| स्वर्गीय सेठ श्री घनश्याम लाहोटी की स्मृति में विद्यालय को 10 कुर्सियों का योगदान |
|
|
सरदारशहर के निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मितासर में स्वर्गीय सेठ श्री घनश्याम लाहोटी की पावन स्मृति में श्रीचंद लखोटिया परिवार द्वारा सराहनीय सेवा कार्य किया गया। परिवार की ओर से राजकुमारी ललित लखोटिया ने विद्यालय को 10 कुर्सियां भेंट कर विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा ललित लखोटिया एवं राजकुुमारी लखोटिया का सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया। संस्था प्रधान श्री रामकृष्ण मीणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि दान करने से धन कम नहीं होता, बल्कि उसमें वृद्धि होती है। समाज कल्याण के लिए किया गया योगदान ही धन की वास्तविक उपयोगिता को दर्शाता है। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक बाबूलाल स्वामी ने बताया कि श्रीचंद लखोटिया परिवार समय-समय पर स्काउट-गाइड एवं स्थानीय संघ को भी सहयोग प्रदान करता रहा है, जो उनके सेवा भाव को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान भामाशाह ललित लखोटिया एवं ओमप्रकाश स्वामी ने विद्यार्थियों के बैठने हेतु कारपेट उपलब्ध कराने तथा कक्षा 12 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा को 2100/- नगद पुरस्कार देने की घोषणा भी की। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से लखोटिया परिवार का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य विजय कुमार गोदारा, अजीत सिंह चारण, अरुण शर्मा, शंकर लाल शर्मा, श्यामलाल अग्रवाल, पवन कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र, वर्तिका सोनी सहित अन्य शिक्षकों ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अपने विचार साझा किए।
|