रांची माहेश्वरी सभा के कार्यकारी मंडल का निर्विरोध निर्वाचन

श्री माहेश्वरी सभा रांची के सत्र 2026-29 के लिए कार्यकारी मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। 26 जुलाई को आयोजित समाज की आम सभा में चुनाव पदाधिकारी श्री बजरंग सोमानी, श्री उमाशंकर बियानी एवं श्री किशोर मंत्री ने संयुक्त रूप से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की।

सर्वसम्मति से श्री मुकेश काबरा को अध्यक्ष, श्री मनोज कल्याणी को मंत्री तथा श्री मनोज काबरा (दामा) को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं श्री गोवर्धन प्रसाद भाला उपाध्यक्ष, श्री राजेश सोमानी संगठन मंत्री एवं श्री श्याम बिहानी संयुक्त मंत्री का दायित्व संभालेंगे।

कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में श्री अंकुर डागा, श्री अभिनव मंत्री, श्री बसंत लखोटिया, श्री विपिन भाला, श्री कैलाश सोमानी (कल्लू), श्री मनीष चितलांगिया, श्री मनीष खटोड़, श्री मनमोहन मोहता, श्री पंकज साबू, श्री राजेंद्र बिड़ला, श्री राम बांगड़, श्री श्यामसुंदर पेड़ीवाल, श्री सौरभ साबू, श्री सुरेश सारडा एवं श्री सुशील सोढाणी (बिल्लू) की घोषणा की गई।

नवनिर्वाचित मंत्री श्री मनोज कल्याणी ने बताया कि निर्वाचित अध्यक्ष श्री मुकेश काबरा द्वारा श्री रमन बोड़ा, श्री दिनेश काबरा, श्री रूपेश भाला, श्री नीरज चितलांगिया एवं श्री रूपेश काबरा का भी कार्यकारी मंडल में मनोनयन किया गया है।

आम सभा प्रारंभ होने से पूर्व गणेश नारायण साबू चौक स्थित श्री माहेश्वरी सभा द्वारा संचालित प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में नवनिर्मित लिफ्ट का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन सभा अध्यक्ष श्री किशन साबू के कर-कमलों द्वारा किया गया। यह लिफ्ट स्वर्गीय श्री सीताराम फलोड़ की जन्म शताब्दी की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्रों श्री शंभू दयाल फलोड़, स्वर्गीय श्री जुगल किशोर फलोड़ (माहेश्वरी) एवं श्री संजय फलोड़ माहेश्वरी द्वारा श्री माहेश्वरी सभा को प्रदान की गई है।

नवनिर्वाचित कार्यकारी मंडल के निर्विरोध निर्वाचन से समाज में उत्साह का वातावरण रहा। समाजजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal