|
श्री रामदेव बाबा सेवक संघ नागपुर द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार 13वें वर्ष देशपांडे लेआउट स्थित बाबा के मंदिर में भव्य अन्नकूट प्रसादी का आयोजन भक्तिमय वातावरण में किया गया। मंदिर परिसर में भोजन एवं प्रसादी टिफिन वितरण की व्यवस्था की गई, जिसमें लगभग 1,500 से 1,600 श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
संघ द्वारा विगत 13 वर्षों से भादवा सुदी दूज के पावन अवसर पर मध्य भारत की प्रख्यात 111 फीट दिव्य ध्वजा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। अन्नकूट के अवसर पर ध्वजा यात्रा के सहयोगकर्ताओं एवं सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारियों का रमणलाल बाहेती, कन्हैयालाल माईच, प्रभु चौधरी एवं श्रवण मालू की प्रमुख उपस्थिति में दिव्य ध्वजा यात्रा का चित्रयुक्त स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में सीए गिरीश मूंदड़ा, हरीश राठी, महेश बाहेती, नंदकिशोर करवा, नरेंद्र मालू, आशीष जाखोटिया, ब्रिजगोपाल दरक, गणेश मूंदड़ा, सीए अमर दम्माणी, डॉ. शिरीष चांडक सहित अनेक भक्तों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन श्रद्धालुओं की सेवा भावना एवं सामूहिक समर्पण से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उक्त जानकारी सीए गिरीश मूंदड़ा ने दी।
|