|
शिवसागर (आसाम) निवासी नीलेश बाहेती का विश्व की प्रतिष्ठित ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी अमेजऩ में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के पद पर चयन हुआ है। वे कंपनी के बेंगलुरु (कर्नाटक) स्थित कार्यालय में अपनी सेवाएं देंगे। मूल रूप से हिम्मतसर, नोखा निवासी स्वर्गीय श्री भंवरलाल बाहेती के पौत्र तथा श्री राधेश्याम बाहेती एवं श्रीमती मंजू देवी बाहेती के सुपुत्र नीलेश बाहेती ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम, निरंतर लगन एवं दृढ़ संकल्प के बल पर यह शानदार सफलता अर्जित की है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल अपने परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि संपूर्ण माहेश्वरी समाज का मान भी बढ़ाया है।
नीलेश बाहेती ने अपनी उच्च शिक्षा देश के प्रतिष्ठित तकनीकी शिक्षण संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सिलचर से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग शाखा में पूर्ण की है। तकनीकी क्षेत्र में अपनी योग्यता एवं प्रतिभा का परिचय देते हुए उन्होंने विश्वस्तरीय कंपनी में महत्वपूर्ण पद पर चयनित होकर युवाओं के समक्ष प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। नीलेश की इस गौरवपूर्ण सफलता पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
|