बीकानेर की एकता बिनानी ने लहराया सफलता का परचम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा हाल ही में घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में बीकानेर की प्रतिभाशाली छात्रा एकता बिनानी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस शानदार उपलब्धि के साथ उन्होंने अपने परिवार एवं शहर का नाम गौरवान्वित किया है। एकता बिनानी, पूर्व प्रिंसिपल, चिंतक एवं लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी और सरोज बिनानी की पोती हैं। उनके माता-पिता डॉ. राकेश बिनानी एवं जयश्री बिनानी ने भी इस उपलब्धि पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है। परिवारजनों ने एकता को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपनी सफलता पर एकता ने कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता के सहयोग, दादा-दादी के मार्गदर्शन और गुरुजनों की प्रेरणा का परिणाम है। उन्होंने नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को अपनी सफलता का मुख्य आधार बताया। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी ने एकता का सम्मान करते हुए कहा कि यह परिणाम उसकी मेहनत, लगन, एकाग्रता और अध्ययन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एकता भविष्य में भी इसी प्रकार नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी। माहेश्वरी सेवक परिवार सहित समाज के विभिन्न वर्गों ने एकता बिनानी को इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal