| माहेश्वरी समाज भरतपुर ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश |
|
|
माहेश्वरी मंडल समिति, जिला भरतपुर द्वारा अनाहगेट स्थित मोक्षधाम परिसर में व्यापक वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ आयोजित इस अभियान में विभिन्न प्रजातियों के 52 छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। समिति के जिलाध्यक्ष ओपी माहेश्वरी ने बताया कि वृक्षारोपण के तहत मौरश्री, सिल्वर प्लांट, आँवला, देशी नीम, बॉटल ब्रश, फाइकस, बालमखीरा, जामुन, बिल्वपत्र, शीशम, अशोक, बरगद, अर्जुन, बकेन नीम, कचनार, मीठानीम, बंगाली कदम तथा पायल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इनमें अशोक के पौधे लगभग 12 फीट तथा अन्य पौधे 8 से 10 फीट ऊँचाई के थे, जिससे परिसर को शीघ्र हरियाली का स्वरूप मिलेगा। कार्यक्रम में समाज के संरक्षक मोहनलाल माहेश्वरी, राजकिशोर माहेश्वरी, महामंत्री मुकेश कुमार माहेश्वरी, उपाध्यक्ष ललित कुमार माहेश्वरी, राधावल्लभ माहेश्वरी, लक्ष्मीनारायण माहेश्वरी, सुमन माहेश्वरी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर हरित ब्रज सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. संगीता चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णुकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष शीलम सिंह, महामंत्री सतेन्द्र यादव, डॉ. रमाकांत चतुर्वेदी, जगदीश शर्मा, अशोक गुप्ता, राजवीर सिंह, अंतरराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन के महामंत्री भारतभूषण अग्रवाल, ऑडिटर मनोज कुमार जैन, प्रमोद कल्याण, सत्येन्द्र कौशिक तथा विशाल खंडेलवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब डायमंड के संस्थापक सदस्य लायन मोहनलाल माहेश्वरी ने मोक्षधाम में लकड़ी ढोने के लिए एक हाथ ट्रॉली तथा शव रखने के स्थानों के चबूतरों के चारों ओर टाइल्स लगवाने की घोषणा की। साथ ही परिसर में स्थापित पानी की प्याऊ के सुचारु संचालन हेतु भी सहयोग का आश्वासन दिया गया। महामंत्री मुकेश माहेश्वरी ने बताया कि समिति प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से वृक्षारोपण अभियान चलाती है। पिछले वर्ष लगाए गए पौधे अब बड़े वृक्षों का रूप ले चुके हैं, जो अभियान की सफलता का प्रमाण हैं। कार्यक्रम के अंत में हरित ब्रज सोसायटी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। सोसायटी की ओर से दैनिक भास्कर के प्रमोद कल्याण एवं समिति के जिलाध्यक्ष ओपी माहेश्वरी का इंडोर प्लांट भेंट कर सम्मान भी किया गया।
|