लूणकरणसर में माहेश्वरी महिला समिति का पुनर्गठन संपन्न
माहेश्वरी कला संस्कृति वाराणसी द्वारा धार्मिक दर्शन यात्रा का आयोजन
श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई के ‘शुभोत्सव’ में होगा 35 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
वरंगल के प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर के धर्मकर्ता मंडल में रमेशचंद बंग मनोनीत

News View All List

लूणकरणसर में माहेश्वरी महिला समिति का पुनर्गठन संपन्न
उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में लूणकरणसर स्थित माहेश्वरी महिला समिति का पुनर्गठन संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रादेशिक संगठन की ओर से निशा झंवर, विभा बिहानी एवं सीमा चांडक ने लूणकरणसर का दौरा कर स्थानीय महिला समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया में भाग लिया।पुनर्गठन के अंतर्गत स्थानीय माहेश्वरी महिला समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मंजू बूब को संरक्षिका, भगवती राठी को अध्यक्ष, विद्या लखोटिया को सचिव तथा ललिता राठी को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।इस अवसर पर महिला संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने तथा समाज की महिलाओं को संगठनात्मक गतिविधियों से जोडऩे की आवश्यकता पर बल दिया गया। साथ ही महिला सशक्तीकरण, सामाजिक सेवा, पारस्परिक सहयोग एवं संगठनात्मक एकजुटता को बढ़ावा देने की भावना व्यक्त की गई।प्रादेशिक संगठन की प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित कार्यकारिणी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाजहित में रचनात्मक कार्यों को गति प्रदान करेगी। नई कार्यकारिणी के गठन से लूणकरणसर में माहेश्वरी महिला संगठन की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी तथा सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवाभावी कार्यक्रमों में महिलाओं की सहभागिता और अधिक सुदृढ़ होगी।
16 October 2026
माहेश्वरी कला संस्कृति वाराणसी द्वारा धार्मिक दर्शन यात्रा का आयोजन
माहेश्वरी कला संस्कृति, वाराणसी द्वारा आश्विन नवरात्रि की षष्ठी तिथि, शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को धार्मिक दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के 45 से अधिक सदस्यों ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ नौ गौरी, माँ अन्नपूर्णा एवं बाबा विश्वनाथ के पावन दर्शन कर पूजा-अर्चना की। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस भक्तिमय यात्रा में सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा माँ भगवती एवं बाबा विश्वनाथ से सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की। धार्मिक आस्था एवं आध्यात्मिक वातावरण से परिपूर्ण इस दर्शन यात्रा में शामिल होकर सभी सदस्यों ने पुण्य लाभ अर्जित किया।
16 October 2026
श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई के ‘शुभोत्सव’ में होगा 35 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
चेन्नई। श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला ‘शुभोत्सव’ दिवाली स्नेह मिलन एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह इस वर्ष 15 नवंबर को स्थानीय डी.जी. वैष्णव कॉलेज के सभागार में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। समारोह में तमिलनाडु, केरल एवं पांडिचेरी प्रादेशिक क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित करने वाले 35 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसमें समाज के प्रतिभाशाली बच्चे, युवा एवं कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दीपावली के उत्सव को यादगार बनाएंगे।श्री माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष ने बताया कि समारोह में तमिलनाडु सरकार के पूर्व मुख्य सचिव श्री शिवदास मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति एवं प्रेरणादायी उद्बोधन विद्यार्थियों के लिए विशेष उत्साहवर्धक रहेगा। उन्होंने कहा कि ‘शुभोत्सव’ समाज के पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने के साथ प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों की 35 प्रतिभाओं का होगा सम्मानकार्यक्रम के संयोजक श्री श्रीमोहन दमानी ने बताया कि फलोर ब्रदर्स चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले मेधावी छात्र सम्मान समारोह के अंतर्गत इस वर्ष कुल 35 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनकी उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें सीबीएसई कक्षा दसवीं के 15, कक्षा बारहवीं के 9 तथा आईसीएसई के एक विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने वाले 5, डॉक्टर बनने वाले 2, अधिवक्ता बनने वाले एक तथा विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले 2 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।श्री दमानी ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन एवं प्रतिभा को सम्मानित करना समाज का महत्वपूर्ण दायित्व है। ऐसे आयोजनों से जहां मेधावी विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है, वहीं अन्य बच्चों एवं युवाओं को भी शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि फलोर ब्रदर्स चैरिटेबल ट्रस्ट की यह पहल समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नई पीढ़ी को उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय प्रयास है।रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी विशेष आकर्षणसभा के सचिव श्री संजय मूंदड़ा ने बताया कि ‘शुभोत्सव’ दिवाली स्नेह मिलन के अवसर पर श्री माहेश्वरी क्लब, चेन्नई द्वारा भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें समाज के प्रतिभाशाली बच्चों, युवाओं एवं कलाकारों द्वारा भारतीय संस्कृति, पारंपरिक मूल्यों तथा दीपावली की उमंग से ओत-प्रोत आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। यह आयोजन सामाजिक एकता, पारिवारिक सौहार्द एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश भी देगा।सामाजिक एकता और प्रतिभाओं के प्रोत्साहन का अनुपम अवसरकार्यक्रम के सह संयोजक श्री देव किशन काबरा ने कहा कि ‘शुभोत्सव’ केवल दीपावली स्नेह मिलन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विभिन्न परिवारों को एक मंच पर लाने, आपसी प्रेम एवं सद्भाव को मजबूत करने तथा नई पीढ़ी की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस प्रकार के आयोजन समाज में एकजुटता की भावना को बढ़ावा देने के साथ बच्चों एवं युवाओं को अपनी संस्कृति, संस्कारों और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई ने तमिलनाडु, केरल एवं पांडिचेरी प्रादेशिक क्षेत्र सहित चेन्नई के समस्त माहेश्वरी समाजबंधुओं एवं परिवारों से 15 नवंबर को आयोजित होने वाले इस भव्य ‘शुभोत्सव’ दिवाली स्नेह मिलन एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने तथा कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आह्वान किया है।
16 October 2026
वरंगल के प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर के धर्मकर्ता मंडल में रमेशचंद बंग मनोनीत
वरंगल (तेलंगाना)। स्थानीय माहेश्वरी समाज के कर्मठ कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारिणी सदस्य रमेशचंद बंग को तेलंगाना राज्य सरकार द्वारा प्रसिद्ध श्री भद्रकाली देवस्थानम् के नवनियुक्त धर्मकर्ता मंडल में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। राज्य सरकार द्वारा गठित इस धर्मकर्ता मंडल का कार्यकाल दो वर्ष निर्धारित किया गया है। नवनियुक्त धर्मकर्ता मंडल के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 15 अक्टूबर 2026 को श्री भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। समारोह वरंगल पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्नेपुनेनी राजेंदर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रमेशचंद बंग सहित धर्मकर्ता मंडल के सभी नवनियुक्त सदस्यों ने अपने पद की शपथ ग्रहण की।रमेशचंद बंग लंबे समय से माहेश्वरी समाज की सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं तथा समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका इस प्रतिष्ठित धार्मिक संस्थान के धर्मकर्ता मंडल में मनोनयन माहेश्वरी समाज के लिए गौरव का विषय है। शपथ ग्रहण समारोह में माहेश्वरी समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष प्रहलाद सोनी ने बताया कि तेलंगाना सरकार द्वारा रमेशचंद बंग को श्री भद्रकाली देवस्थानम् के धर्मकर्ता मंडल में मनोनीत किया गया है।

Article View All List

धूप में छुपा है हमारी सेहत का खजाना
भारत एक ऐसा देश है, जहां साल में अधिकांश समय धूप प्रचुर मात्रा में उपलब्ध रहती है। सामान्य रूप से माना जाता है कि धूप की पर्याप्त उपलब्धता के कारण यहाँ के लोगों में विटामिन डी की कमी नहीं होनी चाहिए, लेकिन वास्तविकता इसके बिल्कुल विपरीत है। आज भारत में बड़ी संख्या में लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं। यह स्थिति चिंताजनक है, क्योंकि विटामिन डी हमारे शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक पोषक तत्व है।विटामिन डी का महत्व-विटामिन डी शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आवश्यक होता है। यह हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है तथा कैल्शियम और फॉस्फोरस के अवशोषण को बढ़ाता है। यदि शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों की कमजोरी, थकान और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।विटामिन डी की कमी के प्रमुख कारण-1 - आधुनिक जीवनशैली-आज के समय में लोगों की जीवनशैली काफी बदल गई है। अधिकांश लोग दिन का अधिक समय घरों, कार्यालयों या बंद स्थानों में बिताते हैं। इससे शरीर को सूर्य की किरणों का पर्याप्त संपर्क नहीं मिल पाता और विटामिन डी का निर्माण कम हो जाता है।2 - गलत है धूप से बचने की प्रवृत्ति-कई लोग त्वचा के काले पड़ने या गर्मी से बचने के लिए धूप में निकलने से बचते हैं। महिलाएं विशेष रूप से सनस्क्रीन का अधिक उपयोग करती हैं, जिससे त्वचा तक सूर्य की किरणें कम पहुंचती हैं और विटामिन डी का निर्माण प्रभावित होता है।3 - प्रदूषण-शहरी क्षेत्रों में बढ़ता वायु प्रदूषण भी एक महत्वपूर्ण कारण है। प्रदूषण की मोटी परत सूर्य की किरणों को धरती तक पूरी तरह पहुंचने से रोकती है, जिससे शरीर में विटामिन डी बनने की प्रक्रिया कम हो जाती है।4 - त्वचा का रंग-भारतीय लोगों की त्वचा सामान्यतः गहरी होती है। इस कारण त्वचा सूर्य की किरणों को कम अवशोषित करती है। परिणामस्वरूप शरीर में विटामिन डी का निर्माण अपेक्षाकृत धीमा हो जाता है। इसलिए गहरी त्वचा वाले लोगों को पर्याप्त विटामिन डी बनाने के लिए अधिक समय तक धूप में रहने की आवश्यकता होती है।5 - शहरीकरण और व्यस्त दिनचर्या-बढ़ते शहरीकरण के कारण लोग सुबह जल्दी घर से निकलते हैं और दिनभर कार्यालय या बंद वातावरण में काम करते हैं। शाम तक सूरज की रोशनी कम हो जाती है। इस प्रकार उन्हें पर्याप्त धूप नहीं मिल पाती है।विटामिन डी की कमी से बचाव के उपाय1 - नियमित रूप से धूप लेना-सुबह की हल्की धूप में प्रतिदिन लगभग 15-20 मिनट तक बैठना या टहलना विटामिन डी के लिए लाभकारी होता है।2 - संतुलित आहार लेना-अपने भोजन में दूध, दही को शामिल करना चाहिए।3 - नियमित स्वास्थ्य जांच-समय-समय पर विटामिन डी के स्तर की जांच करना भी आवश्यक है, ताकि कमी होने पर समय रहते उपचार किया जा सके।4 - जागरूकता बढ़ाना-समाज में विटामिन डी के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य शिविरों, जागरूकता अभियानों और चिकित्सा परामर्श के माध्यम से लोगों को इस विषय में जानकारी दी जा सकती है। भारत जैसे धूप से भरपूर देश में भी विटामिन डी की कमी यह संकेत देती है कि समस्या धूप की नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली की है। यदि हम रोज थोड़ी देर धूप में समय बिताएं और संतुलित आहार अपनाएं, तो विटामिन डी की कमी से आसानी से बचा जा सकता है। इसलिए बेहतर स्वास्थ्य के लिए धूप से दोस्ती करना बहुत जरूरी है।
02 October 2026
कार्तिक मास की महत्ता आज की जीवनशैली में - मधु भूतड़ा 'अक्षरा'
आज का युग तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और सोशल मीडिया का युग है। दुनिया मोबाइल में खो गई है, चारों ओर भागदौड़ है, इस तेज रफ्तार जिंदगी में मानसिक तनाव, रिश्तों में बढ़ती दूरियाँ और पर्यावरण संबंधी जैसी सहस्रों चुनौतियाँ भी सामने हैं। ऐसे समय में कार्तिक मास की परंपराएँ हमें अपनी जड़ों से जुड़ने, आत्मचिंतन करने और जीवन के वास्तविक मूल्यों को समझने की प्रेरणा देती हैं।क्या आधुनिक बनने के लिए अपनी परंपराओं से दूर होना आवश्यक है? मेरे हिसाब से तो बिल्कुल नहीं! आधुनिकता और संस्कृति दोनों ही साथ-साथ चल सकती हैं। आवश्यकता है परंपराओं के मूल भाव को समझकर उन्हें वर्तमान जीवन से जोड़ने की।कार्तिक मास को धर्म और आध्यात्मिक साधना की दृष्टि से विशेष महत्व दिया गया है। इस मास में दीपदान, तुलसी पूजन, भोर का स्नान, दान-पुण्य और पूजा-अर्चना जैसी अनेकानेक प्राचीन परंपराएँ निभाई जाती हैं। मान्यता है कि भगवान विष्णु चातुर्मास की योगनिद्रा के बाद देवउठनी एकादशी पर जागते हैं। यह जागरण केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि जीवन में नई ऊर्जा, शुभ संकल्प और सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक भी माना जा सकता है।आज की जीवनशैली में कार्तिक मास हमें कुछ समय स्वयं के लिए निकालने, प्रार्थना और आत्मचिंतन करने की प्रेरणा देता है। दीपक की ज्योति हमें अज्ञान और नकारात्मकता से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश देती है।गौसेवा और जीवों के प्रति करुणा भी इस पावन मास की भावना से जुड़कर सेवा का सुंदर माध्यम बन सकती है। गौशालाओं में यथाशक्ति सहयोग, पशु-पक्षियों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्य हमारी मानवीय आस्था को व्यवहार से जोड़ते हैं।वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है। नदियों और जलस्रोतों को स्वच्छ रखना, जल की बचत करना, प्लास्टिक का कम उपयोग करना और पर्यावरण के अनुकूल धार्मिक आयोजन करना हमारी परंपराओं को आधुनिक जीवन की आवश्यकताओं से जोड़ता है।आज की युवा पीढ़ी तकनीक और सोशल मीडिया के माध्यम से इन सांस्कृतिक परंपराओं के मूल भाव को नई पीढ़ी तक अपने पोस्ट द्वारा पहुँचा सकती है। आवश्यकता केवल इतनी है कि परंपराएँ दिखावे तक सीमित न रहें, बल्कि उनके पीछे छिपे हुए मानवीय भाव संयम, सेवा, श्रद्धा, करुणा और सद्भाव जैसे मूल्यों को जीवन में उतारा जाए।कार्तिक मास हमें यह संदेश देता है कि भगवान विष्णु के जागरण के साथ हम भी अपने भीतर सोई हुई सकारात्मक ऊर्जा, संवेदनशीलता और कर्तव्यबोध को जागृत करें।आइए, इस कार्तिक मास में प्रत्येक रात्रि एक दीप आस्था और विश्वास का जलाएँ, एक संकल्प सेवा का लें और एक कदम प्रकृति तथा मानवता के हित में बढ़ाएँ।यही कार्तिक मास की परंपरा को आज की जीवनशैली में सार्थक रूप से अपनाने का सुंदर मार्ग हो सकता है।
28 September 2026
देश हित की बात - विकसित भारत @2047 -देश से विदेश तक गूंजती नए भारत की हुंकार - मधु भूतड़ा 'अक्षरा'
"हर मील का पत्थर गवाह है नए भारत की रफ़्तार का,यह सफ़र है आत्मनिर्भरता, एकता और अटूट विश्वास का।"आज का भारत इतिहास के पन्नों से निकलकर भविष्य का एक नया और स्वर्णिम अध्याय लिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया विकसित भारत @2047 का विजन महज़ एक सरकारी नारा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक स्वदेशी सामर्थ्य और संकल्प की महा-गाथा है।स्वतंत्रता के 100वें वर्ष यानी 2047 तक भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के विजन पर देश और विदेश में 91 देशों में 150 स्थानों पर युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, विदेश मंत्रालय (भारतीय दूतावास) और माय भारत पोर्टल द्वारा यह रन आयोजित किया जाता है।पिछले एक दशक में भारत ने बुनियादी जरूरतों (बिजली, सड़क, पानी, शौचालय) को पूरा करने से लेकर अत्याधुनिक क्षमताओं सेमीकंडक्टर, न्यूक्लियर एनर्जी, डिजिटल पेमेंट और स्पेस टेक्नोलॉजी तक का जो सफर तय किया है, वह देश हित में एक युगांतरकारी बदलाव है। यह बदलाव अब सिर्फ देश की सीमाओं तक सीमित नहीं है। इसकी गूंज दुनिया के कोने-कोने में बसे 3.2 करोड़ से अधिक भारतीय प्रवासियों और वैश्विक मंचों पर साफ सुनाई दे रही है।भारत के द्वारा 'विकसित भारत' की नींव को मजबूत करने के लिए चौतरफा प्रयास किया जा रहा है। $4 ट्रिलियन से अधिक की जीडीपी के साथ भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनने की राह पर है और जल्द ही शीर्ष 3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने का लक्ष्य रखता है। भारत का डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर UPI आज वैश्विक वित्तीय व्यवस्था को चुनौती दे रहा है। भारत अब असेंबली से आगे बढ़कर इनोवेशन, स्टार्टअप्स और मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बन चुका है। हर नागरिक को स्वच्छ जल, पक्का घर और सस्ती दवाएं मुहैया कराने के साथ-साथ 'नारी शक्ति' को ड्रोन तकनीक और आर्थिक स्वतंत्रता से जोड़कर श्रम शक्ति में उनकी भागीदारी (FLFP) बढ़ाई जा रही है।विदेशों में गूंजता सामर्थ्य और जन-भागीदारी, जो एक विकसित राष्ट्र बनने की इस यात्रा में विदेशों में रहने वाले भारतीय और वैश्विक साझेदारियां सबसे महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रही हैं। वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए सेवा पखवाड़े 17 सितंबर - 2 अक्टूबर के दौरान दुनिया के 100 से अधिक देशों और 150 से अधिक स्थानों जैसे यांगून, जकार्ता, वेलिंगटन और यूरोपीय देश में भारतीय दूतावासों द्वारा Viksit Bharat Run का आयोजन किया जा रहा है। यह दौड़ दुनिया को भारत की फिटनेस, एकता और विकास की कहानी दिखाती है। विदेशों में रहने वाले भारतीयों की जन भागीदारी न केवल भारत की सॉफ्ट पावर और संस्कृति के ब्रांड एंबेसडर सिद्ध करती है, बल्कि वह देश में निवेश, ज्ञान का आदान-प्रदान (Knowledge Transfer) में सहयोग करती है। भारत अपनी 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' और सुरक्षा हितों के तहत म्यांमार जैसे महत्वपूर्ण पड़ोसियों के साथ व्यापार, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के विकास पर निरंतर द्विपक्षीय बातचीत और सहयोग बढ़ा रहा है, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए आवश्यक है।विकसित भारत का निर्माण केवल नीतियों से नहीं, बल्कि नागरिकों और प्रवासियों के सामूहिक संकल्प एवं भागीदारी से संभव होगा। जब तक देश के भीतर का युवा और विदेशों में बैठा हर भारतीय 'राष्ट्र प्रथम' (National Interest First) की भावना के साथ कदम जब आगे बढ़ाएगा, ऐसे में भारत एक समृद्ध, सशक्त और अग्रणी राष्ट्र बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।'रन टू सर्व द नेशन' देश और विदेश से एक ही आवाज...भारत का उत्कर्ष! विकसित हो हमारा भारत वर्ष!! इस धरती पर होगा चारों ओर उमंग उल्लास हर्ष!!! तो आइए, हम सभी विकसित भारत के इस अभियान का हिस्सा बनें।

Panchang View All List

पंचांग और राशिफल
*आज का पञ्चाङ्ग**दिनांक*:- 16 अक्टूबर 2026*वार* :- शुक्रवार*विक्रम संवत्* :- 2083*अयन*:- दक्षिणायन*ऋतु* :- शरद*मास*:- आश्विन*पक्ष* :- शुक्ल*तिथि* :- षष्ठी :- 09:37pm तक पश्चात:- सप्तमी*नक्षत्र*: - ज्येष्ठा 06:48am तक पश्चात:- मूल*योग*:- शोभन*करण* :- कौलव*सूर्यराशि* :- कन्या*चंद्रराशि* :- वृश्चिक 06:38am तक पश्चात:- धनु*दिशाशूल*  :- पश्चिमसूर्योदय :- 6:35amसूर्यास्त :- 06:09pm*राहुकाल का समय*  10:59pm से 12:25pm तक रहेगा*अभिजित मुहूर्त :-*12:29pm से 01:05pm तक*ब्रह्म मुहूर्त*:- 04:45am  से 05:28amआज व्रत एवं त्यौहार*वार विशेष*आज का वार :-  शुक्रवारअधिदेव :-  इन्द्र देवफलादेश के हिसाब से शुक्र कमजोर हो तो हीरा या ओपल चांदी में शुक्रवार को धारण करना चाहिए  जब तक रत्न धारण नहीं कर सकते है तब तक शरपुंखा या गूलर की जड़ धारण कर सकते हैं । मंत्र जाप कर सकते हैं । मंत्र :-* ।।ॐ  द्रां  द्रीं  द्रौं  सः  शुक्राय  नमः ।। यदि फलादेश के हिसाब से  शुक्र ग्रह किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो इससे संबंधित दान किसी ब्राह्मण, पुरोहित, मंदिर या गुरु को करना चाहिए ।दान :-* चांदी , दूध , दही , घी , इत्र , चावल , मिश्री , सफेद मिठाई , सफेद चंदन , रेशमी सफेद वस्त्रउपाय :-* गाय को रोटी खिलाएं एवं गाय की सेवा करें , आटा एवं शक्कर चीटियों को डालें । शुक्रवार को करणीय कार्य :-* नवीन वस्त्र एवं आभूषण को धारण करना, सोभाग्यवृधन कार्य करना, चलचित्र शूटिंग कार्य व यात्रा जाने हेतु श्रेष्ठ है।वार संज्ञा :* शुक्रवार को मृदु संज्ञा दी गई है अर्थात की शुक्र ग्रह एक कोमल व साज सजा वाला ग्रह है तो उसी के अनुरूप इस वार को कार्य किया जाता हैघात वार :-* दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करेंवार:- शुक्रवारराशि :-  वृश्चिक, धनु, मीनअशुभ फल नाशक पदार्थ :-* अगर किसी जातक के लिए  शुक्रवारअशुभ हो तो वह जातक शुद्ध घी अथवा कच्चा दूध का दान व सेवन कर सकता है जिससे की अशुभता  नाश होगी*राशिफल*मेष राशि :-आज कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करते समय अपनी बात स्पष्ट रखें। व्यापार में नए ग्राहक से संपर्क होने की संभावना है। पुराने लेन-देन को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के साथ जरूरी विषय पर चर्चा होगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।वृषभ राशि :-आज नौकरी में आपके अनुभव का लाभ मिलेगा और किसी कठिन काम को सुलझाने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी, लेकिन बड़े निवेश से पहले पूरी जानकारी लें। किसी पुराने मित्र से बातचीत मन को प्रसन्न कर सकती है। घर में जरूरी सामान की खरीदारी हो सकती है। कागजी कार्यवाही करते समय छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना आपके लिए जरूरी रहेगा।मिथुन राशि :-आज कामकाज में नई योजना बनाने का अवसर मिलेगा। नौकरी में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। व्यापार में ग्राहकों की मांग बढ़ सकती है और किसी पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर आपकी सलाह ली जा सकती है। दिनभर की व्यस्तता के बीच अपने आराम के लिए भी समय निकालें।कर्क राशि :-आज नौकरी में कोई पुरानी जिम्मेदारी फिर से आपके सामने आ सकती है। धैर्य से काम लेने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं। व्यापार में भुगतान और हिसाब-किताब व्यवस्थित रखने की जरूरत रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी जरूरी काम में देरी हो सकती है, इसलिए अपनी दिनचर्या पहले से व्यवस्थित रखें।सिंह राशि :-आज कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता सामने आ सकती है। नौकरी में किसी नए काम या महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने का अवसर मिलेगा। व्यापारियों को किसी बड़े ग्राहक से बातचीत आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार में किसी आयोजन या यात्रा की योजना बन सकती है। दूसरों की बातों में आकर जल्दबाजी में कोई फैसला न करें।कन्या राशि :-आज नौकरी में लंबित कामों को पूरा करने पर ध्यान देना होगा। आपकी मेहनत से किसी महत्वपूर्ण कार्य में प्रगति हो सकती है। व्यापार में सामान की खरीदारी और बिक्री का हिसाब जांचना लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रह सकती है। परिवार में बच्चों या शिक्षा से जुड़ा विषय चर्चा में आ सकता है। स्वास्थ्य और नींद को नजरअंदाज न करें।तुला राशि :-आज किसी नए व्यक्ति से संपर्क आपके काम में उपयोगी साबित हो सकता है। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन व्यवस्थित तरीके से काम करने पर अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यापार में पुराने ग्राहक से दोबारा बातचीत शुरू हो सकती है। घर में किसी जरूरी काम को लेकर खर्च की संभावना है। रिश्तों में गलतफहमी से बचने के लिए बातचीत स्पष्ट रखें। शाम के समय कोई उपयोगी सूचना मिल सकती है।वृश्चिक राशि :-आज कार्यक्षेत्र में किसी चुनौतीपूर्ण काम को पूरा करने का अवसर मिलेगा। नौकरी में अपनी योजनाओं को दूसरों के सामने रखने से पहले तैयारी पूरी रखें। व्यापार में उधार और भुगतान से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। परिवार में संपत्ति या भविष्य की योजना पर चर्चा हो सकती है। किसी पुराने परिचित से मुलाकात संभव है। खानपान में नियमितता रखें और जल्दबाजी से बचें।धनु राशि :-आज नौकरी में कोई नया अवसर या अतिरिक्त जिम्मेदारी सामने आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए। व्यापार में नए माध्यम से संपर्क बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ की संभावना के साथ खर्च भी बने रह सकते हैं। परिवार के साथ किसी जरूरी विषय पर विचार-विमर्श होगा। यात्रा की योजना बनाते समय समय और बजट का ध्यान रखें।मकर राशि :-आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। किसी अधिकारी या अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना उपयोगी रहेगा। व्यापार में पुराने सौदे को आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। घर या वाहन से संबंधित कोई खर्च सामने आ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में संयम रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को अंतिम रूप देने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें।कुम्भ राशि :-आज कामकाज में कुछ नया सीखने या नई तकनीक अपनाने का अवसर मिल सकता है। नौकरी में किसी सहकर्मी की मदद से लंबित काम पूरा हो सकता है। व्यापार में ऑनलाइन लेन-देन और जरूरी दस्तावेजों की जांच करें। मित्रों के साथ किसी योजना पर चर्चा हो सकती है। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए रखने के लिए अनावश्यक खरीदारी से बचें। दिन के अंत में भविष्य की योजनाओं पर विचार करने का समय मिलेगा।मीन राशि :-आज नौकरी या सरकारी काम से संबंधित किसी पुराने मामले में प्रगति हो सकती है, हालांकि परिणाम के लिए प्रतीक्षा भी करनी पड़ सकती है। व्यापार में छोटे अवसरों का सही उपयोग करना लाभदायक रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है। परिवार में किसी सदस्य की जरूरत पर ध्यान देना होगा। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें और बिना पूरी जानकारी के किसी को वादा न करें।मेरा और आपका सुविचारधर्म हमें सही मार्ग दिखाता है और कर्म उस मार्ग पर चलने की शक्ति देता है। इसलिए अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभाना ही जीवन की सच्ची साधना है।
15 October 2026
पंचांग और राशिफल
*आज का पञ्चाङ्ग**दिनांक*:- 15 अक्टूबर 2026*वार* :- गुरुवार*विक्रम संवत्* :- 2083*अयन*:- दक्षिणायन *ऋतु* :- सरद *मास*:- आश्विन *पक्ष* :- शुक्ल *तिथि* :- पंचमी *नक्षत्र* :- ज्येष्ठ*योग*:- सौभाग्य *करण*:- बव *सूर्यराशि* :- कन्या *चंद्रराशि* :- वृश्चिक *दिशाशूल*  :- दक्षिणसूर्योदय :- 06:35amसूर्यास्त :- 06:16pm*राहुकाल का समय*  2:03pm से 03:35pm तक रहेगा *अभिजित मुहूर्त :-*12:05pm से 12:54pm तक *ब्रह्म मुहूर्त*:- 04:45am  से 05:28amआज व्रत एवं त्यौहार *वार विशेष* आज का वार :- गुरुवार अधिदेव :- भगवान विष्णु  और इंद्र * यदि जन्म कुंडली में फलादेश के हिसाब से गुरु ग्रह कमजोर हो तो पुखराज सोने या पीतल में गुरुवार को धारण करना चाहिए । जब तक आप पुखराज धारण नहीं कर सकते है तब तक आप केले की जड़ या हल्दी की गांठ धारण कर सकते हैं , हल्दि या केसर का तिलक लगाएं । हल्दी की माला से मंत्र जाप करें ।मंत्र :- * ।। ॐ  ग्रां  ग्रीं  ग्रौं  सः  गुरुवे  नमः ।।* यदि फलादेश के हिसाब से गुरु ग्रह किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो इससे संबंधित दान किसी ब्राह्मण, पुरोहित या गुरु को करना चाहिए ।दान :-* पीला वस्त्र , हल्दी , चने की दाल, धार्मिक पुस्तक , पिला फलउपाय :-* बुधवार को रात को चने की दाल भिगोकर रखें गुरुवार को प्रातः रोटी में चने दाल, हल्दी भर  गाय को खिलाएं । पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें । किसी सच्चे साधु , महात्मा या गुरु का अपमान नहीं करना चाहिए ।गुरुवार को करणीय कार्य :-* विद्या का प्रारंभ, वैवाहिक - कार्यक्रम, उच्चाधिकारियों से मिलना,  नवीन काव्य लेखन प्रारंभ करना, लेखन, प्रकाशन, धन - संग्रह आदि शुभ कार्य के लिए श्रेष्ठ है।वार संज्ञा :-* गुरुवार को लघु व सामान्य  संज्ञा दी गई है गुरुवार शुभ वार है।घात वार :-* दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करेंवार:- गुरुवारराशि :- तुला, कुंभ अशुभ फल नाशक पदार्थ :-* गुरुवार अगर किसी जातक के लिए अशुभ हो तो वह जातक चने की दल का दान कर सकता है जिससे की अशुभता  नाश होगी*राशिफल*मेष राशि :-आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलने की संभावना है। ध्यान दें कि आपके प्रयास सही दिशा में हों। पारिवारिक जीवन में सद्भाव रहेगा, हालाँकि किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। दोपहर बाद किसी छोटी यात्रा की संभावना बन सकती है, जिससे नए अनुभव मिलेंगे। स्वास्थ्य के मामले में गति थोड़ी धीमी हो सकती है, इसलिए कार्यों को व्यवस्थित करें।वृषभ राशि :-आज यात्रा की संभावनाएं बनी हुई हैं, जो आपको नई दिशाओं में ले जा सकती हैं। अपने दस्तावेज और सामान सही से व्यवस्थित रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य को लेकर आपको किसी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।मिथुन राशि :-आज मानसिक शांति का अनुभव होगा, जिससे आप अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। वित्तीय मामलों में आपको सतर्क रहना होगा, खासकर निवेश के मामलों में। परिवार में किसी सदस्य के साथ कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आपको केवल आवश्यक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना होगा।कर्क राशि :-आज परिवार के साथ कुछ खास पल बिताने का मौका मिलेगा, जो आपके रिश्तों को मजबूत करेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शाम के समय किसी छोटी यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य में ध्यान देने की आवश्यकता है, खासकर संबंधों में धैर्य रखने की।सिंह राशि :-आज आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे आप अपने कार्य सुचारू रूप से कर सकेंगे। वित्तीय मामलों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, ध्यानपूर्वक निर्णय लें। परिवार में किसी विषय पर चर्चा हो सकती है, जो आवश्यक हो सकती है। यात्रा की संभावनाएं बन रही हैं, लेकिन प्लानिंग में सावधानी बरतें।कन्या राशि :-आज शिक्षा के क्षेत्र में आपके लिए नए अवसर खुल सकते हैं, जिनसे आपको प्रगति मिलेगी। वित्तीय मामलों में सावधानी से आगे बढ़ें, क्योंकि कुछ अनिश्चितताएं हो सकती हैं। परिवार के साथ कोई विशेष योजना बन सकती है, जो आपके संबंधों को गहरा करेगी। स्वास्थ्य के मामले में, रचनात्मक कार्यों में थोड़ी अधिक मेहनत की आवश्यकता हो सकती है।तुला राशि :-आज परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा, जो आपके संबंधों को मजबूत करेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी, जिससे आपको संतोष मिलेगा। यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन इसके लिए पहले से तैयारी कर लें। स्वास्थ्य में घरेलू कामों में अतिरिक्त प्रयास की आवश्यकता हो सकती है।वृश्चिक राशि :-आज कार्यक्षेत्र में कुछ अप्रत्याशित चुनौतियाँ आ सकती हैं, जिनके लिए तैयार रहें। यात्रा की योजना बन सकती है, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए आपको कुछ प्रयास करने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में, कार्यों में अपेक्षा से अधिक मेहनत की आवश्यकता हो सकती है।धनु राशि :-आज वित्तीय मामलों में सकारात्मक प्रगति हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आपको ध्यान केंद्रित करना होगा। परिवार में किसी सदस्य से गहन चर्चा हो सकती है, जो महत्वपूर्ण होगी। स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, वित्तीय कार्यों को सावधानीपूर्वक संभालें।मकर राशि :-आज कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है, जिससे आपको व्यस्तता बनी रहेगी। परिवार के साथ कुछ योजनाएँ बना सकते हैं, जो आपके संबंधों में मजबूती लाएंगी। यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन उसमें धैर्य और सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के मामले में, आत्म-निर्देशित कार्यों में अधिक धैर्य की आवश्यकता होगी।कुम्भ राशि :-आज वित्तीय मामलों में कुछ खास पहलुओं को ध्यान में रखना होगा, जिससे आप अपनी स्थिति को मजबूत बना सकें। परिवार के साथ कुछ तनावपूर्ण स्थितियाँ उभर सकती हैं, जिनके लिए समझदारी से काम लें। यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन उसे ध्यानपूर्वक प्रबंधित करें। स्वास्थ्य के मामले में खर्चों को नियंत्रित रखना जरूरी होगा।मीन राशि :-आज वित्तीय मामलों में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी, जिससे आप आत्मविश्वास महसूस करेंगे। परिवार के साथ कोई योजना बन सकती है, जो आपके संबंधों को बढ़ाएगी। शैक्षणिक मोर्चे पर कुछ नई जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में, आपको अधिक प्रयास की आवश्यकता हो सकती है।मेरा और आपका सुविचार*अपने धर्म और कर्म की चिंता करना ही सत्कर्म है
14 October 2026
पंचांग और राशिफल
आज का पञ्चाङ्गदिनांक:- 14 अक्टूबर 2026वार :- बुधवारविक्रम संवत् :- 2083अयन:- दक्षिणायनऋतु :- सरदमास:- आश्विनपक्ष :- कृष्ण तिथि:- चतुर्थी नक्षत्र :- अनुराधा योग :- आयुष्मान करण :- वणिज सूर्यराशि :- कन्याचंद्रराशि :- वृश्चिक दिशाशूल  :- उत्तरसूर्योदय :- 06:39amसूर्यास्त :- 06:09pm राहुकाल का समय  12:22pm से 01:45pm तक रहेगा अभिजित मुहूर्त :-बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नही होता हैब्रह्म मुहूर्त:-04:45am  से 05:28amआज व्रत एवं त्यौहार वार विशेष देव :- भगवान गणेश अधिदेव :- भगवान विष्णु * यदि जन्म कुंडली में बुध फलादेश के अनुसार अगर लाभ नही पहुंचा रहा हो और कमजोर हो तो पन्ने को  सोने या पीतल में  बुधवार को  धारण करना चाहिए , जब तक आपके पास पन्ना धारण करने की व्यवस्था ना हो तब तक विधारा की जड़ धारण कर सकते हैं या बुध का मंत्र जाप कर सकते हैं ।   मंत्र :-* ॐ  ब्रां  ब्रीं  ब्रौं  सः  बुधाय  नमः ।। * यदि जन्म कुंडली में बुध फलादेश के हिसाब से किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो उससे संबंधित दान एवं उपाय करना चाहिए दान :-* हरा वस्त्र , सबूत मूंग , हरि सब्जी, हरि कांच की चूड़ी किसी कन्या को दान दे।उपाय :-* मूंग को मंगलवार की रात को जल में भीगा दें एवं बुधवार को दिन में पंछियों को खिलाएं । बुधवार को गाय को हरा चारा, घास या हरी शब्जी खिलाएं, बहन या बुआ को वस्त्र एवं मिठाई भी दान कर सकते हैं ।बुधवार को करणीय कार्य :-* विद्या, कला,काव्य का प्रारंभ करना नवीन व्यापार करना, नवीन लेखन, पुस्तक का प्रकाशन, धन - सहग्र, प्रार्थना पत्र देना शुभ है।वार संज्ञा :- * बुधवार को मिस्र व साधारण संज्ञा दी गई है अर्थात बुध सामान्य दृष्टि वाला है ना ज्यादा शुभ ना ही ज्यादा अशुभ घात वार :-* दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करेंवार:- बुधवारराशि :-  कर्कअशुभ फल नाशक पदार्थ :-* बुधवार अगर किसी जातक के लिए अशुभ हो तो वह जातक तिल व पके हुवे दूध का दान कर सकता है जिससे की अशुभता  नाश होगीअभिजीत मुहूर्त* बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नही होता है क्योंकि बुधवार को अभिजीत मुहूर्त वाले समय राहु काल चल रहा होता है परंतु कुछ विशेष चोगड़ियो में आप कार्य कर सकते हैंलाभ :- * 5:50am से 7:35amअमृत :- * 7:36am से 9:14amशुभ :- * 11:00am से 12:48pmराशिफलमेष राशि :-आज दिल की बात कहने से पहले सही समय का इंतजार खत्म हो सकता है। अगर रिश्ते में कुछ दिनों से चुप्पी बनी हुई थी, तो एक सच्ची बातचीत दोनों के बीच की दूरी कम कर सकती है। साथी आपकी भावनाओं को पहले से बेहतर समझने की कोशिश करेगा। जो लोग किसी नए रिश्ते की ओर बढ़ रहे हैं, उन्हें सामने वाले के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे सकता है। प्रेम में जल्दबाज़ी नहीं, बल्कि भरोसा आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। शाम तक रिश्ते को लेकर मन में नई उम्मीद जन्म ले सकती है।वृषभ राशि :-आज आपका सहज और स्नेहभरा व्यवहार किसी अपने का दिल जीत सकता है। अगर साथी पिछले कुछ समय से आपकी व्यस्तता से नाराज़ था, तो उसे मनाने का अच्छा अवसर मिलेगा। प्रेम संबंध में छोटी-छोटी खुशियां बड़ा सुकून देंगी। अविवाहित लोगों की किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ बातचीत सहज महसूस होगी। दूसरों की सलाह सुनें, लेकिन फैसला अपने दिल की आवाज पर लें। आज रिश्ते में अपनापन पहले से अधिक महसूस होगा।मिथुन राशि :-आज कोई पुरानी अधूरी बातचीत फिर से शुरू हो सकती है और यही रिश्ता आगे बढ़ाने का कारण बनेगी। जो लोग किसी को पसंद करते हैं, उन्हें सामने वाले की ओर से अच्छा संकेत मिलने की संभावना है। साथी के साथ हंसी-मजाक और खुलापन रिश्ते को और मजबूत करेगा। अगर किसी गलतफहमी ने दूरी बढ़ा दी थी, तो उसे खत्म करने का सही समय है। प्रेम में दिखावे से ज्यादा सच्चाई असर छोड़ेगी। दिन आपको भावनात्मक रूप से संतुष्ट कर सकता है।कर्क राशि :-आज आपका संवेदनशील स्वभाव रिश्ते में नई गर्माहट लेकर आएगा। साथी आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा और अपनी भावनाएं भी खुलकर साझा कर सकता है। जो लोग लंबे समय से किसी जवाब का इंतजार कर रहे थे, उन्हें राहत देने वाली खबर मिल सकती है। परिवार की सहमति से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक संकेत मिलेंगे। पुराने अनुभवों की वजह से नए रिश्ते को परखने से बचें। आज विश्वास का एक छोटा कदम भविष्य को मजबूत बना सकता है।सिंह राशि :-आज प्रेम जीवन में आत्मविश्वास आपका सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा। अगर किसी खास व्यक्ति के सामने अपनी भावनाएं जाहिर करना चाहते हैं, तो परिस्थितियां आपका साथ दे सकती हैं। साथी आपके साथ समय बिताने की इच्छा जताएगा और रिश्ते में नई ताजगी महसूस होगी। एक छोटी-सी तारीफ या प्यार भरा संदेश पूरे दिन को यादगार बना सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की बातों को अपने रिश्ते के बीच न आने दें। आज दिल और दिमाग का संतुलन आपको सही फैसला लेने में मदद करेगा।कन्या राशि :- आज रिश्ते को लेकर सोचने के बजाय उसे महसूस करने की जरूरत होगी। साथी आपकी ईमानदारी और सादगी की सराहना करेगा। अगर हाल ही में कोई मनमुटाव हुआ था, तो अब उसे पीछे छोड़ने का समय है। अविवाहित लोगों की किसी समझदार और जिम्मेदार व्यक्ति से पहचान हो सकती है। प्रेम में अपेक्षाएं कम और विश्वास ज्यादा रखेंगे तो रिश्ता सहज बना रहेगा। आज का दिन भावनात्मक रूप से संतुलित और सुखद रहने के संकेत दे रहा है।तुला राशि :-आज रिश्ते में बराबरी और सम्मान का भाव सबसे ज्यादा मायने रखेगा। अगर पिछले कुछ दिनों से साथी को यह लग रहा था कि आप उसकी बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं, तो आज उसे अपनी अहमियत महसूस कराने का अवसर मिलेगा। किसी साथ की गई छोटी-सी योजना या लंबी बातचीत रिश्ते में फिर से उत्साह भर सकती है। अविवाहित लोगों की किसी मित्र, सहकर्मी या सामाजिक कार्यक्रम में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ सहज जुड़ाव महसूस होगा। प्रेम में बनावटीपन छोड़कर सच्चे मन से की गई पहल बेहतर परिणाम देगी। दिन का अंत रिश्ते को लेकर नई संतुष्टि के साथ हो सकता है।वृश्चिक राशि :-आज दिल की बजाय दिमाग से लिया गया फैसला आपके प्रेम जीवन के लिए फायदेमंद रहेगा। साथी की किसी बात को बिना पूरी सच्चाई जाने गलत न समझें, क्योंकि बातचीत से स्थिति पूरी तरह बदल सकती है। अगर किसी पुराने रिश्ते की याद आगे बढ़ने से रोक रही थी, तो अब उससे बाहर निकलने का समय है। जो लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं, उन्हें धीरे-धीरे विश्वास बनाने पर ध्यान देना चाहिए। किसी अप्रत्याशित संदेश या मुलाकात से चेहरे पर मुस्कान लौट सकती है। आज रिश्ते में स्पष्टता और भरोसा दोनों बढ़ेंगे।धनु राशि :-आज प्रेम जीवन में उत्साह और अपनापन दोनों साथ-साथ महसूस होंगे। साथी के साथ भविष्य को लेकर हुई कोई चर्चा आपको मानसिक सुकून दे सकती है। अगर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, तो आज की बातचीत दोनों के बीच की दूरी कम कर सकती है। अविवाहित लोगों की यात्रा, पढ़ाई या ऑनलाइन माध्यम से किसी दिलचस्प व्यक्ति से पहचान होने के योग हैं। रिश्ते में हर बात का तुरंत जवाब देने के बजाय धैर्य रखना ज्यादा लाभ देगा। दिन का समापन खुशगवार एहसास और नई उम्मीदों के साथ होगा।मकर राशि :-आज रिश्तों में जिम्मेदारी और भावनाओं का अच्छा संतुलन देखने को मिलेगा। साथी आपकी व्यस्तता को समझेगा, लेकिन आपके साथ बिताया गया थोड़ा-सा समय भी उसके लिए खास रहेगा। अगर किसी जरूरी विषय पर बातचीत टल रही थी, तो आज उसे पूरा करने का सही अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों की कार्यस्थल या पेशेवर माहौल में किसी खास व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ सकती हैं। प्रेम में स्थिरता बनाए रखने के लिए छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। आज का दिन रिश्ते को पहले से ज्यादा मजबूत बना सकता है।कुम्भ राशि :-आज कोई अनपेक्षित मुलाकात या पुराना संदेश आपके मन में नए एहसास जगा सकता है। साथी के साथ बीती हुई यादों को साझा करने से दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव और गहरा होगा। अगर किसी बात को लेकर मन में संकोच था, तो उसे खुलकर कहने का अवसर मिलेगा। जो लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल बनेंगी। प्रेम में ईमानदारी और सहजता आपकी सबसे बड़ी पहचान बनेगी। शाम तक दिल में सुकून और चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।मीन राशि :-आज भावनाओं को सही शब्द देने का दिन है। अगर आप अपने मन की बात लंबे समय से छिपाए हुए थे, तो अब परिस्थितियां खुलकर बात करने का मौका देंगी। साथी आपकी संवेदनशीलता और समर्पण की सराहना करेगा, जिससे रिश्ते में भरोसा और मजबूत होगा। अविवाहित लोगों की किसी धार्मिक, पारिवारिक या सांस्कृतिक आयोजन में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ सहज अपनापन महसूस होगा। प्रेम संबंधों में धैर्य और सम्मान बनाए रखने से भविष्य की राह आसान होगी। आज का दिन दिल को सुकून देने वाले खूबसूरत अनुभवों के नाम रह सकता है।मेरा और आपका सुविचार* जो हमे प्राप्त है वो प्रयाप्त है
13 October 2026
पंचांग और राशिफल
*आज का पञ्चाङ्ग**दिनांक*:-  13 अक्टूबर 2026*वार* :- मंगलवार*विक्रम संवत्* :- 2083*अयन*:- दक्षिणायन*ऋतु* :- शरद*मास*:- आश्विन*पक्ष* :- कृष्ण*तिथि*:- तृतीया 10:18pm तक पश्चात:- चतुर्थी*नक्षत्र*:- विशाखा*योग* :-  प्रीति*करण* :-  तैतिल*सूर्यराशि* :- कन्या*चंद्रराशि* :- तुला 07:12pm तक पश्चात:- वृश्चिक*दिशाशूल*  :- उत्तर  सूर्योदय :- 06:33amसूर्यास्त :- 06:14pm*राहुकाल का समय*   साय 03:25pm से 04:24pm तक रहेगा*अभिजित मुहूर्त :-* प्रातः- 12:25pm से 01:50pm तक रहेगा*ब्रह्म मुहूर्त*:- 04:16am  से 05:28amआज व्रत एवं त्यौहार*वार विशेष*आज का वार :- मंगलअधिदेव :- भूमि* यदि मंगल कुंडली में कमजोर हो तो इसको प्रबल करने के लिए  मंगलवार को मंगल का मंत्र जाप करें । तांबे की अंगूठी या कड़ा धारण करें । अनंतमूल का जड़ धारण करें ।   मंत्र :-* ॐ  क्रां  क्रीं  क्रौं  सः भौमाय नमः ॥  * यदि जन्म कुंडली में मंगल किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो मंगल से संबंधित दान एवं उपाय ( मंगलवार को ) करना चाहिए ।दान :-* गुड़ , मसूर की दाल , शहद , लाल वस्त्र , लाल चंदन , तांबा , सिंदूर ।उपाय :-* गाय को रोटी में गुड रखकर खिलाए । हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाएं । मंगल भाई का कारक ग्रह है तो इस लिए भाई से अच्छा संबंध रखें । स्वास्थ्य ठीक हो तो रक्त दान करें ।मंगल वार को करणीय कार्य :-* यात्रा, कर्ज देने, सभा में जाने, मुकदमा प्रारम्भ करने के लिए शुभ हैघात वार :-* दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करेंवार:- मंगलवारराशि :- मकरअशुभ फल नाशक पदार्थ* मंगलवार अगर किसी जातक के लिए अशुभ हो तो वह जातक गुड़ व कांजी बड़े का दान कर सकता है जिससे की अशुभता  नाश होगीराशिफलमेष राशि :-आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ और सफलता देने वाला रहेगा। नौकरी में पदोन्नति, व्यापार में बड़ा लाभ और आर्थिक उन्नति के संकेत हैं। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी और सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बजरंगबली की कृपा से हर कार्य में विजय प्राप्त होगी।वृषभ राशि :-आज धन लाभ और नई उपलब्धियों का दिन है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापार में लाभ होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।मिथुन राशि :-आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नई योजनाएँ सफल होंगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। पुराने मित्र से शुभ समाचार मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें।कर्क राशि :-आज परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।सिंह राशि :-आज आपका भाग्य पूरी तरह आपका साथ देगा। धन, मान-सम्मान और सफलता के नए द्वार खुलेंगे। व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार में शुभ समाचार मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।कन्या राशि :-आज आपके सभी अधूरे कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत शुभ रहेगा। जरूरतमंद की सहायता करने से पुण्य और भाग्य दोनों में वृद्धि होगी।तुला राशि :-आज नई शुरुआत के लिए दिन अत्यंत शुभ है। नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं।वृश्चिक राशि :-आज आपकी मेहनत का शानदार परिणाम मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करना विशेष फलदायी रहेगा।धनु राशि :-आज सफलता आपके कदम चूमेगी। नौकरी, व्यापार और शिक्षा—तीनों क्षेत्रों में शुभ समाचार मिलने के योग हैं। धन लाभ होगा। परिवार के साथ आनंदमय समय बीतेगा। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अत्यंत शुभ है।मकर राशि :-आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। बजरंगबली का स्मरण करने से सभी बाधाएँ दूर होंगी।कुम्भ राशि :-आज आपकी योजनाएँ सफल होंगी। व्यापार में लाभ और नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।मीन राशि :-आज का दिन सबसे अधिक शुभ रहने वाला है। धन लाभ, सफलता, सम्मान और खुशियों के प्रबल योग हैं। परिवार में मंगल कार्य हो सकता है। करियर में बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। भगवान हनुमान की कृपा से हर बाधा दूर होगी और मनोकामनाएँ पूर्ण होंगी।*आज का विचार*जो हो रहा है जैसा हो रहा है सब भगवान की कृपा से ही हो रहा है

Personality View All List

Cooking View All List

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal