माहेश्वरी मंदिर हापुड़ में भक्तिभाव से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

हापुड़। दिल्ली.गढ़ रोड स्थित आर्य नगर के माहेश्वरी मंदिर में 4-9-26 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धाए भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। रात 12 बजते ही नगाड़ों की थापए शंख एवं घंटों की गूंज के साथ नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारे गूंज उठे। मंदिर के विशाल चौक में मौजूद श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।

मंदिर में आकर्षक विद्युत सजावट एवं मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। दिनभर रुक.रुककर हुई बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। मंदिर परिसर से लेकर सड़क तक रंग.बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा था।

कई अभिभावक अपने नन्हे बच्चों को राधा.कृष्ण की मनमोहक पोशाक में सजाकर मंदिर लेकर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और उनके साथ फोटो एवं सेल्फी भी ली। मध्यरात्रि में जन्मोत्सव के बाद आरती की गई जिसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य सतीश चंद्र माहेश्वरी, मोहित काबरा, सुभाष चंद महेश, संदीप तापडिय़ा सहित अन्य सहयोगी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal