| वर्धा में महेश नवमी पर गौसेवा के लिए प्रकाश भूतड़ा का सम्मान |
|
|
माहेश्वरी समाज, वर्धा द्वारा महेश नवमी उत्सव के पावन अवसर पर समाजसेवी एवं मंडल के पूर्व सचिव श्री प्रकाश लीलाधर भूतड़ा का गौसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान किया गया। यह सम्मान माहेश्वरी नागपुर की संपादिका श्रीमती किरण मूंदड़ा के करकमलों से शाल, श्रीफल एवं गौ-प्रतीक भेंट कर प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने श्री भूतड़ा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी महाराष्ट्र गौसेवा अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री श्री शेखर मूंदड़ा (पुणे) द्वारा श्री प्रकाश भूतड़ा को गौसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा चुका है। श्री प्रकाश भूतड़ा ने पूर्व में अकोट (जिला अकोला) की दो गोशालाओं में सचिव के रूप में कई वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। वे पिछले 18 वर्षों से निरंतर गौसेवा के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं में सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी समर्पित सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणास्रोत है तथा गौसंरक्षण एवं समाजसेवा के प्रति उनका योगदान अनुकरणीय माना जाता है। |