|
माहेश्वरी क्लब वाराणसी द्वारा होली के पावन अवसर पर 5 मार्च को ऊर्जावान एवं मनोरंजक भजन जैमिंग (भजन संध्या) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य, युवा तथा परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। भक्ति, संगीत और उत्साह से भरपूर इस संध्या में पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत के साथ प्रस्तुत किया गया, जिससे उपस्थित सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर माहेश्वरी परिषद के अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी, मंत्री राकेश कचोलिया, माहेश्वरी क्लब के अध्यक्ष बालकिशन असावा, मंत्री पीयूष लखानी, कोषाध्यक्ष शुभम साबू सहित समाज के वरिष्ठ सदस्य मांगीलाल सारड़ा, गौरीशंकर नेवर, कैलाश राठी, कृष्ण कुमार काबरा, महेश झंवर, भारती करवा, राखी काबरा, पूजा चांडक, राधिका डागा, रितिका साबू, स्नेहा मूंदड़ा, वत्सल दुजारी, अमित चांडक, केशव बाहेती, उज्ज्वल मालू, विनीत धूत आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने आपसी स्नेह और उल्लास के साथ रात्रि भोज का आनंद लिया।
|