माहेश्वरी युवा परिषद कोयंबटूर के अध्यक्ष बने सुमिरन मालू

माहेश्वरी युवा परिषद कोयंबटूर की वार्षिक साधारण सभा एवं चुनाव 30 अगस्त 2026 को माहेश्वरी भवन परिसर में माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष श्री दामोदर सोमानी की उपस्थिति में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी श्री राजेश कांकाणी एवं श्री दामोदर सोमानी के नेतृत्व में 2026-29 कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

सभा में श्री रौनक राठी ने गत वर्ष का आय-व्यय एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने अनुमोदित किया। वहीं, परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष श्री सुमिरन मालू ने गत कार्यकाल के दौरान किए गए सामाजिक, रचनात्मक एवं अन्य गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

चुनाव वर्ष होने के कारण अध्यक्ष पद एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई। अध्यक्ष पद पर श्री सुमिरन मालू निर्विरोध निर्वाचित हुए। उनके साथ कार्यकारिणी समिति के 10 सदस्यों का भी चयन किया गया। इनमें यश मालानी, आशीष चांडक, यादव सोमानी, शिवकुमार मंत्री, सिद्धार्थ भटड, यश मंडोवरा, लक्ष्मीकांत बुराडिया, दीपक सोमानी, रौनक राठी एवं राज लढा शामिल हैं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमिरन मालू ने परिषद की गतिविधियों को और अधिक व्यापक बनाने तथा युवाओं को सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों से जोडऩे का संकल्प व्यक्त किया।

सभा के अंत में श्री गिरिराज फोमरा एवं श्री सुमिरन मालू ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के गठन के बाद सभा का समापन उत्साह एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal