वाराणसी महिला संगठन का मस्ती एक्सप्रेस कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न

माहेश्वरी महिला संगठन, वाराणसी के तत्वावधान में 22 जुलाई 2026 को विशेश्वरगंज स्थित त्रिदेव होटल में मस्ती एक्सप्रेस एंटरटेनमेंट प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम आनंद, उत्साह और आपसी सौहार्द से सराबोर रहा, जिसमें सभी आयु वर्ग की सदस्याओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम में मनोरंजक खेलों, रोचक गतिविधियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। पूरे आयोजन के दौरान खुशियों का ऐसा माहौल बना कि हर पल रंगों और उल्लास से भर उठा। कार्यक्रम की शानदार व्यवस्था और सफल संचालन के लिए सभी ने संयोजिकाओं की मुक्तकंठ से सराहना की।

इस आयोजन में कुल 9 टीमों ने सहभागिता की। टीमों का नेतृत्व पुष्पा धूत, अल्पना सोनी, संतोष सारड़ा, ममता मालू, कृष्णा लढ्ढा, ममता मूँधड़ा, मुक्ति मूँधड़ा, शिल्पा चांडक एवं निधि सारड़ा ने किया। वहीं कार्यक्रम संयोजिकाओं रंजना मूँधड़ा, इंदु चांडक, सुधा डागा, रश्मि राठी एवं वीणा मूँधड़ा ने दिन-रात अथक परिश्रम कर कार्यक्रम को सफल बनाया। उनकी मेहनत और समर्पण के कारण सभी सदस्याओं ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम के समापन पर संगठन की अध्यक्ष अलका बाहेती, मंत्री लक्ष्मी लढ्ढा तथा कोषाध्यक्ष प्रज्ञा बजाज ने सभी संयोजिकाओं, टीम लीडर्स एवं सदस्याओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग और उत्साह की सराहना की।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal