| वाराणसी में माहेश्वरी क्लब का बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस टूर्नामेंट सफलतापूर्वक सम्पन्न |
|
|
माहेश्वरी क्लब, वाराणसी के तत्वावधान में 19 जुलाई 2026 को आयोजित बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस टूर्नामेंट उत्साह, खेल भावना एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में समाज के लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया तथा पूरे दिन खेलों का भरपूर आनंद उठाया। टूर्नामेंट के कार्यक्रम निर्देशक निलेश चांडक एवं प्रवीर बजाज रहे, जबकि संयोजक के रूप में लोकेश मुंदड़ा, मुदित चांडक, प्रतीक लढ्ढा, उत्कर्ष मालू एवं यश गट्टानी ने सीमित समय में उत्कृष्ट समन्वय, समर्पण और कुशल प्रबंधन का परिचय देते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाया। आयोजन की सफलता में मनीष दुजारी, राहुल कोठारी, अनूप कोठारी एवं शशांक चांडक का विशेष सहयोग रहा। उनके अथक प्रयासों से समाज के बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर माहेश्वरी क्लब के अध्यक्ष बालकिशन असावा, मंत्री पीयूष लखानी एवं कोषाध्यक्ष शुभम साबू ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा खेलों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन और आपसी एकता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष रितेश खटोड़, राकेश दरक, प्रतीक मूंदड़ा, जीतू चांडक, लव कौशिक सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। |