इरोड श्री ज्ञान पाठशाला - संस्कार और शिक्षा का अनूठा संगम

इरोड में संचालित श्री ज्ञान पाठशाला सामाजिक समरसता और संस्कारमयी शिक्षा का प्रेरणादायी उदाहरण बन चुकी है। इस पाठशाला की विशेषता यह है कि यहाँ शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों के लिए जाति का कोई बंधन नहीं है। सभी वर्गों के बच्चों को समान भाव से शिक्षा एवं संस्कार प्रदान किए जाते हैं।

पिछले तीन वर्षों से इस पाठशाला का सफल संचालन माहेश्वरी सभा, इरोड के नेतृत्व में किया जा रहा है। पाठशाला में मुख्य आचार्य के रूप में श्री विकास दाधीच अपनी सेवाएँ दे रहे हैं और बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों से जोडऩे का कार्य कर रहे हैं।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में माहेश्वरी युवा मंच एवं महिला मंडल की भी विशेष और सराहनीय भूमिका है। सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक सहयोग और समर्पण से यह पाठशाला समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत बनकर निरंतर आगे बढ़ रही है।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal