|
गुरु पूर्णिमा के पावन एवं प्रेरणादायी अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल करते हुए MZ Study Point Library का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी श्री विनोद गोदारा ने फीता काटकर लाइब्रेरी का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात एसडीएम श्री विनोद गोदारा ने लाइब्रेरी का अवलोकन किया तथा इस अभिनव पहल की सराहना की। उन्होंने संचालक श्री अनुराग माहेश्वरी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा जैसे पावन अवसर पर ज्ञान के इस केंद्र का शुभारंभ अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक एवं सुविधायुक्त अध्ययन केंद्र विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समारोह में एडवोकेट निर्मल माहेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा माहेश्वरी जिला सभा हनुमानगढ़ के जिला अध्यक्ष श्री राजेश सोमानी, जिला सचिव श्री नोरंग सोमानी, माहेश्वरी समाज सेवा समिति रावतसर के अध्यक्ष श्री पवन बिहानी, कुम्हार समाज अध्यक्ष श्री अर्जन लाल वर्मा, श्री शिव प्रसाद पेड़ीवाल, श्री नरेश सोमानी, श्री अशोक पारीक, श्री नथमल लखोटिया, श्री नथमल सोमानी, श्री सुरेंद्र बिहानी, श्री सुनील बिहानी, श्री हेमंत बिहानी एवं श्री विमल चांडक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने संचालक अनुराग माहेश्वरी को नई पहल के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
|