माहेश्वरी युवा संगठन (शहर), बीकानेर के तत्वावधान में गरबा नाइट-2026 का भव्य आयोजन
रांची में माहेश्वरी महिला समिति ने किया कन्या पूजन, 100 से अधिक बच्चों को भेंट किए उपहार
छापर में समाजसेवी प्रदीप सुराणा एवं बाबूलाल सारड़ा का भव्य नागरिक अभिनंदन
विवेक मोहता अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति कार्यालय मंत्री नियुक्त

News View All List

माहेश्वरी युवा संगठन (शहर), बीकानेर के तत्वावधान में गरबा नाइट-2026 का भव्य आयोजन
माहेश्वरी युवा संगठन (शहर), बीकानेर के तत्वावधान में माखन भोग में भव्य एवं रंगारंग माहेश्वरी गरबा नाइट-2026 का आयोजन उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के सैकड़ों समाजबंधुओं ने परिवार सहित उत्साहपूर्वक भाग लेकर गरबा एवं डांडिया रास का भरपूर आनंद लिया। पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक गतिविधियों से सजे इस आयोजन में सामाजिक एकता, पारिवारिक सौहार्द एवं सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भगवती की आरती एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आयोजन के मुख्य प्रायोजक श्रीराम पापड़ एवं श्री नारायण गोपाल मूंधड़ा रहे। इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने माँ भगवती की आराधना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इसके पश्चात गरबा एवं डांडिया रास का रंगारंग आयोजन प्रारंभ हुआ, जिसमें युवाओं, महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित कर समाज का गौरव बढ़ाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देवकिशन मूंधड़ा, कैलाश सिंघी, सुनील झंवर (नोखा), सुनील सारड़ा, सरिता मूंधड़ा (देशनोक) एवं अनीता मिमानी (खाजूवाला) को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। संगठन की ओर से सम्मानित प्रतिभाओं के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई। इस सम्मान समारोह ने समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ नई पीढ़ी को भी प्रेरणा प्रदान की।
17 October 2026
रांची में माहेश्वरी महिला समिति ने किया कन्या पूजन, 100 से अधिक बच्चों को भेंट किए उपहार
नवरात्रि के पावन अवसर पर माहेश्वरी महिला समिति, रांची के तत्वावधान में स्थानीय माहेश्वरी भवन में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्तिभाव एवं धार्मिक उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक कन्या स्वरूप बालिकाओं एवं भैरव स्वरूप बालकों का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें विभिन्न उपहार एवं भेंट सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज की महिलाओं, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सनातन संस्कृति की इस पवित्र परंपरा का निर्वहन किया।नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से आराधना की जाती है। विशेष रूप से अष्टमी एवं नवमी के अवसर पर कन्या पूजन और कन्या भोज का विशेष धार्मिक महत्व है। सनातन परंपरा में कुंवारी कन्याओं को मां दुर्गा का साक्षात स्वरूप मानकर उनका पूजन किया जाता है। इस दौरान कन्याओं को हलवा-पूरी सहित विभिन्न व्यंजन खिलाने तथा चुनरी, चूडिय़ां, श्रृंगार सामग्री एवं अन्य उपहार भेंट करने की परंपरा है। इसी धार्मिक भावना को साकार करते हुए माहेश्वरी महिला समिति ने कन्या पूजन का आयोजन किया।कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम सभी कन्याओं के चरण धोकर उन्हें आलता लगाया गया। इसके पश्चात रोली से तिलक कर मौली बांधी गई तथा मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया। उपस्थित महिलाओं ने कन्याओं पर पुष्पवर्षा कर उन्हें देवी स्वरूप मानकर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर कन्याओं एवं भैरव स्वरूप बालकों को फूड पैकेट, चॉकलेट, फल, स्टेशनरी सामग्री तथा नकद राशि भेंट की गई। उपहार प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। बच्चों ने भी प्रसन्नतापूर्वक सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया। पूरे आयोजन के दौरान माहेश्वरी भवन का वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना रहा।इस अवसर पर समिति की सदस्यों ने कहा कि कन्या पूजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के सम्मान, मातृत्व, स्नेह एवं सेवा भावना का प्रतीक है। कुंवारी कन्याओं को आदिशक्ति का स्वरूप मानकर उनका आदर-सत्कार करना सनातन धर्म की अत्यंत प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धार्मिक संस्कारों एवं सामाजिक मूल्यों से जुडऩे की प्रेरणा मिलती है। साथ ही समाज में नारी सम्मान, आपसी सहयोग एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को भी प्रोत्साहन मिलता है।कार्यक्रम को सफल बनाने में माहेश्वरी महिला समिति की सचिव बिमला फलोर, निवर्तमान अध्यक्ष भारती चितलांगिया, उपाध्यक्ष वंदना मारू, कार्यक्रम संयोजिका खुशबू साबू एवं नेहा साबू की विशेष भूमिका रही। इसके अतिरिक्त सुनीता चितलांगिया, अंजना गट्टानी, लक्ष्मी चितलांगिया, रेखा कल्याणी, रितु लखोटिया, खुशबू भाला एवं आकांक्षा साबू ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर श्री माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मुकेश काबरा, सचिव मनोज कल्याणी, निवर्तमान अध्यक्ष किशन साबू, कोषाध्यक्ष मनोज काबरा (दामा), माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष उत्सव मंत्री, सचिव हर्षित चितलांगिया तथा रूपेश भाला सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में माहेश्वरी भवन में रहने वाले सभी सदस्यों का भी सराहनीय सहयोग रहा।माहेश्वरी महिला समिति द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सेवा, समर्पण एवं सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण बना। सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से संपन्न इस आयोजन ने कन्या सम्मान एवं सनातन संस्कारों के संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया।
17 October 2026
छापर में समाजसेवी प्रदीप सुराणा एवं बाबूलाल सारड़ा का भव्य नागरिक अभिनंदन
छापर के प्रेमदीप भवन में विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य एवं जिला स्तर पर भामाशाह प्रेरक पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी प्रदीप सुराणा तथा हाल ही में सूरत में 'राणा सांगाÓ की उपाधि से अलंकृत कानपुर प्रवासी बाबूलाल सारड़ा का साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवाभावी संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर दोनों विभूतियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की।शिक्षाविद् रेखाराम गोदारा की अध्यक्षता एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक चैनरूप दायमा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में पूर्व पालिकाध्यक्ष महावीर खटीक, निवर्तमान पार्षद हंसराज कुलहरी तथा पूर्व पार्षद गोपाल सुधार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाजसेवा एवं जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों के सम्मान को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया गया।समारोह में प्लास्टिक मुक्त अभियान के दीपक चांगल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य रामगोपाल सैनी, श्योपलराम गोदारा, तेरापंथ समाज के धनराज नाहटा एवं लक्ष्मीपत सुराणा, तेरापंथ महिला मंडल की शोभा डोसी, सपना बैद एवं सज्जन दुधोडिय़ा, डिजिटल पीपल गढ़ा ग्रुप के राजेंद्र गुलेरिया एवं भागीरथ कलहरी, सैन समाज के कर्मचंद नाई एवं जगदीश नाई, सैनी समाज के जितेंद्र तंवर तथा विप्र समाज के बाबू श्यामसुंदर शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रदीप सुराणा एवं बाबूलाल सारड़ा का साफा, शॉल एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया।इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने दोनों सम्मानित विभूतियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। समारोह के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग, दानशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।नागरिक अभिनंदन से अभिभूत भामाशाह प्रेरक प्रदीप सुराणा ने सम्मान के लिए सभी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से मिलने वाला सम्मान सेवाभावी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा प्रदान करता है।समारोह में निवर्तमान पार्षद सत्यनारायण स्वामी, वीरन खान, मदनलाल गोयल, महेंद्र सोनी, ओमप्रकाश रतावा, मदनलाल डोसी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद गोपाल सुधार ने किया। समारोह में विभिन्न समाजों एवं संगठनों की सहभागिता के माध्यम से सामाजिक एकता, पारस्परिक सद्भाव तथा समाजसेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।
17 October 2026
विवेक मोहता अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति कार्यालय मंत्री नियुक्त
खामगांव। सामाजिक सेवा, संगठनात्मक दक्षता, कुशल नेतृत्व एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाले खामगांव के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी श्री विवेक मोहता को अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के 31वें सत्र के लिए सभापति कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। महासभा के नवनियुक्त सभापति श्री संदीप काबरा ने उनकी संगठनात्मक कार्यक्षमता, सामाजिक समर्पण, व्यापक अनुभव एवं समाजहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनकी नियुक्ति से खामगांव नगर सहित बुलढाणा जिले के माहेश्वरी समाज में हर्ष, उत्साह एवं गौरव का वातावरण है।श्री विवेक मोहता का व्यक्तित्व व्यावसायिक सफलता, सामाजिक प्रतिबद्धता एवं संगठनात्मक समर्पण का अनूठा संगम है। युवावस्था से ही सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए उन्होंने अपनी कार्यकुशलता, सहज व्यवहार, दूरदर्शिता एवं सर्वसमावेशी दृष्टिकोण से समाज में विशिष्ट पहचान बनाई है। छात्र जीवन में छात्र संगठन के अध्यक्ष के रूप में अपने नेतृत्व की शुरुआत करने वाले विवेक मोहता ने समय के साथ विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक संस्थाओं में महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है।खामगांव नगर की अनेक प्रतिष्ठित स्वयंसेवी एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। मारवाड़ी युवा मंच, जायंट्स ग्रुप, रेड स्वास्तिक सोसायटी, जेसीआई खामगांव सिटी, माहेश्वरी युवक मंडल एवं माहेश्वरी मंडल सहित विभिन्न संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए उन्होंने सामाजिक सरोकारों को सशक्त बनाने, जनसेवा की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने में सक्रिय भूमिका निभाई है। विभिन्न संगठनों में कार्य करने के उनके लंबे अनुभव ने उन्हें सामूहिक नेतृत्व, प्रभावी समन्वय एवं संगठनात्मक व्यवस्थाओं के संचालन में विशेष दक्षता प्रदान की है।श्री विवेक मोहता की लोकप्रियता एवं व्यापक जनसंपर्क का उल्लेखनीय उदाहरण कृषि उपज मंडी, खामगांव के संचालक के रूप में उनका कार्यकाल भी रहा है। कृषि उपज मंडी के चुनाव में उन्होंने सर्वाधिक मत प्राप्त कर विजय हासिल की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सर्वाधिक मतों से विजय प्राप्त करने का उनका रिकॉर्ड आज भी कायम है। यह उपलब्धि उनके प्रति लोगों के विश्वास, लोकप्रियता एवं जनसंपर्क की व्यापकता को दर्शाती है।अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन में भी विवेक मोहता ने संगठन मंत्री एवं अर्थ मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपनी संगठनात्मक क्षमता का परिचय दिया है। इन दायित्वों के दौरान उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।इसके अतिरिक्त अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के निवर्तमान सत्र में मीडिया प्रबंधन एवं जनसंपर्क समिति के सक्रिय सदस्य के रूप में भी उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है। विशेष रूप से महासभा के 30वें सत्र की डायरेक्ट्री के निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस कार्य में उनकी योजनाबद्ध कार्यशैली, समन्वय क्षमता, सूक्ष्म प्रबंधन कौशल एवं संगठन के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।विवेक मोहता की सबसे बड़ी विशेषता उनका बहुआयामी व्यक्तित्व, मिलनसार स्वभाव एवं सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता है। वे पद से अधिक दायित्व, प्रतिष्ठा से अधिक सेवा तथा व्यक्तिगत उपलब्धियों से अधिक सामूहिक प्रगति को महत्व देने वाले समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं। आत्मीय व्यवहार, सहज उपलब्धता, उदार दृष्टिकोण एवं विभिन्न विचारधाराओं के लोगों के साथ सामंजस्य स्थापित करने की विशेष क्षमता के कारण वे समाज के विभिन्न वर्गों में सम्मान एवं विश्वास के पात्र बने हुए हैं। अपने इसी सर्वसमावेशी एवं सौहार्दपूर्ण व्यक्तित्व के कारण वे एक अजातशत्रु व्यक्तित्व के रूप में भी जाने जाते हैं।इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर समाज के प्रबुद्धजनों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विवेक मोहता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने व्यापक अनुभव, संगठनात्मक दक्षता, सामाजिक समर्पण एवं प्रभावी समन्वय क्षमता के माध्यम से महासभा की गतिविधियों को नई गति प्रदान करेंगे। साथ ही सभापति कार्यालय की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।विवेक मोहता की यह नियुक्ति वर्षों की सामाजिक साधना, संगठन के प्रति अटूट निष्ठा, निरंतर सक्रियता एवं कर्मप्रधान व्यक्तित्व को मिला सम्मान है। उनकी उपलब्धि समाज की युवा पीढ़ी एवं नवोदित कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बनने के साथ ही सामाजिक सेवा, संगठनात्मक एकता एवं सामूहिक नेतृत्व की भावना को और अधिक सशक्त बनाएगी।

Article View All List

धूप में छुपा है हमारी सेहत का खजाना
भारत एक ऐसा देश है, जहां साल में अधिकांश समय धूप प्रचुर मात्रा में उपलब्ध रहती है। सामान्य रूप से माना जाता है कि धूप की पर्याप्त उपलब्धता के कारण यहाँ के लोगों में विटामिन डी की कमी नहीं होनी चाहिए, लेकिन वास्तविकता इसके बिल्कुल विपरीत है। आज भारत में बड़ी संख्या में लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं। यह स्थिति चिंताजनक है, क्योंकि विटामिन डी हमारे शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक पोषक तत्व है।विटामिन डी का महत्व-विटामिन डी शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आवश्यक होता है। यह हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है तथा कैल्शियम और फॉस्फोरस के अवशोषण को बढ़ाता है। यदि शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों की कमजोरी, थकान और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।विटामिन डी की कमी के प्रमुख कारण-1 - आधुनिक जीवनशैली-आज के समय में लोगों की जीवनशैली काफी बदल गई है। अधिकांश लोग दिन का अधिक समय घरों, कार्यालयों या बंद स्थानों में बिताते हैं। इससे शरीर को सूर्य की किरणों का पर्याप्त संपर्क नहीं मिल पाता और विटामिन डी का निर्माण कम हो जाता है।2 - गलत है धूप से बचने की प्रवृत्ति-कई लोग त्वचा के काले पड़ने या गर्मी से बचने के लिए धूप में निकलने से बचते हैं। महिलाएं विशेष रूप से सनस्क्रीन का अधिक उपयोग करती हैं, जिससे त्वचा तक सूर्य की किरणें कम पहुंचती हैं और विटामिन डी का निर्माण प्रभावित होता है।3 - प्रदूषण-शहरी क्षेत्रों में बढ़ता वायु प्रदूषण भी एक महत्वपूर्ण कारण है। प्रदूषण की मोटी परत सूर्य की किरणों को धरती तक पूरी तरह पहुंचने से रोकती है, जिससे शरीर में विटामिन डी बनने की प्रक्रिया कम हो जाती है।4 - त्वचा का रंग-भारतीय लोगों की त्वचा सामान्यतः गहरी होती है। इस कारण त्वचा सूर्य की किरणों को कम अवशोषित करती है। परिणामस्वरूप शरीर में विटामिन डी का निर्माण अपेक्षाकृत धीमा हो जाता है। इसलिए गहरी त्वचा वाले लोगों को पर्याप्त विटामिन डी बनाने के लिए अधिक समय तक धूप में रहने की आवश्यकता होती है।5 - शहरीकरण और व्यस्त दिनचर्या-बढ़ते शहरीकरण के कारण लोग सुबह जल्दी घर से निकलते हैं और दिनभर कार्यालय या बंद वातावरण में काम करते हैं। शाम तक सूरज की रोशनी कम हो जाती है। इस प्रकार उन्हें पर्याप्त धूप नहीं मिल पाती है।विटामिन डी की कमी से बचाव के उपाय1 - नियमित रूप से धूप लेना-सुबह की हल्की धूप में प्रतिदिन लगभग 15-20 मिनट तक बैठना या टहलना विटामिन डी के लिए लाभकारी होता है।2 - संतुलित आहार लेना-अपने भोजन में दूध, दही को शामिल करना चाहिए।3 - नियमित स्वास्थ्य जांच-समय-समय पर विटामिन डी के स्तर की जांच करना भी आवश्यक है, ताकि कमी होने पर समय रहते उपचार किया जा सके।4 - जागरूकता बढ़ाना-समाज में विटामिन डी के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य शिविरों, जागरूकता अभियानों और चिकित्सा परामर्श के माध्यम से लोगों को इस विषय में जानकारी दी जा सकती है। भारत जैसे धूप से भरपूर देश में भी विटामिन डी की कमी यह संकेत देती है कि समस्या धूप की नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली की है। यदि हम रोज थोड़ी देर धूप में समय बिताएं और संतुलित आहार अपनाएं, तो विटामिन डी की कमी से आसानी से बचा जा सकता है। इसलिए बेहतर स्वास्थ्य के लिए धूप से दोस्ती करना बहुत जरूरी है।
02 October 2026
कार्तिक मास की महत्ता आज की जीवनशैली में - मधु भूतड़ा 'अक्षरा'
आज का युग तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और सोशल मीडिया का युग है। दुनिया मोबाइल में खो गई है, चारों ओर भागदौड़ है, इस तेज रफ्तार जिंदगी में मानसिक तनाव, रिश्तों में बढ़ती दूरियाँ और पर्यावरण संबंधी जैसी सहस्रों चुनौतियाँ भी सामने हैं। ऐसे समय में कार्तिक मास की परंपराएँ हमें अपनी जड़ों से जुड़ने, आत्मचिंतन करने और जीवन के वास्तविक मूल्यों को समझने की प्रेरणा देती हैं।क्या आधुनिक बनने के लिए अपनी परंपराओं से दूर होना आवश्यक है? मेरे हिसाब से तो बिल्कुल नहीं! आधुनिकता और संस्कृति दोनों ही साथ-साथ चल सकती हैं। आवश्यकता है परंपराओं के मूल भाव को समझकर उन्हें वर्तमान जीवन से जोड़ने की।कार्तिक मास को धर्म और आध्यात्मिक साधना की दृष्टि से विशेष महत्व दिया गया है। इस मास में दीपदान, तुलसी पूजन, भोर का स्नान, दान-पुण्य और पूजा-अर्चना जैसी अनेकानेक प्राचीन परंपराएँ निभाई जाती हैं। मान्यता है कि भगवान विष्णु चातुर्मास की योगनिद्रा के बाद देवउठनी एकादशी पर जागते हैं। यह जागरण केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि जीवन में नई ऊर्जा, शुभ संकल्प और सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक भी माना जा सकता है।आज की जीवनशैली में कार्तिक मास हमें कुछ समय स्वयं के लिए निकालने, प्रार्थना और आत्मचिंतन करने की प्रेरणा देता है। दीपक की ज्योति हमें अज्ञान और नकारात्मकता से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश देती है।गौसेवा और जीवों के प्रति करुणा भी इस पावन मास की भावना से जुड़कर सेवा का सुंदर माध्यम बन सकती है। गौशालाओं में यथाशक्ति सहयोग, पशु-पक्षियों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्य हमारी मानवीय आस्था को व्यवहार से जोड़ते हैं।वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है। नदियों और जलस्रोतों को स्वच्छ रखना, जल की बचत करना, प्लास्टिक का कम उपयोग करना और पर्यावरण के अनुकूल धार्मिक आयोजन करना हमारी परंपराओं को आधुनिक जीवन की आवश्यकताओं से जोड़ता है।आज की युवा पीढ़ी तकनीक और सोशल मीडिया के माध्यम से इन सांस्कृतिक परंपराओं के मूल भाव को नई पीढ़ी तक अपने पोस्ट द्वारा पहुँचा सकती है। आवश्यकता केवल इतनी है कि परंपराएँ दिखावे तक सीमित न रहें, बल्कि उनके पीछे छिपे हुए मानवीय भाव संयम, सेवा, श्रद्धा, करुणा और सद्भाव जैसे मूल्यों को जीवन में उतारा जाए।कार्तिक मास हमें यह संदेश देता है कि भगवान विष्णु के जागरण के साथ हम भी अपने भीतर सोई हुई सकारात्मक ऊर्जा, संवेदनशीलता और कर्तव्यबोध को जागृत करें।आइए, इस कार्तिक मास में प्रत्येक रात्रि एक दीप आस्था और विश्वास का जलाएँ, एक संकल्प सेवा का लें और एक कदम प्रकृति तथा मानवता के हित में बढ़ाएँ।यही कार्तिक मास की परंपरा को आज की जीवनशैली में सार्थक रूप से अपनाने का सुंदर मार्ग हो सकता है।
28 September 2026
देश हित की बात - विकसित भारत @2047 -देश से विदेश तक गूंजती नए भारत की हुंकार - मधु भूतड़ा 'अक्षरा'
"हर मील का पत्थर गवाह है नए भारत की रफ़्तार का,यह सफ़र है आत्मनिर्भरता, एकता और अटूट विश्वास का।"आज का भारत इतिहास के पन्नों से निकलकर भविष्य का एक नया और स्वर्णिम अध्याय लिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया विकसित भारत @2047 का विजन महज़ एक सरकारी नारा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक स्वदेशी सामर्थ्य और संकल्प की महा-गाथा है।स्वतंत्रता के 100वें वर्ष यानी 2047 तक भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के विजन पर देश और विदेश में 91 देशों में 150 स्थानों पर युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, विदेश मंत्रालय (भारतीय दूतावास) और माय भारत पोर्टल द्वारा यह रन आयोजित किया जाता है।पिछले एक दशक में भारत ने बुनियादी जरूरतों (बिजली, सड़क, पानी, शौचालय) को पूरा करने से लेकर अत्याधुनिक क्षमताओं सेमीकंडक्टर, न्यूक्लियर एनर्जी, डिजिटल पेमेंट और स्पेस टेक्नोलॉजी तक का जो सफर तय किया है, वह देश हित में एक युगांतरकारी बदलाव है। यह बदलाव अब सिर्फ देश की सीमाओं तक सीमित नहीं है। इसकी गूंज दुनिया के कोने-कोने में बसे 3.2 करोड़ से अधिक भारतीय प्रवासियों और वैश्विक मंचों पर साफ सुनाई दे रही है।भारत के द्वारा 'विकसित भारत' की नींव को मजबूत करने के लिए चौतरफा प्रयास किया जा रहा है। $4 ट्रिलियन से अधिक की जीडीपी के साथ भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनने की राह पर है और जल्द ही शीर्ष 3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने का लक्ष्य रखता है। भारत का डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर UPI आज वैश्विक वित्तीय व्यवस्था को चुनौती दे रहा है। भारत अब असेंबली से आगे बढ़कर इनोवेशन, स्टार्टअप्स और मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बन चुका है। हर नागरिक को स्वच्छ जल, पक्का घर और सस्ती दवाएं मुहैया कराने के साथ-साथ 'नारी शक्ति' को ड्रोन तकनीक और आर्थिक स्वतंत्रता से जोड़कर श्रम शक्ति में उनकी भागीदारी (FLFP) बढ़ाई जा रही है।विदेशों में गूंजता सामर्थ्य और जन-भागीदारी, जो एक विकसित राष्ट्र बनने की इस यात्रा में विदेशों में रहने वाले भारतीय और वैश्विक साझेदारियां सबसे महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रही हैं। वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए सेवा पखवाड़े 17 सितंबर - 2 अक्टूबर के दौरान दुनिया के 100 से अधिक देशों और 150 से अधिक स्थानों जैसे यांगून, जकार्ता, वेलिंगटन और यूरोपीय देश में भारतीय दूतावासों द्वारा Viksit Bharat Run का आयोजन किया जा रहा है। यह दौड़ दुनिया को भारत की फिटनेस, एकता और विकास की कहानी दिखाती है। विदेशों में रहने वाले भारतीयों की जन भागीदारी न केवल भारत की सॉफ्ट पावर और संस्कृति के ब्रांड एंबेसडर सिद्ध करती है, बल्कि वह देश में निवेश, ज्ञान का आदान-प्रदान (Knowledge Transfer) में सहयोग करती है। भारत अपनी 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' और सुरक्षा हितों के तहत म्यांमार जैसे महत्वपूर्ण पड़ोसियों के साथ व्यापार, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के विकास पर निरंतर द्विपक्षीय बातचीत और सहयोग बढ़ा रहा है, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए आवश्यक है।विकसित भारत का निर्माण केवल नीतियों से नहीं, बल्कि नागरिकों और प्रवासियों के सामूहिक संकल्प एवं भागीदारी से संभव होगा। जब तक देश के भीतर का युवा और विदेशों में बैठा हर भारतीय 'राष्ट्र प्रथम' (National Interest First) की भावना के साथ कदम जब आगे बढ़ाएगा, ऐसे में भारत एक समृद्ध, सशक्त और अग्रणी राष्ट्र बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।'रन टू सर्व द नेशन' देश और विदेश से एक ही आवाज...भारत का उत्कर्ष! विकसित हो हमारा भारत वर्ष!! इस धरती पर होगा चारों ओर उमंग उल्लास हर्ष!!! तो आइए, हम सभी विकसित भारत के इस अभियान का हिस्सा बनें।

Panchang View All List

पंचांग और राशिफल
*आज का पञ्चाङ्ग**दिनांक*:- 17 अक्टूबर 2026*वार* :- शनिवार*विक्रम संवत्* :- 2083*अयन*:- दक्षिणायन*ऋतु* :- शरद*मास*:- आश्विन*पक्ष* :- शुक्ल*तिथि*:- सप्तमी*नक्षत्र* :-  मूल:- 09:47am तक पश्चात:- पूर्वाषाढ़ा*योग* :- अतिगंड*करण* :- गर*सूर्यराशि* :- कन्या*चंद्रराशि* :- धनु*दिशाशूल*  :- पूर्वसूर्योदय :- 06:35amसूर्यास्त :- 06:15pm*राहुकाल का समय*   09:25am से 10:55am तक *अभिजित मुहूर्त :-*12:15pm से 01:05pm तकआज व्रत एवं त्यौहार*वार विशेष*आज का वार :-   शनिवारअधिदेव :-  ब्रह्मामंत्र :-* ।। ॐ  प्रां  प्रीं  प्रौं  सः  शनये नमः ।।* यदि शनि फलादेश के हिसाब से किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो शनि का दान किसी वृद्ध मजदूर को शनिवार को करना चाहिए ।दान :-* काले वस्त्र , उरद , कला तिल , लोहे की सामग्री , जूते , काला छाता ।उपाय :-* शनिवार को संध्याकाल में पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाएं, शिवलिंग पर काला तिल एवं जल चढ़ाएं तथा मोर पंख पूजा स्थान में रखें । शनिवार को रोटी काले कुत्ते या काली गाय या कौए को खिलाएं । शराब का सेवन ना करें ।शनिवार को करणीय कार्य :-* द्रव्य संग्रह, मकान का शिलान्यास, भूमि पूजन आदि स्थिर कार्य हेतु श्रेष्ठ है।वार संज्ञा :* दारुण व तीक्ष्ण संज्ञा दी गई है अर्थात् की शनिवार को कड़ा, कठोर माना गाय हैघात वार :-* दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करेंवार:-  शनिवारराशि :-  सिंह, वृषअशुभ फल नाशक पदार्थ :-* उड़द अथवा तेल से बनी वस्तु या काले तिल* अगर किसी जातक के लिए  शनि अशुभ हो तो वह जातक  अथवा  दान व सेवन कर सकता है जिससे की अशुभता  नाश होगीराशिफल*मेष राशि :-आज आपको अपने काम में धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ना होगा। नौकरी में किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में पुराने संपर्क लाभ दिलाने में सहायक होंगे। परिवार में किसी विषय को लेकर चर्चा हो सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। किसी पुराने काम में प्रगति होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज जल्दबाजी के बजाय सही समय का इंतजार करना लाभदायक रहेगा।वृषभ राशि :-आज का दिन रिश्तों में मधुरता और कामकाज में संतुलन बनाए रखने का रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना फायदेमंद होगा। व्यापार में ग्राहकों के साथ व्यवहार पर विशेष ध्यान दें। परिवार में किसी महत्वपूर्ण योजना पर सहमति बन सकती है। आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्च से बचें। किसी करीबी व्यक्ति से बातचीत मन का बोझ हल्का कर सकती है। शाम का समय सुखद रहेगा।मिथुन राशि :-आज आपको अपनी योजनाओं को व्यवस्थित करने पर ध्यान देना चाहिए। नौकरी में किसी काम की बारीकियों को समझने से गलती होने की संभावना कम होगी। व्यापार में लेन-देन से जुड़े मामलों को स्पष्ट रखें। परिवार में किसी सदस्य की सलाह उपयोगी साबित हो सकती है। अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करने से बचें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। दिन के अंत तक किसी जरूरी काम में प्रगति होने से संतोष मिलेगा।कर्क राशि :-आज आपका ध्यान अपने भविष्य और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों पर रहेगा। नौकरी में मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद रहेगी। व्यापार में पुराने अनुभवों का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक मामलों में बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। किसी पुराने परिचित से उपयोगी जानकारी मिल सकती है। अपनी दिनचर्या में आराम के लिए भी समय निकालें। शाम को मन प्रसन्न रहेगा।सिंह राशि :-आज आत्मविश्वास के साथ काम करने से आप अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। नौकरी में आपकी कार्यशैली की सराहना हो सकती है। व्यापार में नई योजना बनाने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करें। परिवार में आपकी राय को महत्व मिल सकता है। आर्थिक मामलों में दिखावे के लिए खर्च करने से बचें। किसी अधूरे काम को पूरा करने का अवसर मिलेगा। संयमित व्यवहार आपके लिए लाभदायक रहेगा।कन्या राशि :-आज का दिन योजनाबद्ध तरीके से काम करने का है। नौकरी में छोटी-छोटी गलतियों को सुधारने से आपके काम की गुणवत्ता बढ़ेगी। व्यापार में हिसाब-किताब व्यवस्थित रखना जरूरी होगा। परिवार में किसी सदस्य के साथ महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। आर्थिक मामलों में बचत पर ध्यान दें। अपनी सेहत और दिनचर्या को नजरअंदाज न करें। किसी रुके हुए काम में धीरे-धीरे गति आने से मन को राहत मिलेगी।तुला राशि :-आज आपको अपने संबंधों और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। नौकरी में सहयोगियों के साथ बातचीत से किसी समस्या का समाधान निकल सकता है। व्यापार में साझेदारी से जुड़े मामलों में स्पष्टता बनाए रखें। परिवार में छोटी बात को अनावश्यक रूप से बढ़ाने से बचें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। किसी पुराने मित्र से बातचीत अच्छी यादें ताजा कर सकती है। शाम को अपने लिए समय निकालना अच्छा रहेगा।वृश्चिक राशि :-आज शांत रहकर परिस्थितियों को समझना आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। नौकरी में किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार में पुराने संपर्कों से लाभ की संभावना बन सकती है। परिवार में अपनी बात स्पष्ट लेकिन विनम्रता से रखें। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी पुराने मतभेद को बातचीत से दूर करने का अवसर मिल सकता है। धैर्य बनाए रखने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।धनु राशि :-आज नई चीजें सीखने और भविष्य की योजनाओं पर काम करने का अच्छा अवसर मिल सकता है। नौकरी में अपनी योग्यता बढ़ाने के लिए प्रयास करना लाभदायक रहेगा। व्यापार में नए ग्राहकों से संपर्क बनाने पर ध्यान दें। परिवार के साथ किसी विषय पर सकारात्मक चर्चा हो सकती है। आर्थिक मामलों में दूरगामी सोच अपनाएं। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें, सफलता के लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं।मकर राशि :-आज आपको अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ना होगा। नौकरी में किसी पुराने काम को नए तरीके से पूरा करने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में अनुभव के आधार पर सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी भूमिका अहम रह सकती है। खर्चों को नियंत्रित रखें और भविष्य की जरूरतों के लिए बचत करें। अनावश्यक तनाव से बचें। दिन के अंत में मेहनत का संतोष मिल सकता है।कुम्भ राशि :-आज नए विचारों को व्यावहारिक रूप देने का प्रयास सफल हो सकता है। नौकरी में किसी समस्या का अलग समाधान खोजने से लाभ मिलेगा। व्यापार में नई योजना शुरू करने से पहले जरूरी जानकारी जुटाएं। परिवार और मित्रों के साथ बातचीत से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। किसी पुराने अधूरे काम को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट रखें और समय का सही उपयोग करें।मीन राशि :-आज आपको भावनाओं के साथ-साथ व्यावहारिक पक्ष पर भी ध्यान देना चाहिए। नौकरी में एकाग्रता बनाए रखने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार में नई संभावनाओं पर विचार करें, लेकिन निर्णय लेने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें। परिवार में किसी करीबी का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। आर्थिक मामलों में अनावश्यक जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त आराम और नियमित दिनचर्या जरूरी रहेगी। दिन के अंत में मन में संतोष बना रह सकता है।मेरा और आपका सुविचार“समय की सही पहचान और निरंतर प्रयास ही सफलता की मजबूत नींव हैं।”
16 October 2026
पंचांग और राशिफल
*आज का पञ्चाङ्ग**दिनांक*:- 16 अक्टूबर 2026*वार* :- शुक्रवार*विक्रम संवत्* :- 2083*अयन*:- दक्षिणायन*ऋतु* :- शरद*मास*:- आश्विन*पक्ष* :- शुक्ल*तिथि* :- षष्ठी :- 09:37pm तक पश्चात:- सप्तमी*नक्षत्र*: - ज्येष्ठा 06:48am तक पश्चात:- मूल*योग*:- शोभन*करण* :- कौलव*सूर्यराशि* :- कन्या*चंद्रराशि* :- वृश्चिक 06:38am तक पश्चात:- धनु*दिशाशूल*  :- पश्चिमसूर्योदय :- 6:35amसूर्यास्त :- 06:09pm*राहुकाल का समय*  10:59pm से 12:25pm तक रहेगा*अभिजित मुहूर्त :-*12:29pm से 01:05pm तक*ब्रह्म मुहूर्त*:- 04:45am  से 05:28amआज व्रत एवं त्यौहार*वार विशेष*आज का वार :-  शुक्रवारअधिदेव :-  इन्द्र देवफलादेश के हिसाब से शुक्र कमजोर हो तो हीरा या ओपल चांदी में शुक्रवार को धारण करना चाहिए  जब तक रत्न धारण नहीं कर सकते है तब तक शरपुंखा या गूलर की जड़ धारण कर सकते हैं । मंत्र जाप कर सकते हैं । मंत्र :-* ।।ॐ  द्रां  द्रीं  द्रौं  सः  शुक्राय  नमः ।। यदि फलादेश के हिसाब से  शुक्र ग्रह किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो इससे संबंधित दान किसी ब्राह्मण, पुरोहित, मंदिर या गुरु को करना चाहिए ।दान :-* चांदी , दूध , दही , घी , इत्र , चावल , मिश्री , सफेद मिठाई , सफेद चंदन , रेशमी सफेद वस्त्रउपाय :-* गाय को रोटी खिलाएं एवं गाय की सेवा करें , आटा एवं शक्कर चीटियों को डालें । शुक्रवार को करणीय कार्य :-* नवीन वस्त्र एवं आभूषण को धारण करना, सोभाग्यवृधन कार्य करना, चलचित्र शूटिंग कार्य व यात्रा जाने हेतु श्रेष्ठ है।वार संज्ञा :* शुक्रवार को मृदु संज्ञा दी गई है अर्थात की शुक्र ग्रह एक कोमल व साज सजा वाला ग्रह है तो उसी के अनुरूप इस वार को कार्य किया जाता हैघात वार :-* दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करेंवार:- शुक्रवारराशि :-  वृश्चिक, धनु, मीनअशुभ फल नाशक पदार्थ :-* अगर किसी जातक के लिए  शुक्रवारअशुभ हो तो वह जातक शुद्ध घी अथवा कच्चा दूध का दान व सेवन कर सकता है जिससे की अशुभता  नाश होगी*राशिफल*मेष राशि :-आज कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करते समय अपनी बात स्पष्ट रखें। व्यापार में नए ग्राहक से संपर्क होने की संभावना है। पुराने लेन-देन को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के साथ जरूरी विषय पर चर्चा होगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।वृषभ राशि :-आज नौकरी में आपके अनुभव का लाभ मिलेगा और किसी कठिन काम को सुलझाने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी, लेकिन बड़े निवेश से पहले पूरी जानकारी लें। किसी पुराने मित्र से बातचीत मन को प्रसन्न कर सकती है। घर में जरूरी सामान की खरीदारी हो सकती है। कागजी कार्यवाही करते समय छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना आपके लिए जरूरी रहेगा।मिथुन राशि :-आज कामकाज में नई योजना बनाने का अवसर मिलेगा। नौकरी में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। व्यापार में ग्राहकों की मांग बढ़ सकती है और किसी पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर आपकी सलाह ली जा सकती है। दिनभर की व्यस्तता के बीच अपने आराम के लिए भी समय निकालें।कर्क राशि :-आज नौकरी में कोई पुरानी जिम्मेदारी फिर से आपके सामने आ सकती है। धैर्य से काम लेने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं। व्यापार में भुगतान और हिसाब-किताब व्यवस्थित रखने की जरूरत रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी जरूरी काम में देरी हो सकती है, इसलिए अपनी दिनचर्या पहले से व्यवस्थित रखें।सिंह राशि :-आज कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता सामने आ सकती है। नौकरी में किसी नए काम या महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने का अवसर मिलेगा। व्यापारियों को किसी बड़े ग्राहक से बातचीत आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार में किसी आयोजन या यात्रा की योजना बन सकती है। दूसरों की बातों में आकर जल्दबाजी में कोई फैसला न करें।कन्या राशि :-आज नौकरी में लंबित कामों को पूरा करने पर ध्यान देना होगा। आपकी मेहनत से किसी महत्वपूर्ण कार्य में प्रगति हो सकती है। व्यापार में सामान की खरीदारी और बिक्री का हिसाब जांचना लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रह सकती है। परिवार में बच्चों या शिक्षा से जुड़ा विषय चर्चा में आ सकता है। स्वास्थ्य और नींद को नजरअंदाज न करें।तुला राशि :-आज किसी नए व्यक्ति से संपर्क आपके काम में उपयोगी साबित हो सकता है। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन व्यवस्थित तरीके से काम करने पर अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यापार में पुराने ग्राहक से दोबारा बातचीत शुरू हो सकती है। घर में किसी जरूरी काम को लेकर खर्च की संभावना है। रिश्तों में गलतफहमी से बचने के लिए बातचीत स्पष्ट रखें। शाम के समय कोई उपयोगी सूचना मिल सकती है।वृश्चिक राशि :-आज कार्यक्षेत्र में किसी चुनौतीपूर्ण काम को पूरा करने का अवसर मिलेगा। नौकरी में अपनी योजनाओं को दूसरों के सामने रखने से पहले तैयारी पूरी रखें। व्यापार में उधार और भुगतान से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। परिवार में संपत्ति या भविष्य की योजना पर चर्चा हो सकती है। किसी पुराने परिचित से मुलाकात संभव है। खानपान में नियमितता रखें और जल्दबाजी से बचें।धनु राशि :-आज नौकरी में कोई नया अवसर या अतिरिक्त जिम्मेदारी सामने आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए। व्यापार में नए माध्यम से संपर्क बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ की संभावना के साथ खर्च भी बने रह सकते हैं। परिवार के साथ किसी जरूरी विषय पर विचार-विमर्श होगा। यात्रा की योजना बनाते समय समय और बजट का ध्यान रखें।मकर राशि :-आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। किसी अधिकारी या अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना उपयोगी रहेगा। व्यापार में पुराने सौदे को आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। घर या वाहन से संबंधित कोई खर्च सामने आ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में संयम रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को अंतिम रूप देने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें।कुम्भ राशि :-आज कामकाज में कुछ नया सीखने या नई तकनीक अपनाने का अवसर मिल सकता है। नौकरी में किसी सहकर्मी की मदद से लंबित काम पूरा हो सकता है। व्यापार में ऑनलाइन लेन-देन और जरूरी दस्तावेजों की जांच करें। मित्रों के साथ किसी योजना पर चर्चा हो सकती है। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए रखने के लिए अनावश्यक खरीदारी से बचें। दिन के अंत में भविष्य की योजनाओं पर विचार करने का समय मिलेगा।मीन राशि :-आज नौकरी या सरकारी काम से संबंधित किसी पुराने मामले में प्रगति हो सकती है, हालांकि परिणाम के लिए प्रतीक्षा भी करनी पड़ सकती है। व्यापार में छोटे अवसरों का सही उपयोग करना लाभदायक रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है। परिवार में किसी सदस्य की जरूरत पर ध्यान देना होगा। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें और बिना पूरी जानकारी के किसी को वादा न करें।मेरा और आपका सुविचारधर्म हमें सही मार्ग दिखाता है और कर्म उस मार्ग पर चलने की शक्ति देता है। इसलिए अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभाना ही जीवन की सच्ची साधना है।
15 October 2026
पंचांग और राशिफल
*आज का पञ्चाङ्ग**दिनांक*:- 15 अक्टूबर 2026*वार* :- गुरुवार*विक्रम संवत्* :- 2083*अयन*:- दक्षिणायन *ऋतु* :- सरद *मास*:- आश्विन *पक्ष* :- शुक्ल *तिथि* :- पंचमी *नक्षत्र* :- ज्येष्ठ*योग*:- सौभाग्य *करण*:- बव *सूर्यराशि* :- कन्या *चंद्रराशि* :- वृश्चिक *दिशाशूल*  :- दक्षिणसूर्योदय :- 06:35amसूर्यास्त :- 06:16pm*राहुकाल का समय*  2:03pm से 03:35pm तक रहेगा *अभिजित मुहूर्त :-*12:05pm से 12:54pm तक *ब्रह्म मुहूर्त*:- 04:45am  से 05:28amआज व्रत एवं त्यौहार *वार विशेष* आज का वार :- गुरुवार अधिदेव :- भगवान विष्णु  और इंद्र * यदि जन्म कुंडली में फलादेश के हिसाब से गुरु ग्रह कमजोर हो तो पुखराज सोने या पीतल में गुरुवार को धारण करना चाहिए । जब तक आप पुखराज धारण नहीं कर सकते है तब तक आप केले की जड़ या हल्दी की गांठ धारण कर सकते हैं , हल्दि या केसर का तिलक लगाएं । हल्दी की माला से मंत्र जाप करें ।मंत्र :- * ।। ॐ  ग्रां  ग्रीं  ग्रौं  सः  गुरुवे  नमः ।।* यदि फलादेश के हिसाब से गुरु ग्रह किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो इससे संबंधित दान किसी ब्राह्मण, पुरोहित या गुरु को करना चाहिए ।दान :-* पीला वस्त्र , हल्दी , चने की दाल, धार्मिक पुस्तक , पिला फलउपाय :-* बुधवार को रात को चने की दाल भिगोकर रखें गुरुवार को प्रातः रोटी में चने दाल, हल्दी भर  गाय को खिलाएं । पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें । किसी सच्चे साधु , महात्मा या गुरु का अपमान नहीं करना चाहिए ।गुरुवार को करणीय कार्य :-* विद्या का प्रारंभ, वैवाहिक - कार्यक्रम, उच्चाधिकारियों से मिलना,  नवीन काव्य लेखन प्रारंभ करना, लेखन, प्रकाशन, धन - संग्रह आदि शुभ कार्य के लिए श्रेष्ठ है।वार संज्ञा :-* गुरुवार को लघु व सामान्य  संज्ञा दी गई है गुरुवार शुभ वार है।घात वार :-* दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करेंवार:- गुरुवारराशि :- तुला, कुंभ अशुभ फल नाशक पदार्थ :-* गुरुवार अगर किसी जातक के लिए अशुभ हो तो वह जातक चने की दल का दान कर सकता है जिससे की अशुभता  नाश होगी*राशिफल*मेष राशि :-आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलने की संभावना है। ध्यान दें कि आपके प्रयास सही दिशा में हों। पारिवारिक जीवन में सद्भाव रहेगा, हालाँकि किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। दोपहर बाद किसी छोटी यात्रा की संभावना बन सकती है, जिससे नए अनुभव मिलेंगे। स्वास्थ्य के मामले में गति थोड़ी धीमी हो सकती है, इसलिए कार्यों को व्यवस्थित करें।वृषभ राशि :-आज यात्रा की संभावनाएं बनी हुई हैं, जो आपको नई दिशाओं में ले जा सकती हैं। अपने दस्तावेज और सामान सही से व्यवस्थित रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य को लेकर आपको किसी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।मिथुन राशि :-आज मानसिक शांति का अनुभव होगा, जिससे आप अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। वित्तीय मामलों में आपको सतर्क रहना होगा, खासकर निवेश के मामलों में। परिवार में किसी सदस्य के साथ कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आपको केवल आवश्यक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना होगा।कर्क राशि :-आज परिवार के साथ कुछ खास पल बिताने का मौका मिलेगा, जो आपके रिश्तों को मजबूत करेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शाम के समय किसी छोटी यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य में ध्यान देने की आवश्यकता है, खासकर संबंधों में धैर्य रखने की।सिंह राशि :-आज आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे आप अपने कार्य सुचारू रूप से कर सकेंगे। वित्तीय मामलों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, ध्यानपूर्वक निर्णय लें। परिवार में किसी विषय पर चर्चा हो सकती है, जो आवश्यक हो सकती है। यात्रा की संभावनाएं बन रही हैं, लेकिन प्लानिंग में सावधानी बरतें।कन्या राशि :-आज शिक्षा के क्षेत्र में आपके लिए नए अवसर खुल सकते हैं, जिनसे आपको प्रगति मिलेगी। वित्तीय मामलों में सावधानी से आगे बढ़ें, क्योंकि कुछ अनिश्चितताएं हो सकती हैं। परिवार के साथ कोई विशेष योजना बन सकती है, जो आपके संबंधों को गहरा करेगी। स्वास्थ्य के मामले में, रचनात्मक कार्यों में थोड़ी अधिक मेहनत की आवश्यकता हो सकती है।तुला राशि :-आज परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा, जो आपके संबंधों को मजबूत करेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी, जिससे आपको संतोष मिलेगा। यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन इसके लिए पहले से तैयारी कर लें। स्वास्थ्य में घरेलू कामों में अतिरिक्त प्रयास की आवश्यकता हो सकती है।वृश्चिक राशि :-आज कार्यक्षेत्र में कुछ अप्रत्याशित चुनौतियाँ आ सकती हैं, जिनके लिए तैयार रहें। यात्रा की योजना बन सकती है, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए आपको कुछ प्रयास करने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में, कार्यों में अपेक्षा से अधिक मेहनत की आवश्यकता हो सकती है।धनु राशि :-आज वित्तीय मामलों में सकारात्मक प्रगति हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आपको ध्यान केंद्रित करना होगा। परिवार में किसी सदस्य से गहन चर्चा हो सकती है, जो महत्वपूर्ण होगी। स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, वित्तीय कार्यों को सावधानीपूर्वक संभालें।मकर राशि :-आज कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है, जिससे आपको व्यस्तता बनी रहेगी। परिवार के साथ कुछ योजनाएँ बना सकते हैं, जो आपके संबंधों में मजबूती लाएंगी। यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन उसमें धैर्य और सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के मामले में, आत्म-निर्देशित कार्यों में अधिक धैर्य की आवश्यकता होगी।कुम्भ राशि :-आज वित्तीय मामलों में कुछ खास पहलुओं को ध्यान में रखना होगा, जिससे आप अपनी स्थिति को मजबूत बना सकें। परिवार के साथ कुछ तनावपूर्ण स्थितियाँ उभर सकती हैं, जिनके लिए समझदारी से काम लें। यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन उसे ध्यानपूर्वक प्रबंधित करें। स्वास्थ्य के मामले में खर्चों को नियंत्रित रखना जरूरी होगा।मीन राशि :-आज वित्तीय मामलों में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी, जिससे आप आत्मविश्वास महसूस करेंगे। परिवार के साथ कोई योजना बन सकती है, जो आपके संबंधों को बढ़ाएगी। शैक्षणिक मोर्चे पर कुछ नई जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में, आपको अधिक प्रयास की आवश्यकता हो सकती है।मेरा और आपका सुविचार*अपने धर्म और कर्म की चिंता करना ही सत्कर्म है
14 October 2026
पंचांग और राशिफल
आज का पञ्चाङ्गदिनांक:- 14 अक्टूबर 2026वार :- बुधवारविक्रम संवत् :- 2083अयन:- दक्षिणायनऋतु :- सरदमास:- आश्विनपक्ष :- कृष्ण तिथि:- चतुर्थी नक्षत्र :- अनुराधा योग :- आयुष्मान करण :- वणिज सूर्यराशि :- कन्याचंद्रराशि :- वृश्चिक दिशाशूल  :- उत्तरसूर्योदय :- 06:39amसूर्यास्त :- 06:09pm राहुकाल का समय  12:22pm से 01:45pm तक रहेगा अभिजित मुहूर्त :-बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नही होता हैब्रह्म मुहूर्त:-04:45am  से 05:28amआज व्रत एवं त्यौहार वार विशेष देव :- भगवान गणेश अधिदेव :- भगवान विष्णु * यदि जन्म कुंडली में बुध फलादेश के अनुसार अगर लाभ नही पहुंचा रहा हो और कमजोर हो तो पन्ने को  सोने या पीतल में  बुधवार को  धारण करना चाहिए , जब तक आपके पास पन्ना धारण करने की व्यवस्था ना हो तब तक विधारा की जड़ धारण कर सकते हैं या बुध का मंत्र जाप कर सकते हैं ।   मंत्र :-* ॐ  ब्रां  ब्रीं  ब्रौं  सः  बुधाय  नमः ।। * यदि जन्म कुंडली में बुध फलादेश के हिसाब से किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो उससे संबंधित दान एवं उपाय करना चाहिए दान :-* हरा वस्त्र , सबूत मूंग , हरि सब्जी, हरि कांच की चूड़ी किसी कन्या को दान दे।उपाय :-* मूंग को मंगलवार की रात को जल में भीगा दें एवं बुधवार को दिन में पंछियों को खिलाएं । बुधवार को गाय को हरा चारा, घास या हरी शब्जी खिलाएं, बहन या बुआ को वस्त्र एवं मिठाई भी दान कर सकते हैं ।बुधवार को करणीय कार्य :-* विद्या, कला,काव्य का प्रारंभ करना नवीन व्यापार करना, नवीन लेखन, पुस्तक का प्रकाशन, धन - सहग्र, प्रार्थना पत्र देना शुभ है।वार संज्ञा :- * बुधवार को मिस्र व साधारण संज्ञा दी गई है अर्थात बुध सामान्य दृष्टि वाला है ना ज्यादा शुभ ना ही ज्यादा अशुभ घात वार :-* दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करेंवार:- बुधवारराशि :-  कर्कअशुभ फल नाशक पदार्थ :-* बुधवार अगर किसी जातक के लिए अशुभ हो तो वह जातक तिल व पके हुवे दूध का दान कर सकता है जिससे की अशुभता  नाश होगीअभिजीत मुहूर्त* बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नही होता है क्योंकि बुधवार को अभिजीत मुहूर्त वाले समय राहु काल चल रहा होता है परंतु कुछ विशेष चोगड़ियो में आप कार्य कर सकते हैंलाभ :- * 5:50am से 7:35amअमृत :- * 7:36am से 9:14amशुभ :- * 11:00am से 12:48pmराशिफलमेष राशि :-आज दिल की बात कहने से पहले सही समय का इंतजार खत्म हो सकता है। अगर रिश्ते में कुछ दिनों से चुप्पी बनी हुई थी, तो एक सच्ची बातचीत दोनों के बीच की दूरी कम कर सकती है। साथी आपकी भावनाओं को पहले से बेहतर समझने की कोशिश करेगा। जो लोग किसी नए रिश्ते की ओर बढ़ रहे हैं, उन्हें सामने वाले के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे सकता है। प्रेम में जल्दबाज़ी नहीं, बल्कि भरोसा आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। शाम तक रिश्ते को लेकर मन में नई उम्मीद जन्म ले सकती है।वृषभ राशि :-आज आपका सहज और स्नेहभरा व्यवहार किसी अपने का दिल जीत सकता है। अगर साथी पिछले कुछ समय से आपकी व्यस्तता से नाराज़ था, तो उसे मनाने का अच्छा अवसर मिलेगा। प्रेम संबंध में छोटी-छोटी खुशियां बड़ा सुकून देंगी। अविवाहित लोगों की किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ बातचीत सहज महसूस होगी। दूसरों की सलाह सुनें, लेकिन फैसला अपने दिल की आवाज पर लें। आज रिश्ते में अपनापन पहले से अधिक महसूस होगा।मिथुन राशि :-आज कोई पुरानी अधूरी बातचीत फिर से शुरू हो सकती है और यही रिश्ता आगे बढ़ाने का कारण बनेगी। जो लोग किसी को पसंद करते हैं, उन्हें सामने वाले की ओर से अच्छा संकेत मिलने की संभावना है। साथी के साथ हंसी-मजाक और खुलापन रिश्ते को और मजबूत करेगा। अगर किसी गलतफहमी ने दूरी बढ़ा दी थी, तो उसे खत्म करने का सही समय है। प्रेम में दिखावे से ज्यादा सच्चाई असर छोड़ेगी। दिन आपको भावनात्मक रूप से संतुष्ट कर सकता है।कर्क राशि :-आज आपका संवेदनशील स्वभाव रिश्ते में नई गर्माहट लेकर आएगा। साथी आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा और अपनी भावनाएं भी खुलकर साझा कर सकता है। जो लोग लंबे समय से किसी जवाब का इंतजार कर रहे थे, उन्हें राहत देने वाली खबर मिल सकती है। परिवार की सहमति से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक संकेत मिलेंगे। पुराने अनुभवों की वजह से नए रिश्ते को परखने से बचें। आज विश्वास का एक छोटा कदम भविष्य को मजबूत बना सकता है।सिंह राशि :-आज प्रेम जीवन में आत्मविश्वास आपका सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा। अगर किसी खास व्यक्ति के सामने अपनी भावनाएं जाहिर करना चाहते हैं, तो परिस्थितियां आपका साथ दे सकती हैं। साथी आपके साथ समय बिताने की इच्छा जताएगा और रिश्ते में नई ताजगी महसूस होगी। एक छोटी-सी तारीफ या प्यार भरा संदेश पूरे दिन को यादगार बना सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की बातों को अपने रिश्ते के बीच न आने दें। आज दिल और दिमाग का संतुलन आपको सही फैसला लेने में मदद करेगा।कन्या राशि :- आज रिश्ते को लेकर सोचने के बजाय उसे महसूस करने की जरूरत होगी। साथी आपकी ईमानदारी और सादगी की सराहना करेगा। अगर हाल ही में कोई मनमुटाव हुआ था, तो अब उसे पीछे छोड़ने का समय है। अविवाहित लोगों की किसी समझदार और जिम्मेदार व्यक्ति से पहचान हो सकती है। प्रेम में अपेक्षाएं कम और विश्वास ज्यादा रखेंगे तो रिश्ता सहज बना रहेगा। आज का दिन भावनात्मक रूप से संतुलित और सुखद रहने के संकेत दे रहा है।तुला राशि :-आज रिश्ते में बराबरी और सम्मान का भाव सबसे ज्यादा मायने रखेगा। अगर पिछले कुछ दिनों से साथी को यह लग रहा था कि आप उसकी बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं, तो आज उसे अपनी अहमियत महसूस कराने का अवसर मिलेगा। किसी साथ की गई छोटी-सी योजना या लंबी बातचीत रिश्ते में फिर से उत्साह भर सकती है। अविवाहित लोगों की किसी मित्र, सहकर्मी या सामाजिक कार्यक्रम में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ सहज जुड़ाव महसूस होगा। प्रेम में बनावटीपन छोड़कर सच्चे मन से की गई पहल बेहतर परिणाम देगी। दिन का अंत रिश्ते को लेकर नई संतुष्टि के साथ हो सकता है।वृश्चिक राशि :-आज दिल की बजाय दिमाग से लिया गया फैसला आपके प्रेम जीवन के लिए फायदेमंद रहेगा। साथी की किसी बात को बिना पूरी सच्चाई जाने गलत न समझें, क्योंकि बातचीत से स्थिति पूरी तरह बदल सकती है। अगर किसी पुराने रिश्ते की याद आगे बढ़ने से रोक रही थी, तो अब उससे बाहर निकलने का समय है। जो लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं, उन्हें धीरे-धीरे विश्वास बनाने पर ध्यान देना चाहिए। किसी अप्रत्याशित संदेश या मुलाकात से चेहरे पर मुस्कान लौट सकती है। आज रिश्ते में स्पष्टता और भरोसा दोनों बढ़ेंगे।धनु राशि :-आज प्रेम जीवन में उत्साह और अपनापन दोनों साथ-साथ महसूस होंगे। साथी के साथ भविष्य को लेकर हुई कोई चर्चा आपको मानसिक सुकून दे सकती है। अगर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, तो आज की बातचीत दोनों के बीच की दूरी कम कर सकती है। अविवाहित लोगों की यात्रा, पढ़ाई या ऑनलाइन माध्यम से किसी दिलचस्प व्यक्ति से पहचान होने के योग हैं। रिश्ते में हर बात का तुरंत जवाब देने के बजाय धैर्य रखना ज्यादा लाभ देगा। दिन का समापन खुशगवार एहसास और नई उम्मीदों के साथ होगा।मकर राशि :-आज रिश्तों में जिम्मेदारी और भावनाओं का अच्छा संतुलन देखने को मिलेगा। साथी आपकी व्यस्तता को समझेगा, लेकिन आपके साथ बिताया गया थोड़ा-सा समय भी उसके लिए खास रहेगा। अगर किसी जरूरी विषय पर बातचीत टल रही थी, तो आज उसे पूरा करने का सही अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों की कार्यस्थल या पेशेवर माहौल में किसी खास व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ सकती हैं। प्रेम में स्थिरता बनाए रखने के लिए छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। आज का दिन रिश्ते को पहले से ज्यादा मजबूत बना सकता है।कुम्भ राशि :-आज कोई अनपेक्षित मुलाकात या पुराना संदेश आपके मन में नए एहसास जगा सकता है। साथी के साथ बीती हुई यादों को साझा करने से दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव और गहरा होगा। अगर किसी बात को लेकर मन में संकोच था, तो उसे खुलकर कहने का अवसर मिलेगा। जो लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल बनेंगी। प्रेम में ईमानदारी और सहजता आपकी सबसे बड़ी पहचान बनेगी। शाम तक दिल में सुकून और चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।मीन राशि :-आज भावनाओं को सही शब्द देने का दिन है। अगर आप अपने मन की बात लंबे समय से छिपाए हुए थे, तो अब परिस्थितियां खुलकर बात करने का मौका देंगी। साथी आपकी संवेदनशीलता और समर्पण की सराहना करेगा, जिससे रिश्ते में भरोसा और मजबूत होगा। अविवाहित लोगों की किसी धार्मिक, पारिवारिक या सांस्कृतिक आयोजन में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ सहज अपनापन महसूस होगा। प्रेम संबंधों में धैर्य और सम्मान बनाए रखने से भविष्य की राह आसान होगी। आज का दिन दिल को सुकून देने वाले खूबसूरत अनुभवों के नाम रह सकता है।मेरा और आपका सुविचार* जो हमे प्राप्त है वो प्रयाप्त है

Personality View All List

Cooking View All List

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal