| अखिल भारतीय गायल परिवार का प्रथम भव्य सम्मेलन 24 दिसंबर को पाळधी-जलगांव में |
|
|
जलगांव। भगवान वेंकटेश एवं कुलदेवी श्री गायल माताजी की असीम कृपा से अखिल भारतीय गायल परिवार का प्रथम भव्य सम्मेलन गुरुवार, 24 दिसंबर 2026 को श्री गायल माताजी मंदिर (साईं बाबा मंदिर), पाळधी-जलगांव में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य देशभर में निवासरत गायल परिवार के सदस्यों को एक मंच पर लाकर पारिवारिक एकता, आत्मीयता एवं सामाजिक सहभागिता को मजबूत करना है। सम्मेलन के आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन श्री अखिल भारतीय गायल माताजी मंदिर (झंवर समाज) ट्रस्ट, आसोप जिला जोधपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है। सम्मेलन के संयोजक श्री सुनील देवकीनंदन झंवर (पाळधी-जलगांव) हैं। सम्मेलन के माध्यम से मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए देशभर के संपूर्ण गायल परिवार की उपस्थिति को परिवार की शक्ति के रूप में देखा जा रहा है। सभी गायल परिवारजनों से सहपरिवार उपस्थित होकर इस विराट सम्मेलन को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन स्थल श्री गायल माताजी मंदिर (साईं बाबा मंदिर), पाळधी-जलगांव रहेगा। सम्मेलन के दौरान गायल परिवार के सदस्यों के लिए आपसी मेल-मिलाप एवं पारिवारिक सहभागिता का अवसर उपलब्ध रहेगा। आयोजन व्यवस्था में ट्रस्ट मंडल की ओर से अध्यक्ष श्री अनुपम झंवर, उपाध्यक्ष श्री घनश्यामलाल झंवर, सचिव श्री प्रेमचंद बजाज, सहसचिव श्री श्रीनिवास झंवर तथा कोषाध्यक्ष श्री एड. दिलीप झंवर शामिल हैं। इनके साथ श्री मनसुख झंवर, श्री श्यामसुंदर झंवर, श्री गोवर्धनलाल झंवर, श्री गुणविकास झंवर, श्री सुनील झंवर एवं श्री कन्हैयालाल बजाज सहित ट्रस्ट मंडल एवं आयोजन टीम सम्मेलन की तैयारियों में जुटी है। सम्मेलन के जलगांव-पाळधी संपर्र्क प्रमुख श्री मनोज झंवर हैं। व्यवस्थापक के रूप में श्री मनोज झंवर (मो. 9422773959), श्री विजय झंवर (मो. 9422774381) एवं श्री निलेश झंवर (मो. 9988288111) व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार जलगांव-पाळधी में ठहरने, प्रसादी एवं कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था गायल परिवार के लिए नि:शुल्क रखी गई है। सम्मेलन में अधिक से अधिक परिवारजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए देशभर के गायल परिवारों से सहपरिवार पहुंचने का आह्वान किया गया है। सम्मेलन संबंधी संपर्क - 9824480001, 9850433797, 9422119204 |
|
| 05 October 2026 |
| जयपुर में प्रथम एडल्ट वैक्सीनेशन कैम्प आयोजित |
|
| 05 October 2026 |
| महाकाल सेना राजनांदगांव की नि:शुल्क ज्योतिर्लिंग यात्रा संपन्न |