माहेश्वरी महिला मंडल बालोद ने अक्षय तृतीया पर बांटा शरबत

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल बालोद द्वारा सेवा भाव के साथ राहगीरों को शरबत वितरित किया गया। यह सेवा कार्य पुराने बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की। मंडल की ओर से बताया गया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख माह में जल पिलाने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है, इसी भावना को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल की अध्यक्षा प्रेमा काबरा, सचिव किरण काबरा सहित संगीता दुवाणी, उमा मंत्री, संध्या मंत्री, ज्योति मंत्री, प्रीति चांडक, यशोदा चांडक, आशा चांडक, किरण पनपालिया, उषा पनपालिया, लक्ष्मी चांडक, मीणा चांडक, पूजा तापडिय़ा, प्रीति तापडिय़ा, घटा टावरी, तारा राठी, रामेश्वरी टावरी, छाया राठी एवं मीणा काबरा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सेवा और सद्भावना का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal