राष्ट्रीय महिला संगठन ने बठिंडा में गर्भवती महिलाओं को वितरित किया पौष्टिक आहार, सेवा परंपरा का दिया प्रेरक संदेश

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती ज्योति राठी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती किरण लढा ने अपने संगठनात्मक प्रवास के दौरान बठिंडा में आयोजित एक सेवा कार्यक्रम में भाग लेकर जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार वितरित किया। यह कार्यक्रम श्री राम हेल्थ समिति के प्रधान डॉ. आर.एन. माहेश्वरी के सहयोग से आयोजित किया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को दालें, फल, सूखे मेवे, पौष्टिक खाद्य सामग्री तथा अन्य आवश्यक पोषण सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य, पोषण और समाज सेवा के महत्व का संदेश देते हुए सभी ने जरूरतमंद परिवारों के प्रति संवेदनशील रहने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति राठी एवं राष्ट्रीय महासचिव किरण लढा ने कहा कि किसी भी समाज की समृद्धि उसकी माताओं और बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि माहेश्वरी महिला संगठन केवल सामाजिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने श्री राम हेल्थ समिति एवं उसके प्रधान डॉ. आर.एन. माहेश्वरी द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बठिंडा में गर्भवती महिलाओं के लिए संचालित यह अभियान पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। महिला संगठन और श्री राम हेल्थ समिति द्वारा सेवा की इस परंपरा को आगे बढ़ाना देशभर की इकाइयों के लिए अनुकरणीय उदाहरण है।

राष्ट्रीय महासचिव किरण लढा, प्रदेश अध्यक्ष अनु सोमानी एवं प्रदेश सचिव निधि माहेश्वरी ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन, समय पर चिकित्सकीय परामर्श तथा सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में अंजू मालपानी (अध्यक्ष), संगठन की संरक्षक श्रीमती पूनम राठी, निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती सविता होलानी, सह प्रभारी जयश्री पेड़ीवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मंजू भूराडिय़ा, प्रदेश सह सांस्कृतिक मंत्री दिव्या मालपानी, माहेश्वरी सभा के प्रादेशिक सचिव जगदीश मंत्री, प्रादेशिक उपप्रधान के.के. मालपानी, बठिंडा सभा के प्रधान गोविंद माहेश्वरी, सचिव रमेश माहेश्वरी, पी.पी. राठी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में डॉ. आर.एन. माहेश्वरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा अभियान समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal