गुमला में देव दीपावली पर 351 दीपों से जगमगाया श्री गोपाल मंदिर

झारखंड-बिहार प्रदेश माहेश्वरी संगठन की गुमला शाखा द्वारा 24 नवंबर 2026 को देव दीपावली का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री गोपाल मंदिर के प्रांगण में 351 दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे संपूर्ण मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। आयोजन में माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा संगठन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी समाजबंधुओं ने सामूहिक दीप प्रज्वलन कर भक्तिमय वातावरण में पर्व मनाया। आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने में माहेश्वरी समाज गुमला के सभी सदस्यों की सहभागिता सराहनीय रही।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal