पूर्वी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के चुनाव संपन्न

पूर्वी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के सत्र 2026-2029 के चुनाव माहेश्वरी परिषद के आतिथ्य में गरिमापूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नई कार्यकारिणी का गठन किया। चुनाव में श्री नंदकिशोर झंवर, वाराणसी को अध्यक्ष, श्री विनम्र माहेश्वरी, लखनऊ को मंत्री तथा श्री संजय बजाज, प्रयागराज को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं श्री कृष्ण कुमार काबरा को सहमंत्री, श्री दीपक माहेश्वरी को उपाध्यक्ष तथा श्री विकास माहेश्वरी, लखनऊ को संगठन मंत्री चुना गया।

चुनाव अधिकारी के रूप में श्री ओमप्रकाश पंसारी, फरीदाबाद तथा चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में श्री गोविंद बजाज ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। माहेश्वरी परिषद के मार्गदर्शन एवं सहयोग से चुनावी प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।

इसी अवसर पर श्री महेश सेवा ट्रस्ट के चुनाव भी संपन्न हुए। इसमें श्री कृष्ण कुमार सोमानी अध्यक्ष, श्री अनिल झंवर मंत्री तथा श्री प्रफुल्ल सोमानी कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

कार्यक्रम का संचालन श्री पीयूष कोठारी एवं श्री राकेश कचौलिया ने किया। माहेश्वरी परिषद के अध्यक्ष श्री दीपक दुजारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए चुनाव प्रक्रिया में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

परिषद के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करेगी।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal