| श्री कृष्ण दास जाजू स्मारक ट्रस्ट के माध्यम से 42 जरूरतमंद बहनों को मिल रहा मासिक सहयोग |
|
|
तेलंगाना-आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा एवं हैदराबाद-सिकंदराबाद (जिला) माहेश्वरी सभा द्वारा संचालित श्री कृष्ण दास जाजू स्मारक ट्रस्ट के अंतर्गत मई 2026 तक कुल 42 जरूरतमंद बहनों को सहयोग राशि प्रदान की जा रही है। वर्तमान में ट्रस्ट के माध्यम से प्रति माह कुल 1 लाख 66 हजार रुपये की आर्थिक सहायता लाभार्थियों तक पहुंचाई जा रही है। प्रदेश सभा एवं जिला सभा ने इस अवसर पर अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महासभा द्वारा प्राप्त लगभग प्रत्येक पात्र आवेदन को स्वीकृति प्रदान कर समाज की जरूरतमंद बहनों को संबल देने का सराहनीय कार्य किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कैलाश डालिया, प्रदेश कार्यवाहक मंत्री संपत तोषनीवाल, जिला अध्यक्ष भगवान पसारी तथा जिला मंत्री राजेश मालपानी ने अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा का साधुवाद एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। |