| गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी सभा के सत्र 2026-29 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा |
|
|
गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी सभा के सत्र 2023-26 की तृतीय कार्यकारिणी सभा एवं सत्र 2026-29 की चुनाव प्रक्रिया रविवार, 9 अगस्त को अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा के सानिध्य में होटल रीजेंटा इन, रानिप, अहमदाबाद में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 175 स्वजातीय बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ अल्पाहार, भगवान महेश की वंदना तथा दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात प्रदेश मंत्री श्री राजाराम राठी ने मंच संचालन का दायित्व संभाला। मंच पर जिलाध्यक्ष श्री अरविंद जाजू, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश मूंदड़ा, कार्यसमिति सदस्य श्री मुरली सोमानी, संगठन मंत्री श्री राजेंद्र पेड़ीवाल, कोषाध्यक्ष श्री श्याम भंडारी, श्री कालूराम हेडा, श्री राधाकिशन मूंधड़ा, श्री विशाल होलानी, श्री बी.के. साबू, श्री सुरेश दमानी एवं श्री मनोहर तोतला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश मंत्री श्री राजाराम राठी ने पिछले कार्यकाल में किए गए कार्यों एवं गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश मूंदड़ा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों एवं अनुभवों को साझा करते हुए सभा को संबोधित किया। कोषाध्यक्ष श्री श्याम भंडारी ने संस्था के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। श्री मुरली सोमानी ने वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप समाज के विकास एवं संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए। संगठन मंत्री श्री राजेंद्र पेड़ीवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान संगठनात्मक स्तर पर किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। अंत में प्रदेश की ओर से सभी पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों एवं उपस्थित समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। निवर्तमान कार्यकारिणी की कार्यवाही पूर्ण होने के पश्चात मंच चुनाव अधिकारियों को सौंप दिया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी श्री श्याम राठी के साथ श्री अशोक धूत एवं श्री सुरेश तोषनीवाल ने चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया। चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देने के पश्चात मुख्य चुनाव अधिकारी श्री श्याम राठी ने सत्र 2026-29 के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश काबरा मोरबी, प्रदेश मंत्री श्री पवन बजाज सूरत, कोषाध्यक्ष श्री यशवंत बछानी पालनपुर, संगठन मंत्री श्री राजेंद्र पेड़ीवाल अहमदाबाद, उपाध्यक्ष डॉ. कैलाश राठी मध्यांचल, उपाध्यक्ष श्री ओ.पी. दुढानी जामनगर, उपाध्यक्ष श्री वासुदेव सोनी सूरत दक्षिणांचल, सह-मंत्री श्री दीपक मूंदड़ा अहमदाबाद मध्यांचल, सह-मंत्री श्री विशाल होलानी राजकोट सौराष्ट्र-कच्छ, सह-मंत्री श्री ओ.पी. भट्टड वापी दक्षिणांचल निर्वाचित किये गये। इसके अतिरिक्त गुजरात प्रांत की ओर से महासभा के कार्यसमिति सदस्य के रूप में श्री सुरेश मूंदड़ा के नाम की घोषणा की गई। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश काबरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सत्र 2026-29 के लिए समाजोपयोगी कार्ययोजना एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाजहित के कार्यों को गति देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसके पश्चात प्रश्नोत्तरी सत्र में उपस्थित समाजबंधुओं ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं जिज्ञासाएं रखीं, जिन पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री मनोहर तोतला ने किया। इस अवसर पर श्रीमती मंजुला बांगड़ ने डीजे एवं सामयिक गीत-संगीत के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का वातावरण बनाए रखा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश काबरा के परिवार की ओर से उनकी बहन एवं बहू ने भी अपने भाव व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। अंत में नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री श्री पवन बजाज ने उपस्थित सभी समाजबंधुओं, पदाधिकारियों एवं चुनाव अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के पश्चात स्वरुचि भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी सभा के नए नेतृत्व से समाजबंधुओं ने संगठन को नई दिशा, ऊर्जा एवं गति मिलने की आशा व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। यह जानकारी श्री राजेंद्र पेड़ीवाल, संगठन मंत्री, गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी सभा ने प्रदान की।
|
|
| 13 August 2026 |
| जोरहाट में पूर्वोत्तर माहेश्वरी सभा का निर्वाचन संपन्न |
|
| 13 August 2026 |
| भ्रष्टाचार की दीमक से खोखला होता विकास - मधु भूतड़ा 'अक्षरा' |