| सुधैव कुटुम्बकम के रंग में रंगा माहेश्वरी समाज — अहमदाबाद में भव्य सांस्कृतिक आयोजन |
|
|
29 मार्च 2026 को अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा द्वारा 'वसुधैव कुटुम्बकम संस्कृति के रंग, AJMS के संग' नामक भव्य एवं श्रृंखलाबद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में जिला सभा के छह क्षेत्रों की महिला एवं बाल प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत ओढव क्षेत्र द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण महेश वंदना से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात विभिन्न महिला संगठनों एवं संस्थाओं की नारी शक्तियों ने थीम आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों में देशभक्ति, होली, गणगौर, महाभारत नृत्य सहित विविध सांस्कृतिक विषयों को खूबसूरती से मंचित किया गया। इन मनमोहक प्रस्तुतियों ने 1000 से अधिक उपस्थित समाज बंधुओं को अंत तक बांधे रखा और पूरे कार्यक्रम में उत्साह एवं आनंद का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण माहेश्वरी एक्टिव क्लब, ओढव द्वारा प्रस्तुत 'नानी बाई का मायरा' नाट्य मंचन रहा, जिसे दर्शकों से भरपूर सराहना मिली। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अहमदाबाद के सभी माहेश्वरी संगठनों एवं परिवारों को एक मंच पर लाकर 'हम माहेश्वरी एक हैं' की भावना को सुदृढ़ करना था, जिसमें आयोजक पूर्णत: सफल रहे। कार्यक्रम की सर्वत्र सराहना की गई और यह सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक समृद्धि का उत्कृष्ट उदाहरण बना। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य सौजन्यकर्ता के रूप में श्री लालाराम, श्री मुलचंद, श्री मथुरालाल, श्री रामेश्वरलाल, श्री श्यामलाल जी, श्री कल्याणमल, श्री कन्हैयालाल एवं श्री चतर खटोड परिवार का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।
|