माहेश्वरी युवा संगठन फरीदाबाद द्वारा क्रिकेट MYS कप-2026 का भव्य समापन

फरीदाबाद में माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित क्रिकेट MYS कप 2026 का आयोजन अत्यंत शानदार, उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह चार दिवसीय क्रिकेट महोत्सव 9 अप्रैल से प्रारंभ होकर 12 अप्रैल तक चला, जिसमें समाज के युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

समापन समारोह के अवसर पर हरियाणा सरकार के मंत्री श्री विपुल गोयल, श्री राजेश नागर एवं फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन समाज में एकता, ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करते हैं। साथ ही यह कार्यक्रम खेलो इंडिया मिशन की भावना को भी सशक्त करता है, जहां हर वर्ग के लोग खेल भावना से जुड़ते हैं।

इस टूर्नामेंट का उद्घाटन 9 अप्रैल 2026 को कर्मवीर स्कूल ग्राउंड, सेक्टर 11 में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि श्री अशोक सोमानी (महासभा कार्य समिति सदस्य) एवं विशिष्ट अतिथियों में श्री शरद सोनी (राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा संगठन), श्री प्रदीप लड़ा (राष्ट्रीय महामंत्री), श्री संतोष अजमेरा (संयुक्त सचिव, PSC), श्री आशीष शारदा (राष्ट्रीय संगठन मंत्री) एवं श्री अमित शारदा (राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष श्री रामकुमार राठी, महामंत्री श्री महेश गट्टानी, कोषाध्यक्ष श्री राकेश सोनी, युवा संगठन अध्यक्ष श्री अमित बागड़ी, ट्रस्ट अध्यक्ष श्री देवेश चांडक सहित अन्य पदाधिकारियों एवं महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती ममता भट्टा व सचिव श्रीमती सविता गट्टानी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

टूर्नामेंट में विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य अतिथियों एवं युवा पदाधिकारियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिनमें विधायक सतीश फागना, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज राम पूजन, पूर्व मंत्री सीमा तिरखा सहित हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़े युवा प्रतिनिधि शामिल रहे।

युवा संगठन के सचिव मनीष बिहानी ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में कुुल 11 टीमों (जिसमें 4 महिला टीमें शामिल थीं) के 165 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट में कुल 42 मैच खेले गए। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में Punter-11 टीम (कप्तान भानु बागड़ी) व महिला वर्ग में झंवर रॉयल क्वीन टीम (कप्तान  प्रियंका झंवर) विजेता रही।

इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य प्रायोजकों—साबू एंटरप्राइजेज (श्री आनंद साबू), संपर्क इंडिया लॉजिस्टिक्स (श्री संजय राठी) एवं हरियाणा टैक्स प्रिंट (श्री नारायण झंवर) का विशेष सहयोग रहा। साथ ही समाज के अनेक बंधुओं एवं कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय रहा।

खेल मंत्री देव लखोटिया ने बताया कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी टीम पिछले 40 दिनों से निरंतर प्रयासरत थी। आयोजन में विभिन्न कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का समर्पण और टीमवर्क इस सफलता का प्रमुख आधार रहा। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में सफल रहा, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और उत्साह का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal