| फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल में स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन |
|
|
जयपुर। दिनांक 28 मार्च 2026 को प्रात: 11 बजे से 1 बजे तक Fortis Escorts Hospital Jaipur में रामजी दास मोदानी फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी प्राप्त की। परिचर्चा के दौरान डॉ. पंकज आनंद(Director Internal Medicine) ने Adult Vaccination के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न टीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि Influenza Vaccine मौसमी फ्लू (Influenza A & B) से बचाव के लिए विशेष रूप से 65 वर्ष से अधिक आयु तथा अस्थमा, मधुमेह, हृदय एवं किडनी रोगियों के लिए आवश्यक है। Pneumococcal Polysaccharide Vaccine (Pneumovary-23) निमोनिया, मेनिन्जाइटिस, कान के संक्रमण तथा रक्त संक्रमण जैसे गंभीर रोगों से बचाव में सहायक है। Herpes Zoster Vaccine (Shingles) चिकन पॉक्स वायरस से होने वाले शिंगल्स रोग की रोकथाम में उपयोगी है, जो प्राय: 50-60 वर्ष से अधिक आयु में प्रतिरक्षा क्षमता कम होने पर होता है। इसके लक्षणों में त्वचा में जलन, खुजली, पानी वाले दाने, जोड़ों में दर्द, सुनने में कमी, बुखार, दृष्टि हानि आदि शामिल हैं। इसके अलावा डॉ. आनंद ने यह भी बताया कि किस आयु वर्ग और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार कौन-कौन सी वैक्सीन लगवानी चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. अरुण परतानी (Director Robotic Joint Replacement & Arthroscopy) ने Joint Replacement पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन कराने से पहले विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श अवश्य लेना चाहिए। यदि बिना सर्जरी के एक्सरसाइज एवं दवाओं से राहत मिल सकती है, तो पहले उसी विकल्प को अपनाना चाहिए और केवल आवश्यकता होने पर ही सर्जरी करानी चाहिए। उन्होंने रोबोटिक सर्जरी के नवीनतम तरीकों और अपने अंतरराष्ट्रीय अनुभव (ऑस्ट्रेलिया एवं जर्मनी) को भी साझा किया। साथ ही हड्डी रोगों के उपचार के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। फाउण्डेशन के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण मोदानी ने बताया कि इस परिचर्चा में कुल 41 लोगों ने भाग लेकर लाभ उठाया। कार्यक्रम के अंत में दोनों चिकित्सकों का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। अंत में फाउण्डेशन के श्री लक्ष्मीनारायण मोदानी ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
|