| मनीष झंवर का अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा की कार्यसमिति में चयन |
|
|
जलगांव जिला माहेश्वरी समाज के सक्रिय, ऊर्जावान एवं बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी श्री मनीष श्यामसुंदर झंवर का अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा की कार्यसमिति के सदस्य के रूप में चयन होने पर जलगांव सहित समूचे माहेश्वरी समाज में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को समाज के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। इस अवसर पर श्री सतीश चरखा, प्रा. संजय दहाड़ सर सहित जलगांव जिला माहेश्वरी सभा, जलगांव शहर एवं तहसील माहेश्वरी सभा के समस्त पदाधिकारियों तथा गणमान्य समाजबंधुओं ने श्री मनीष झंवर का आत्मीय अभिनंदन करते हुए उनके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामनाएँ कीं। समाजबंधुओं ने कहा कि श्री मनीष झंवर अपनी सक्रिय कार्यशैली, संगठनात्मक क्षमता, सकारात्मक सोच एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित भावनाओं के लिए जाने जाते हैं। उनका अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा जैसी प्रतिष्ठित संस्था की कार्यसमिति में चयन जलगांव जिला माहेश्वरी समाज के लिए सम्मान एवं गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री झंवर अपने अनुभव, कर्मठता, ऊर्जा एवं संगठनात्मक कौशल के माध्यम से महासभा की गतिविधियों को नई दिशा देने तथा समाज के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, सामाजिक एकता एवं सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस गौरवपूर्ण अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने प्रभु महेश से प्रार्थना की कि श्री मनीष झंवर सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं ऊर्जावान रहते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें तथा उनका आगामी कार्यकाल उपलब्धियों, सफलताओं एवं जनसेवा के कार्यों से परिपूर्ण रहे। |
|
| 29 October 2026 |
| नीलेश बाहेती का अमेजऩ में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर पद पर चयन |