| नागौर में तीन दिवसीय भव्य महासंगम समारोह 23 से 25 सितंबर तक |
|
|
नव निर्मित भवन का होगा लोकार्पण, देश-प्रदेश से माहेश्वरी समाजबंधुओं के जुटने की संभावना नागौर। भगवान महेश की असीम कृपा तथा समाजबंधुओं के आर्थिक सहयोग, स्नेह एवं समर्पण से श्री माहेश्वरी पंचायत संस्थान, नागौर के नव निर्मित भवन का लोकार्पण समारोह आगामी 23 से 25 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय भव्य आयोजन के रूप में आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर नागौर के स्थानीय एवं प्रवासी माहेश्वरी समाजबंधुओं में उत्साह का माहौल है। श्री माहेश्वरी पंचायत संस्थान की ओर से समाजबंधुओं को रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए समारोह में गरिमामय उपस्थिति का आग्रह किया गया है। संस्थान ने कहा कि समाजबंधुओं के निरंतर आर्थिक सहयोग, प्रेम, विश्वास और सहभागिता के कारण ही नव निर्मित भवन का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो सका है। लोकार्पण समारोह लंबे अंतराल के बाद स्थानीय एवं प्रवासी माहेश्वरी समाजबंधुओं के मिलन और महासंगम का अवसर बनेगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों में निवासरत समाजबंधुओं के नागौर पहुंचने की संभावना है। इस अवसर पर समाज की एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सहभागिता को भी नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। संस्थान ने समाजबंधुओं से करबद्ध निवेदन करते हुए कहा है कि वे अपने व्यस्त कार्यक्रम से अमूल्य समय निकालकर इस ऐतिहासिक महासंगम समारोह में अवश्य पधारें और नव निर्मित भवन के लोकार्पण के साक्षी बनें। संस्थान ने विशेष रूप से बाहर रहने वाले समाजबंधुओं से आग्रह किया है कि वे नागौर आने का अपना कार्यक्रम यथाशीघ्र निर्धारित कर संस्थान को सूचित करें, ताकि आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जा सकें। संस्थान की ओर से समाजबंधुओं का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा गया कि यह समारोह केवल भवन का लोकार्पण नहीं, बल्कि समाज की एकता, सहयोग, समर्पण और सामूहिक शक्ति का उत्सव भी होगा। भवदीय — श्री माहेश्वरी पंचायत संस्थान, नागौर (राजस्थान) मोबाइल : 9414414978, 9414327248 |
|
| 03 September 2026 |
| पंचांग और राशिफल |
|
| 02 September 2026 |
| नागौर में तीन दिवसीय भव्य महासंगम समारोह 23 से 25 सितंबर तक |
|
| 02 September 2026 |
| वृक्षों को राखी बांधकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश |