रचना माहेश्वरी ने बढ़ाया समाज का गौरव

सीबीएसई कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में स्मार्ट स्टडी इंटरनेशनल स्कूल नाथद्वारा की छात्रा रचना माहेश्वरी ने कॉमर्स संकाय में 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं समाजजनों में हर्ष का वातावरण है। रचना ने अकाउंटेंसी एवं बिजनेस स्टडीज़ में 95-95 अंक, इंग्लिश में 96 अंक तथा फिजिकल एजुकेशन में 95 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके शानदार परिणाम ने यह साबित कर दिया कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से सफलता प्राप्त की जा सकती है।

अपनी सफलता का श्रेय रचना ने अपने माता-पिता, बड़े भाई-बहन एवं शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन हमेशा उनके लिए प्रेरणादायक रहा है। रचना ने बताया कि उनका भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का लक्ष्य है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने रचना की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि रचना की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal