माहेश्वरी महिला समिति बीकानेर की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

माहेश्वरी महिला समिति बीकानेर के वर्ष 2026 से 2029 तक के लिए कार्यकारिणी के चुनाव 13 मार्च को सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर श्रेया राठी, सचिव पद पर अनुभा बागड़ी, कोषाध्यक्ष पद पर सीमा चांडक, संगठन मंत्री के रूप में रेखा लोहिया, सलाहकार मंत्री के रूप में अंजलि झंवर, प्रचार-प्रसार मंत्री के रूप में निशा झंवर तथा सांस्कृतिक मंत्री के रूप में अंजलि चांडक एवं उषा लढ़ा को निर्वाचित किया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर माया चांडक एवं अंजू लोहिया, उपसचिव पद पर संगीता बिनानी एवं रेणु झंवर का चयन किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हेमलता मोहता, संतोष राठी, अनीता बागड़ी, अंजू लढ़ा एवं लता दम्माणी को जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान किरण झंवर, कंचन राठी, विभा बिहाणी, सरला लोहिया एवं ज्योति दरगड की गरिमामयी उपस्थिति रही। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को समिति के सदस्यों ने हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना की।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal