पूर्वोंतर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा को मिली नई कार्यकारिणी, शंकरलाल कर्वा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

पूर्वोंतर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के सत्र 2026-2029 के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा की इकाई के रूप में कार्यरत सभा की नई कार्यकारिणी में समाज के अनुभवी एवं सक्रिय पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। नई कार्यकारिणी में श्री शंकरलाल कर्वा को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं श्री सुरेंद्र बजाज, श्री शिवरतन मोहता एवं श्री राजकुमार धूत को उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। कार्यकारिणी में श्री बृजमोहन बाहेती को मंत्री, श्री प्रमोद लखोटिया को अर्थमंत्री तथा श्री निरंजन राठी को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। इसके अलावा श्री कन्हैयालाल छापरवाल, श्री गौरीशंकर परवाल एवं श्री मनीष बियानी को संयुक्त मंत्री का दायित्व सौंपा गया। सत्र 2026-29 के लिए निर्विरोध निर्वाचन से समाज में नई कार्यकारिणी के प्रति विश्वास और एकजुटता का संदेश गया है। समाजजनों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम समाज के संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक एकता एवं सेवा कार्यों को नई गति प्रदान करेगी। नवनिर्वाचित सभी दायित्ववान पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal