राष्ट्रीय स्पेल बी प्रतियोगिता में बीकानेर के हितेश सोनी ने हासिल की 46वीं रैंक

बीकानेर शहर के होनहार छात्र हितेश सोनी ने अंग्रेजी भाषा एवं शब्द ज्ञान की प्रतिष्ठित WIZ International Spell Bee National Competition में पूरे देश में 46वीं रैंक प्राप्त कर बीकानेर एवं राजस्थान का गौरव बढ़ाया है। WIZ International Spell Bee देशभर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाली एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य छात्रों की अंग्रेजी भाषा, स्पेलिंग, शब्दावली एवं उच्चारण क्षमता का विकास करना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें हितेश ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 46वीं रैंक हासिल की।

हितेश बीबीएस स्कूूल, बीकानेर के छात्र हैं। वे तेलीवाड़ा स्थित एमबी ज्वेलर्स के संचालक मनमोहन सोनी एवं स्नेहा सोनी के सुपुत्र हैं। उनके दादा शिवकिशन सोनी तथा दादी कलावती सोनी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

हितेश के चाचा जगमोहन सोनी ने बताया कि नियमित अभ्यास, दृढ़ संकल्प और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बल पर हितेश ने यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। उनका यह प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि लगन और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

हितेश की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी उपलब्धि बीकानेर के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए भी प्रोत्साहित करेगी। हितेश की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal