पद्मश्री सम्मान से अलंकृत हुए श्री सत्यनारायण नुवाल

समस्त माहेश्वरी समाज के लिए अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है कि आदरणीय सत्यनारायण नुवाल को आज राष्ट्रपति भवन में देश के प्रतिष्ठित 'पद्मश्री' सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान, सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के प्रति राष्ट्र की ओर से दिया गया गौरवपूर्ण सम्मान है। उनकी यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि सम्पूर्ण माहेश्वरी समाज के लिए प्रेरणादायी एवं गौरवान्वित करने वाला ऐतिहासिक क्षण भी है। माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु मंगलकामनाएँ प्रेषित की जाती हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे निरंतर समाजसेवा एवं राष्ट्रनिर्माण के पथ पर इसी प्रकार नई ऊँचाइयों को प्राप्त करते रहें।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal