नागपुर में श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा के साठवें वर्ष पर भव्य आयोजन, सेवक संघ सम्मानित

श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर द्वारा आयोजित श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा के साठवें वर्ष के अवसर पर नागपुर शहर में भव्य और श्रद्धामय आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। शोभा यात्रा में श्री रामदेव बाबा सेवक संघ की ओर से इकावन फीट लंबी भव्य अश्वमेघ ध्वजा निकाली गई, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही और सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

इस उत्कृष्ट योगदान और सेवा भावना के लिए मंदिर समिति द्वारा श्री रामदेव बाबा सेवक संघ को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें सम्मान पत्र एवं राधा कृष्ण भगवान की सुंदर मूर्ति भेंट की गई। सेवक संघ के सदस्यों ने इस सम्मान पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके कार्यों की सराहना का प्रतीक है और वे भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। इस अवसर पर सेवक संघ की ओर से सीए गिरीश मूंदडा, हरीश राठी, वनराज देवासी, भावेश जोशी एवं ओमप्रकाश सोनी उपस्थित रहे।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal