|
7 मार्च को जगन्नाथ पुरी में उत्कल प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के सप्तम सत्र की नई कार्यकारिणी का गठन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस सत्र के लिए निम्नलिखित पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन करेंगी - कार्यसमिति श्रीमती अस्मिता मूंदड़ा, संबलपुर, अध्यक्ष श्रीमती शशी डोंगरा, कटक, सचिव श्रीमती मुनमुन मूंदड़ा, झारसुगुड़ा, कोषाध्यक्ष श्रीमती नीलम झंवर, भुवनेश्वर, संगठन मंत्री श्रीमती सीमा कोठारी, कटक, सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी के कुशल नेतृत्व में संगठन निरंतर उन्नति के नए आयाम स्थापित करे तथा समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी श्रीमती सुनीता राठी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएँ प्रदान कीं। वहीं चुनाव पर्यवेक्षिका श्रीमती शैला कलंत्री ने सभी पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए संगठन के विधान की जानकारी दी। यह आयोजन संगठन की एकता, सहयोग और सेवा भाव का प्रेरणादायक उदाहरण बना।
|