लायंस क्लब कासगंज डायमंड का चतुर्थ अधिष्ठापन, दीक्षा एवं दीपावली समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

लायंस क्लब कासगंज डायमंड का चतुर्थ अधिष्ठापन, दीक्षा एवं दीपावली समारोह 2 नवंबर 2026 को गंगा देवी माहेश्वरी भवन, रेलवे रोड, कासगंज में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस मंडल 321 सी-2 के मंडलाध्यक्ष लायन डॉ. आर.एन. वर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अधिष्ठापन अधिकारी एवं प्रथम उप मंडलाध्यक्ष लायन अजय भार्गव ने सत्र 2026-27 के लिए चयनित क्लब के सभी पदाधिकारियों को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई तथा उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। इस अवसर पर क्लब में दो नए सदस्यों लायन शीलू चौहान एवं लायन कुणाल गुरहार को शामिल किया गया। द्वितीय उप मंडलाध्यक्ष एवं दीक्षाधिकारी लायन अजय अग्रवाल ने दोनों सदस्यों को विधिवत दीक्षा प्रदान की।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंडलाध्यक्ष लायन श्याम बिहारी अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन लायन रवींद्र सिंह चौहान, जोन चेयरपर्सन लायन विनय कुमार माहेश्वरी तथा गवर्नर प्रतिनिधि लायन मनोज पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान लायन अनुराग माहेश्वरी ने सत्र 2025-26 में क्लब द्वारा किए गए विभिन्न सेवा कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। वहीं, सत्र 2026-27 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन मनोज कुमार जाखेटिया ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए लायंस क्लब के महत्व, सेवा भावना एवं सामाजिक दायित्वों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर क्लब के चार्टर अध्यक्ष लायन राजकुमार जाखेटिया, अध्यक्ष लायन मनोज कुमार जाखेटिया, सचिव लायन कैप्टन डी.एस. चौहान, कोषाध्यक्ष लायन शिव कुमार गुरहार सहित लायन ए.के. सिंह पुंढीर, अनुराग माहेश्वरी, सुनील कुमार गुप्ता, अरविंद काबरा, डॉ. सौरभ माहेश्वरी, गौरव अग्रवाल, अलका पुंढीर, मधु जाखेटिया, शीलू चौहान, दीपक जाखेटिया, राजीव माहेश्वरी, अनिल जैन, प्रिया माहेश्वरी, मेहा माहेश्वरी, अंजू जाखेटिया, रेखा गुप्ता, मोनिका अग्रवाल, प्रकाश जाखेटिया, ललित अजमेरा सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य उपस्थित रहे। कासगंज के अन्य लायंस क्लबों के सदस्यों ने भी समारोह में सहभागिता की।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन लायन ए.के. सिंह पुंढीर एवं लायन अनुराग माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से किया। समारोह के संयोजक लायन दुर्गेश माहेश्वरी रहे। दीपावली उत्सव के उपलक्ष्य में क्लब की ओर से सभी सदस्यों को दीपावली उपहार भी प्रदान किए गए। समारोह के अंत में कार्यक्रम संयोजक लायन दुर्गेश माहेश्वरी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात सभी ने सामूहिक रात्रिभोज का आनंद लिया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal