|
प्रेम नगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा रक्षाबंधन पर्व को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अनूठे ढंग से मनाया गया। मंडल की ओर से पूर्व में लगाए गए वृक्षों को राखी बांधने का लिया गया संकल्प पूरा करते हुए महिलाओं ने पौधों की पूजा-अर्चना कर उन्हें राखी बांधी और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि जिस प्रकार राखी भाई-बहन के रिश्ते में सुरक्षा, स्नेह और जिम्मेदारी का प्रतीक है, उसी प्रकार वृक्षों की रक्षा करना भी प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। कार्यक्रम के माध्यम से 'वृक्ष हैं तो जीवन हैÓ का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया। महिलाओं ने प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष स्वाति लड्ढा, सचिव मंगला आगिवाल, जनसंपर्क प्रमुख चंचल झंवर सहित अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
|