| सूरत में प्रभात फेरी का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ |
|
|
पुणा गांव, मगोब सनिया एवं पर्वत बारडोली माहेश्वरी क्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में सूरत जिला माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित श्री महेश फागोत्सव प्रभात फेरी का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रभात फेरी शुभम हाइट्स मगोब एवं जलाराम ब्रजभूमि पर्वत पाटिया क्षेत्र से प्रारंभ हुई। पुणा गांव, मगोब सनिया एवं पर्वत बारडोली माहेश्वरी सभा के सचिव महेश पुंगलिया, सुनील बाहेती एवं श्यामसुंदर धूत ने मार्ग में आने वाली विभिन्न सोसायटियों का स्वागत किया। संयोजक राजेश झंवर, कन्हैयालाल कल एवं राजेश राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभात फेरी में लगभग 3000 श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। प्रभात फेरी के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय सोसायटियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए मनुहार की व्यवस्था की गई। वहीं श्री रामचरित मानस मंडल द्वारा पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सूरत जिला माहेश्वरी सभा के सचिव अतिन बाहेती सहित जिला सभा की पूरी टीम एवं सभी क्षेत्रीय सभाओं के अध्यक्ष और सचिवों की सक्रिय उपस्थिति रही। विस्तार क्षेत्र से खुमानसिंह जी, अशोक जी अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। पूरे विस्तार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए शोभायात्रा सिलिकॉन पैलेस पहुंची, जहां श्रद्धालुओं के लिए ठंडाई की विशेष व्यवस्था की गई। अंत में अध्यक्ष दीपक डागा, चेनसुख झंवर एवं राम अवतार झंवर ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी समाजबंधुओं, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सामूहिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण बना। |
|
| 11 March 2026 |
| माहेश्वरी मंडल वर्धा का रंगोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न |