राजसमंद जिले में रजनी माहेश्वरी ने किया टॉप

राजसमंद। कक्षा 12वीं कला संकाय के घोषित परीक्षा परिणाम में स्मार्ट स्टडी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रजनीमाहेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राजसमंद जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। रजनी की इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार एवं समाज में हर्ष का माहौल है।

रजनी ने राजनीतिक विज्ञान एवं फाइन आर्ट्स विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए, वहीं भूगोल विषय में 99 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। उनकी इस सफलता को मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम माना जा रहा है।

रजनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता श्री वीरेन्द्र समदानी एवं श्रीमती प्रीति समदानी, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा नियमित स्व-अध्ययन को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी उपलब्धि प्राप्त की जा सकती है।

भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए रजनी ने कहा कि वह प्रोफेसर बनकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना चाहती हैं। उन्हें अपने दोस्तों और छोटे भाई-बहनों को पढ़ाना बेहद पसंद है, इसी प्रेरणा ने उन्हें शिक्षण क्षेत्र में आगे बढऩे का संकल्प दिया है।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal