| कैलाश टवाणी पाली दो संस्थाओं में निर्विरोध पदाधिकारी निर्वाचित |
|
|
पाली शहर के धर्मप्रेमी एवं समाजसेवी कैलाश टवाणी को पाली अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का निर्विरोध वाइस चेयरमैन तथा पाली धर्मार्थ सेवा संस्थान का निर्विरोध सचिव चुना गया है। कैलाश टवाणी लंबे समय से शहर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पाली अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की नौ शहरों में शाखाएं संचालित हैं। बैंक के विकास, सदस्यों के हितों एवं समाजसेवा को प्राथमिकता देते हुए वे अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। वहीं पाली धर्मार्थ सेवा संस्थान शहर की प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं में शामिल है, जिसके तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक एवं जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। टवाणी के निर्विरोध निर्वाचन पर पाली जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष गोपाल खेतावत, दिनेश हेड़ा, सुनील लोहिया, राधा राठी, हरीश मंधना, राजकुमार सोमानी, गज्जू झंवर, सुभाष भंडारी, विमल सोनी एवं मनीष राठी सहित अनेक समाजबंधुओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। |
|
| 03 November 2026 |
| कैलाश टवाणी पाली दो संस्थाओं में निर्विरोध पदाधिकारी निर्वाचित |