जयपुर जिला माहेश्वरी सभा समिति द्वारा वरिष्ठ जन अभिनंदन समारोह का आयोजन

जयपुर जिला माहेश्वरी सभा समिति द्वारा आगामी 29 मार्च 2026 को सिविल लाइन्स स्थित केशव नगर सामुदायिक केंद्र में समाज के 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों के सम्मान में भव्य वरिष्ठ जन अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।जिला सभा के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र बजाज के अनुसार जिला सभा सदैव समाज के प्रति समर्पित भाव और परंपराओं के संरक्षण पर विशेष जोर देती रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन वरिष्ठजनों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त किया जाएगा, जिनके मार्गदर्शन और संस्कारों से समाज की मजबूत नींव बनी है। 

उन्होंने कहा कि समाज के ये वटवृक्ष अपने अनुभव, ज्ञान और जीवन मूल्यों के माध्यम से नई पीढ़ी को निरंतर प्रेरित करते रहे हैं।डॉ. बजाज ने बताया कि इस समारोह में समाज के लगभग 125 वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाज के वरिष्ठजनों और उनके परिजनों में विशेष उत्साह का वातावरण है तथा संस्था को लगातार पंजीकरण प्रपत्र प्राप्त हो रहे हैं।

इसके साथ ही जिला सभा द्वारा इस वर्ष महेश नवमी के उपलक्ष्य में महारुद्राभिषेक का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के 51 दंपतियों द्वारा पूर्ण विधि-विधान से देवाधिदेव महादेव का अभिषेक किया जाएगा।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal