राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता में ममता सारडा एवं सुरभि मालपानी का सराहनीय प्रदर्शन

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की स्वर्णिम साहित्य रचना समिति के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रथम लेखन प्रतियोगिता में कानपुर की श्रीमती ममता सारडा एवं श्रीमती सुरभि मालपानी ने अपनी लेखन प्रतिभा से विशेष पहचान बनाई है। प्रतियोगिता का विषय 'जेनरेशन ज़ी के प्रति व्यंग्यात्मक एवं करुणामयी प्रस्तुतिÓ (गद्यात्मक लेखन) रखा गया था। प्रतियोगिता के द्वितीय परिणाम पृष्ठ में मध्य उत्तर प्रदेश से श्रीमती ममता सारडा एवं श्रीमती सुरभि मालपानी के नाम सराहनीय लेखन प्रयासों के लिए शामिल किए गए। श्रीमती ममता सारडा, माहेश्वरी बाबूलाल सारडा परिवार की पुत्रवधू हैं। दोनों प्रतिभागियों की इस उपलब्धि से कानपुर सहित माहेश्वरी समाज में हर्ष का वातावरण है।

संगठन की अध्यक्ष श्रीमती नीलम मंत्री, सचिव श्रीमती रंजना भट्टर एवं स्वर्णिम साहित्य समिति संयोजिका संगीता माहेश्वरी (बांगड़) ने दोनों प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं संगठन की त्रयोदश सत्र की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ ने भी दोनों की लेखन प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एवं प्रदेश की पहचान बनाई है।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal