सारडा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज को मिला 'स्वराज सम्मान'

उद्योग एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सारडा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज को प्रतिष्ठित 'स्वराज सम्मान समारोह 2026' में सम्मानित किया गया। यह समारोह महाराणा प्रताप वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया। समारोह में सारडा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से श्री मनीष सारडा एवं श्री तरुण सारडा ने सम्मान ग्रहण किया। उद्योग जगत में अग्रणी योगदान, व्यावसायिक दूरदर्शिता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सारडा इंडस्ट्रीज की सराहना की गई।

25 जुलाई 2026 को जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित समारोह में उद्योग, व्यापार, राष्ट्र सेवा, संस्कृति एवं समाज विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी सहित कई सांसद, विधायक, न्यायिक अधिकारी एवं वरिष्ठ उद्योगपति उपस्थित रहे।

सारडा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज को मिला यह सम्मान उद्योग जगत में उसकी उल्लेखनीय उपलब्धियों और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। सम्मान प्राप्त होने पर सारडा परिवार एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने मनीष सारडा एवं तरुण सारडा को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal