प्रदीप तोषनीवाल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्सपोर्ट एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित

सरदारशहर निवासी समाजसेवी श्री छगनलाल तोषनीवाल के सुपुत्र श्री प्रदीप तोषनीवाल को निर्यात क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों 'एक्सपोर्ट एक्सीलेंस अवार्ड' से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत ईईपीसी इंडिया द्वारा आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

प्रदीप तोषनीवाल को कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी एवं मार्गदर्शक श्री शशांक अग्रवाल ने एक्सिम (आयात-निर्यात) विभाग की जिम्मेदारी सौंपी थी। तोषनीवाल ने इस उपलब्धि का श्रेय उनके निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग एवं अटूट विश्वास को देते हुए कहा कि इससे उन्हें व्यावसायिक विकास, बड़ी जिम्मेदारियों के निर्वहन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा मिली है। उन्होंने संस्थान का हिस्सा होने पर गर्व व्यक्त करते हुए भविष्य में भी कंपनी के लिए नई उपलब्धियां हासिल करने का संकल्प व्यक्त किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रदीप तोषनीवाल ने तोषनीवाल परिवार, सरदारशहर माहेश्वरी समाज, इष्ट मित्रों एवं अपनी सफलता की यात्रा में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उनकी यह उपलब्धि सरदारशहर एवं माहेश्वरी समाज के लिए गौरव का विषय है।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal