चास-बोकारो, झारखंड में महेश नवमी महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न

माहेश्वरी समाज के वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी 2026 के पावन अवसर पर चास-बोकारो माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में विविध धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ किया गया।

इस अवसर पर राहगीरों को शीतल शरबत एवं ठंडे पानी का वितरण किया गया। साथ ही स्कूली बच्चों को लड्डू एवं शरबत वितरित कर सेवा भावना का परिचय दिया गया। समाज के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से भगवान शिव का पूजन-अर्चन एवं आरती कर समाज की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं एवं खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाज के सदस्यों के लिए अल्पाहार की भी विशेष व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के वर्तमान अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सोमानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। माहेश्वरी महिला समिति की सभी सदस्याओं ने कार्यक्रमों के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई।

समाज के पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाज सेवा एवं सामाजिक एकता के ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal