या अवसर आ सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें। प्रेम जीवन में रोमांच बनेगा, जबकि वैवाहिक सुख अच्छा रहेगा। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, अनावश्यक खर्च न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन सिर या आंखों का ध्यान रखें। कुल मिलाकर दिन अच्छा है, बस फैसले सोच-समझकर लें।वृषभ राशि :-वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन घरेलू मामलों और आर्थिक योजना पर केंद्रित रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। करियर में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन कोई बड़ा बदलाव आज टालें। प्रेम में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी, पार्टनर का साथ सुखद रहेगा। धन की स्थिति सुधर सकती है, लेकिन निवेश में सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, थकान से बचने के लिए आराम करें।मिथुन राशि :-आज के दिन मिथुन राशि के जातको का संचार और बौद्धिक कार्यों में प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। छोटी यात्राएं या मीटिंग्स फायदेमंद साबित हो सकती हैं। करियर में नई जानकारी या स्किल से लाभ होगा। प्रेम जीवन रोमांटिक और मजेदार रहेगा, लेकिन भावनाओं को नियंत्रित रखें। धन के मामले में अप्रत्याशित खर्च आ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन तनाव कम करें।कर्क राशि :-कर्क राशि के जातकों को आज के दिन भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। करियर में टीम वर्क से सफलता मिल सकती है, लेकिन बॉस या सहकर्मियों से बहस से बचें। प्रेम में मिठास बनी रहेगी, वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। धन संबंधी पुराने मामले सुलझ सकते हैं। स्वास्थ्य में हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए पौष्टिक भोजन लें और आराम करें।सिंह राशि :-सिंह राशि के जातकों का आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहेगा। करियर में प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं, खासकर क्रिएटिव फील्ड में। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा, सिंगल्स को कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। धन की स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन ज्यादा मेहनत से थकान हो सकती है।कन्या राशि :-आज के दिन कन्या राशि के जातकों को सोच-समझकर फैसला लेने की जरूरत है। करियर में पिछली गलतियों से सीखकर आगे बढ़ें। प्रेम में थोड़ी दूरी या समझ की कमी महसूस हो सकती है, संवाद बढ़ाएं। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, अनावश्यक उधार न दें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पाचन तंत्र का ध्यान रखें।तुला राशि :-आज के दिन तुला राशि के जातकों के लिए सामाजिक गतिविधियां और नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होंगी। करियर में सहयोग से अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, पार्टनर का समर्थन मिलेगा। धन की स्थिति स्थिर रहेगी, छोटे-मोटे लाभ संभव हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन त्वचा या एलर्जी से सतर्क रहें।वृश्चिक राशि :-आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों में आध्यात्मिक या गहन विषयों में रुचि बढ़ेगी। करियर में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से पार पाएं। प्रेम में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा, ईमानदारी रखें। धन के मामले में सतर्क रहें, निवेश टालें। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी या तनाव हो सकता है, योग-ध्यान मदद करेगा।धनु राशि :-आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। यात्रा के योग बन रहे है। करियर में नई संभावनाएं खुलेंगी, खासकर विदेश या उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों में। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। धन स्थिति सुधरेगी, लेकिन खर्च संभालें। स्वास्थ्य ऊर्जावान रहेगा, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।मकर राशि :-आज के दिन मकर राशि वाले जातकों का करियर और आर्थिक मामलों पर फोकस रहेगा। मेहनत के अच्छे फल मिल सकते हैं। प्रेम में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन भावनाओं को व्यक्त करें। धन संबंधी पुरानी समस्याएं हल हो सकती हैं। स्वास्थ्य में हड्डी या जोड़ों का ध्यान रखें। कुल मिलाकर दिन प्रगतिशील रहेगा।कुम्भ राशि :-कुंभ राशि के जातकों का आज के दिन मिला-जुला रहेगा। आज चंद्रमा अपनी राशि में होने से आपमें आत्मविश्वास और स्पष्ट सोच बनेगी। करियर में प्लानिंग से सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में रोमांच और समझ बढ़ेगी। धन के मामले में अच्छे अवसर आएंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव कम करें।मीन राशि :-मीन राशि के जातकों में आज के दिन आध्यात्मिक ऊर्जा मजबूत रहेगी। करियर में रचनात्मक कार्यों से लाभ होगा। प्रेम में गहराई आएगी, लेकिन भ्रम से बचें। धन स्थिति स्थिर रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन नींद और आराम का ध्यान रखें।*आज का विचार*जो हो रहा है जैसा हो रहा है सब भगवान की कृपा से ही हो रहा है

Personality View All List

Cooking View All List

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal