| महाकाल सेना राजनांदगांव की नि:शुल्क ज्योतिर्लिंग यात्रा संपन्न |
|
|
महाकाल सेना, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत नि:शुल्क ज्योतिर्लिंग यात्रा का आयोजन किया गया। संस्कारधानी राजनांदगांव से 29 सितंबर को हावड़ा-मुंबई ट्रेन से लगभग 400 महाकाल भक्तों का जत्था महाराष्ट्र स्थित तीन प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग (नासिक), भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग (पुणे) एवं घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग (औरंगाबाद) के दर्शन किए। यात्रा में युवा, बुजुर्ग सहित विभिन्न वर्गों के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे यात्रा मार्ग में भक्तजन सामूहिक रूप से 'जय श्री महाकालÓ के जयघोष करते हुए भक्ति और उत्साह का वातावरण बनाए रहे। महाकाल सेना की ओर से यात्रा में शामिल सभी भक्तजनों के लिए नि:शुल्क दर्शन एवं आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। यात्रा में कुछ भक्त ट्रेन के माध्यम से तो कुछ श्रद्धालु सड़क मार्ग से शामिल हुए। तीनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल से सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। यात्रा पूर्ण होने के बाद सभी भक्तगण 3 अक्टूबर को बॉम्बे-हावड़ा ट्रेन से संस्कारधानी राजनांदगांव वापस लौटे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सामूहिक धार्मिक यात्रा ने सभी को आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता के सूत्र में बांधे रखा। महाकाल भक्त पवन डागा ने बताया कि महाकाल सेना द्वारा पिछले लगभग 25 वर्षों से सामूहिक रूप से धार्मिक यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रारंभिक वर्षों में यात्रियों की संख्या सीमित रहती थी, लेकिन बाबा महाकाल की कृपा से अब लगभग 400 भक्त इस यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राओं की यह परंपरा निरंतर जारी है और श्रद्धालुओं की बढ़ती सहभागिता से आयोजन को और अधिक व्यापक स्वरूप मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बाबा महाकाल की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे और ऐसी धार्मिक यात्राएं श्रद्धा एवं भक्ति के साथ-साथ समाज में आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम बनती रहें। महाकाल सेना द्वारा आयोजित यह ज्योतिर्लिंग यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक अनुभूति और सामूहिक आस्था का विशेष अवसर बनी। |
|
| 05 October 2026 |
| जयपुर में प्रथम एडल्ट वैक्सीनेशन कैम्प आयोजित |
|
| 05 October 2026 |
| महाकाल सेना राजनांदगांव की नि:शुल्क ज्योतिर्लिंग यात्रा संपन्न |