|
प्रतिभा, कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर दुर्ग की होनहार बेटी डॉ. अंकिता झंवर ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करते हुए एमडी साइकियाट्री में गोल्ड मेडल प्राप्त कर परिवार, माहेश्वरी समाज एवं दुर्ग शहर का नाम गौरवान्वित किया है। डॉ. अंकिता झंवर दुर्ग निवासी श्री बालकिशन झंवर एवं श्रीमती शांति देवी झंवर की पौत्री तथा श्री राजेश झंवर एवं श्रीमती शीला झंवर की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा, निरंतर परिश्रम और अध्ययन के प्रति समर्पण के माध्यम से यह प्रतिष्ठित उपलब्धि हासिल की है।
चिकित्सा विज्ञान की महत्वपूर्ण शाखा मनोचिकित्सा (साइकियाट्री) में विशेषज्ञता प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल अर्जित करना उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचायक है। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता और मनोचिकित्सा के क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उनकी यह सफलता विशेष महत्व रखती है। डॉ. अंकिता की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर माहेश् वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
|