माहेश्वरी कला संस्कृति वाराणसी की सखियों ने पंचगंगा घाट पर किया गंगा स्नान

माहेश्वरी कला संस्कृति वाराणसी की सखियों ने 22 नवम्बर 2026 को कार्तिक मास की पावन बेला एवं प्रदोष के संयोग पर काशी के ऐतिहासिक पंचगंगा घाट पर श्रद्धापूर्वक गंगा स्नान किया। इस अवसर पर सभी ने माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त कर भगवान बिंदु माधव के दर्शन किए। धार्मिक आस्था एवं आपसी स्नेह से परिपूर्ण इस आयोजन में सखियों ने गंगा स्नान के साथ भक्ति, उल्लास और आत्मीयता के यादगार पलों को संजोया। सखियों की हँसी, भाभियों का स्नेह और अपनों के साथ ने इस पावन सुबह को विशेष बना दिया। माहेश्वरी कला संस्कृति की अध्यक्ष पूजा चांडक ने आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने के लिए सभी सहभागी सखियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal