बीकानेर माहेश्वरी महिला समिति ने धूमधाम से मनाया तुलसी विवाह उत्सव

बीकानेर माहेश्वरी महिला समिति द्वारा स्थानीय जस्सूसर गेट के अंदर स्थित मोहता जसवंत भवन में तुलसी विवाह का भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समिति की संरक्षिका किरण झंवर एवं सरला लोहिया ने बताया कि आयोजन का शुभारंभ भगवान शालिग्राम की बारात के साथ हुआ। समिति अध्यक्षा श्रेया देवी राठी के अनुसार ढोल-ताशों के साथ बारात के भवन पहुंचने पर महिलाओं ने पारंपरिक स्वागत गीतों से स्वागत किया। कन्या पक्ष की ओर से पूर्व अध्यक्षा रेखा लोहिया ने भगवान को पोखने की रस्म निभाई तथा बारातियों का राबडिय़ा पिलाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर तुलसी मैया का आकर्षक श्रृंगार एवं विवाह मंडप की भव्य सजावट की गई। पं. प्रहलाद व्यास एवं अमित पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की सभी रस्में सम्पन्न करवाईं। समिति की ओर से रेखा लोहिया एवं मनमोहन लोहिया ने तुलसी मैया का कन्यादान किया। आयोजन में किरण झंवर, सरला लोहिया, ज्योति दरगड़, अंजली झंवर, निशा झंवर, लता दमानी, सपना बागड़ी, सीमा चांडक, अनुभा बागड़ी, राजश्री राठी, माया चांडक, ममता राठी, मंजू दम्माणी, मुक्ता चांडक, हेमलता मोहता, श्वेता मोहता सहित रामेश्वर लाल तापडिय़ा, सत्यनारायण राठी, किशन चांडक, पवन राठी, शशि बिहानी, मूलचंद राठी एवं रामजी चांडक सहित अनेक गणमान्य समाजबंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महिला समिति की सभी सदस्याओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अंत में समिति अध्यक्षा श्रेया राठी ने सफल आयोजन एवं व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए सभी सदस्याओं का आभार व्यक्त किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal